• About us
  • Contact us
Saturday, April 4, 2026
29 °c
New Delhi
28 ° Sun
29 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन बॉलीवुड

एंटरटेनर नंबर वन थे मनमोहन देसाई

News Desk by News Desk
March 1, 2024
in बॉलीवुड
एंटरटेनर नंबर वन थे मनमोहन देसाई
Share on FacebookShare on Twitter

पुण्यतिथि 01 मार्च के अवसर पर
मुंबई, 01 मार्च (कड़वा सत्य) बॉलीवुड में मनमोहन देसाई का नाम एक ऐसे फिल्मकार के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी निर्मित फिल्मों के जरिये इंटरटेनर नंबर वन के रूप में दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई।
फिल्म इंडस्ट्री में ‘मनजी’ के नाम से मशहूर मनमोहन देसाई का जन्म 26 फरवरी 1937 को हुआ था। उनके पिता किक्कू देसाई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे और उन्होंने वर्ष 1930 में एक फिल्म का निर्देशन भी किया था। वह पारामाउंट स्टूडियो के मालिक भी थे। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण उनका रुझान बचपन से ही फिल्मों की ओर हो गया था। वर्ष 1960 में जब मनमोहन देसाई जब महज 24 वर्ष के थे तो उन्हें अपने भाई सुभाष देसाई द्वारा निर्मित फिल्म ‘छलिया’ को निर्देशित करने का मौका मिला।
राज कपूर और नूतन जैसे दिग्गज कलाकारों की उपस्थित में भी फिल्म बॉक्स आॅफिस पर बुरी तरह से इन्कार दी गई। हालांकि संगीतकार कल्याणजी-आंनद जी के संगीतबद्ध गीत ‘छलिया मेरा नाम’ और ‘डम-डम डिगा डिगा’ उन दिनों काफी लोकप्रिय हुए थे। वर्ष 1964 में मनमोहन देसाई को फिल्म ‘राजकुमार’ को निर्देशित करने का मौका मिला। इस बार भी फिल्म में उनके चहेते अभिनेता और मित्र शम्मी कपूर थे। इस बार मनमोहन देसाई की मेहनत रंग लाई और फिल्म के सफल होने के साथ ही वह फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए।
वर्ष 1970 में प्रदर्शित ‘सच्चा झूठा’ मनमोहन देसाई के सिने करियर की अहम फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उन्हें उस जमाने के सुपर स्टार राजेश खन्ना को निर्देशित करने का मौका मिला। फिल्म में राजेश खन्ना दोहरी भूमिका में थे। खोया पाया फार्मूले पर बनी इस फिल्म में मनमोहन देसाई ने अपनी निर्देशन प्रतिभा का लोहा मनवा लिया। फिल्म सच्चा-झूठा बॉक्स आफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस बीच मनमोहन देसाई ने भाई हो तो ऐसा, रामपुर का लक्ष्मण, आ गले लग जा, रोटी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया, जो दर्शकों को काफी पसंद आई।
वर्ष 1977 मनमोहन देसाई के लिए सिने करियर का अहम् वर्ष साबित हुआ।इस वर्ष उनकी परवरिश, धरमवीर, चाचा भतीजा, अमर अकबर एंथनी जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। इन सभी फिल्मों में उन्होंने अपने खोया-पाया फार्मूले का सफल प्रयोग किया। वह अक्सर यह सपना देखा करते थे कि वह दर्शकों के लिए भव्य पैमाने पर मनोरंजक फिल्म का निर्माण करेंगे। अपने इसी ख्वाब को पूरा करने के लिए उन्होंने फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ के जरिये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख दिया और ‘एमकेडी’ बैनर की स्थापना की।अमर अकबर एंथनी उनके सिने करियर की सबसे सफल फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में यूं तो सभी गाने सुपरहिट हुए लेकिन फिल्म का ‘हमको तुमसे हो गया है प्यार’ गीत संगीत जगत की अमूल्य धरोहर के रूप में आज भी याद किया जाता है। इस गीत में पहली और अंतिम बार लता मंगेशकर, मुकेश, मोहमद रफी और किशोर कुमार जैसे नामचीन पार्श्वगायकों ने अपनी आवाज दी थी।
अमर अकबर एंथनी की सफलता के बाद मनमोहन देसाई ने निश्चय किया कि आगे जब कभी वह फिल्म का निर्देशन करेंगे तो उसमें अमिताभ बच्चन को काम करने का मौका अवश्य देंगे। हमेशा अपने दर्शकों को कुछ नया देने वाले मनमोहन देसाई ने वर्ष 1981 में फिल्म ‘नसीब’ का निर्माण किया। इस फिल्म के एक गाने ‘जॉन जॉनी जर्नादन’ में उन्होंने सितारों की पूरी फौज ही खड़ी कर दी। यह फिल्म जगत के इतिहास में यह पहला मौका था, जब एक गाने में फिल्म जगत के कई दिग्गज कलाकारों की उपस्थिति थी। इसी गाने से प्रेरित होकर शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के एक गाने में कई सितारों को दिखाया गया है।
वर्ष 1983 में मनमोहन देसाई की एक और फिल्म ‘कुली’ प्रदर्शित हुई, जो हिंदी सिनेमा जगत के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा गयी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को पेट में गंभीर चोट लग गई और वह लगभग मौत के मुंह में चले गए थे। फिल्म ‘कुली’ बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 1985 में मनमोहन देसाई की फिल्म ‘मर्द’ प्रदर्शित हुई, जो उनके सिने करियर की अंतिम हिट फिल्म थी। वर्ष 1988 में मनमोहन देसाई ने फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ का निर्देशन किया लेकिन कमजोर पटकथा के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। इसके बाद उन्होंने अपने चहेते अभिनेता अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म ‘तूफान’ का निर्माण किया लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई तूफान नहीं ला सकी। इसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि भविष्य में वह किसी भी फिल्म का निर्माण और निर्देशन नहीं करेंगे।
बहुमखी प्रतिभा के धनी मनमोहन देसाई ने राजकुमार और किस्मत फिल्म की कहानी भी लिखी। इसके अलावा वर्ष 1963 में प्रदर्शित फिल्म ब्लफ मास्टर का स्क्रीनप्ले भी उन्होंने ही लिखा था। मनमोहन देसाई ने अपने तीन दशक से भी ज्यादा लंबे सिने करियर में लगभग बीस फिल्मों का निर्देशन किया। जिनमें से ज्यादातर फिल्में हिट हुई। अपनी फिल्मों के जरिये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले मनमोहन देसाई 01 मार्च 1994 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी मौत बालकनी से गिरने से हुई थी।
प्रेम

Tags: entertainerManmohan Desainumber oneएंटरटेनरथेनंबर वनमनमोहन देसाई
Previous Post

भाजपा ने डेढ़ सौ सीटों पर उम्मीदवार तय किये

Next Post

‘डबल इंजन’ की सरकार ‘जंगलराज’ की गारंटी : राहुल

Related Posts

रतन टाटा ने अमिताभ से कुछ पैसे उधार मांगे थे
मनोरंजन

रतन टाटा ने अमिताभ से कुछ पैसे उधार मांगे थे

October 29, 2024
स्विट्जरलैंड से बहुत प्यार करते थे यश चोपड़ा
मनोरंजन

स्विट्जरलैंड से बहुत प्यार करते थे यश चोपड़ा

October 21, 2024
बोलती फिल्मों के जनक थे आर्देशिर ईरानी
बॉलीवुड

बोलती फिल्मों के जनक थे आर्देशिर ईरानी

October 14, 2024
बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता थे अशोक कुमार
बॉलीवुड

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता थे अशोक कुमार

October 12, 2024
सभी अधिकारियों, कार्मिकों एवं नागरिकों को राज्य को नम्बर एक बनाने का संकल्प लेना है : रतूड़ी
देश

सभी अधिकारियों, कार्मिकों एवं नागरिकों को राज्य को नम्बर एक बनाने का संकल्प लेना है : रतूड़ी

August 16, 2024
जन्म के समय पिता मीना को अनाथालय छोड़ आये थे
मनोरंजन

जन्म के समय पिता मीना को अनाथालय छोड़ आये थे

August 1, 2024
Next Post
'डबल इंजन' की सरकार 'जंगलराज' की गारंटी : राहुल

'डबल इंजन' की सरकार 'जंगलराज' की गारंटी : राहुल

New Delhi, India
Saturday, April 4, 2026
Mist
29 ° c
40%
3.6mh
33 c 22 c
Sun
34 c 24 c
Mon

ताजा खबर

महासमुंद में उठी हिन्दुत्व की लहर !

महासमुंद में उठी हिन्दुत्व की लहर !

April 4, 2026
ह्रास का विकास !

ह्रास का विकास !

April 3, 2026
पार्टी व्हिप के खिलाफ जाने पर राघव चड्ढा पर कार्रवाई हुई, ऐसे बदलाव सभी पार्टियां करती हैं- भगवंत सिंह मान

पार्टी व्हिप के खिलाफ जाने पर राघव चड्ढा पर कार्रवाई हुई, ऐसे बदलाव सभी पार्टियां करती हैं- भगवंत सिंह मान

April 3, 2026
भगवंत मान सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया, पंजाब के इतिहास में पहली बार सिर्फ 4 सालों में 65,264 सरकारी नौकरियां दी गईं

भगवंत मान सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया, पंजाब के इतिहास में पहली बार सिर्फ 4 सालों में 65,264 सरकारी नौकरियां दी गईं

April 3, 2026
समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

April 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved