• About us
  • Contact us
Tuesday, February 10, 2026
18 °c
New Delhi
21 ° Wed
20 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

एक जनवरी से मिलेगा 450 रूपए में गैस सिलेंडर: शर्मा

News Desk by News Desk
December 27, 2023
in राजनीति
एक जनवरी से मिलेगा 450 रूपए में गैस सिलेंडर: शर्मा
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर, 27 दिसम्बर (कड़वा सत्य) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नये साल की सौगात देते हुए एक जनवरी से प्रदेश में रसाई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं चयनित बीपीएल परिवारों को 450 रूपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की हैं।
श्री शर्मा ने बुधवार को टोंक के लांबा हरिसिंह में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सब्सिडी राशि लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। प्रदेशवासियों ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महिलाओं, युवाओं, किसानों एवं गरीबों के कल्याण की गारंटी पर विश्वास जताया। प्रदेश सरकार संकल्प पत्र में जनता से किए सभी वादे पूरा कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की संकल्पना साकार करने के लिए कृतसंकल्पित है और यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
उन्होंने कहा “हम प्रतिबद्धता के साथ प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई इस यात्रा को सफल बनाकर आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे। हमारी सरकार राजस्थान को देशभर में अग्रणी राज्य बनाने के निश्चय के साथ कार्य कर रही है। राज्य में हर फैसला प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की उन्नति को केन्द्र में रखकर लिया जा रहा है। प्रदेश सरकार विकसित भारत के सपने को साकार करने में कोई कमी नहीं रखेगी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार एक जनवरी से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं चयनित बीपीएल परिवारों को मात्र 450 रूपए में गैस सिलेंडर मिल सकेगा। योजना के तहत सालभर में 12 सिलेंडर लाभार्थी ले सकेंगे। इससे प्रदेश की गरीब महिलाओं को रसोई खर्च का भार कम होने से राहत मिलेगी एवं धुएं से भी मुक्ति मिलेगी। इसके लिए लाभार्थी को विकसित भारत यात्रा शिविरों में पंजीयन कराना होगा।
श्री शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों के द्वारा 39 तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन तक पहुंचायी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे, यह प्रधानमंत्री मोदीजी की सोच है। शिविरों के माध्यम से 68 हजार से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ किसानों तक पहुंचाकर देशभर में हम पहले स्थान पर हैं। इन शिविरों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य कैम्प में करीब 11 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा 5.76 लाख से ज्यादा लोगों की टीबी जांच के साथ हमारा राज्य देश में दूसरे स्थान पर है। 28 लाख प्रदेशवासियों के इन शिविरों में भाग लेने के साथ हम देशभर में तीसरे स्थान पर है। उन्हांने आमजन से यात्रा की जानकारी अपने आस-पास के लोगों से साझा कर उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा एवं उनका आर्थिक उत्थान हमारी प्राथमिकता है। श्री मोदी ने दो करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना का शुभारंभ किया है। उनकी सोच से अनेकों महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। प्रदेश में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से माताओं एवं बहनों को अधिक से अधिक लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में कमजोर रही कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में अपराधियों के हौसलें बुलंद थे। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को समुचित सुरक्षा उपलब्ध करायी जाएगी एवं अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में प्रदेश में हर स्तर पर हुए भ्रष्टाचार की जवाबदेही तय होगी। प्रदेश की जनता का पैसा हड़पने वालों को एक-एक पाई का हिसाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पेपरलीक कर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। इससे पहले उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगे शिविर तथा केन्द्र सरकार की 17 योजनाओं की विभागवार लगी स्टॉल्स का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को 51 लाख रूपए का चैक भेंट किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत सॉइल हैल्थ कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों से संवाद भी किया।
जोरा

Tags: 450 रूपएBhajanlal SharmaJaipurJanuary 1Kitchen Gas CylinNew Year giftRajasthan Chief MinisterStateएक जनवरीगैस सिलेंडर उपलब्धघोषणाचयनित बीपीएल परिवारोंजयपुरनये साल सौगातप्रदेशप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनाभजनलाल शर्मारसाई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजनाराजस्थान मुख्यमंत्री
Previous Post

नारियल का एमएसपी बढ़ा

Next Post

कांग्रेस ने चुनाव 2024 के लिए नियुक्त किए संचार समन्वयक

Related Posts

जैसलमेर में दिल दहला देने वाला हादसा! चलते बस में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत — पीएम मोदी ने किया मुआवज़े का ऐलान
देश

जैसलमेर में दिल दहला देने वाला हादसा! चलते बस में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत — पीएम मोदी ने किया मुआवज़े का ऐलान

October 15, 2025
आसाराम डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
देश

आसा  डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

February 6, 2025
एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की
विदेश

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की

February 5, 2025
लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की घोषणा 21 अप्रैल होगी
खेल

लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की घोषणा 21 अप्रैल होगी

February 4, 2025
‘छावा’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुँचे अभिनेता विक्की कौशल
बॉलीवुड

‘छावा’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुँचे अभिनेता विक्की कौशल

February 4, 2025
भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार
राजनीति

भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार

February 4, 2025
Next Post
कांग्रेस ने चुनाव 2024 के लिए नियुक्त किए संचार समन्वयक

कांग्रेस ने चुनाव 2024 के लिए नियुक्त किए संचार समन्वयक

New Delhi, India
Tuesday, February 10, 2026
Mist
18 ° c
73%
6.1mh
27 c 16 c
Wed
26 c 15 c
Thu

ताजा खबर

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को लेकर विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से बचें, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों से की अपील

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को लेकर विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से बचें, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों से की अपील

February 10, 2026
जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में अहम भूमिका निभा रहीं बिहार की आर्द्रभूमियां

जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में अहम भूमिका निभा रहीं बिहार की आर्द्रभूमियां

February 10, 2026
बिट्टू ने कांग्रेस-अकाली गठबंधन की राजनीति को किया बेनकाब, मान ने सत्ता के भ्रष्ट गठबंधन को तोड़ा: बलतेज पन्नू

बिट्टू ने कांग्रेस-अकाली गठबंधन की राजनीति को किया बेनकाब, मान ने सत्ता के भ्रष्ट गठबंधन को तोड़ा: बलतेज पन्नू

February 10, 2026
म्यूज़िक की मस्ती में सराबोर पार्टी! या हम आप की शादी-पार्टी में धूम मचा देंगे!

म्यूज़िक की मस्ती में सराबोर पार्टी! या हम आप की शादी-पार्टी में धूम मचा देंगे!

February 10, 2026
एडवांस्ड होता होली का त्यौहार!

एडवांस्ड होता होली का त्यौहार!

February 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved