• About us
  • Contact us
Thursday, March 19, 2026
21 °c
New Delhi
20 ° Fri
24 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

एमएसएमई अर्थव्यवस्था का दूसरा इंजन, निवेश, कारोबार की सीमा बढ़ी

News Desk by News Desk
February 1, 2025
in देश
एमएसएमई अर्थव्यवस्था का दूसरा इंजन, निवेश, कारोबार की सीमा बढ़ी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 01 फरवरी (कड़वा सत्य) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोक सभा में प्रस्तुत 2025-26 के बजट में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिये कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किये, उनके वर्गीकरण में अधिकतम पूंजी निवेश और कारोबार की सीमा की विस्तार भी शामिल है।
श्रीमती सीतारमण ने एमएसएमई क्षेत्र को कृषि के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था का दूसरा इंजन बताया और इनकी परिभाषा में संशोधन करते हुये, इनके संयंत्र और मशीनरी में निवेश की अधिकतम सीमा 2.5 गुना और कारोबार की सीमा दो गुना बढ़ा दी है। इस तरह नई परिभाषा में निवेश की अधिकतम सीमा एक करोड़ से बढ़ाकर 2.5 करोड़ रुपये और कारोबार की सीमा पांच करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये, लघु उद्यमों में निवेश की सीमा 10 करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ रुपये और कारोबार की सीमा 50 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये तथा मझोले उद्यमों में निवेश की सीमा 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 125 करोड़ रुपये और कारोबार की सीमा 250 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये कर दी गयी है।
वर्तमान परिभाषा में, विनिर्माण कार्य में लगी एमएसएमई में निवेश की अधिकतम सीमा क्रमशः 25 लाख रुपये, पांच करोड़ रुपये और 10 करोड़ रुपये तथा सेवा क्षेत्र में यह सीमा 10 लाख रुपये, दो करोड़ रुपये और पांच करोड़ रुपये थी।
वित्त मंत्री ने कहा कि इससे एमएसएमई इकाइयों को कारोबार के विस्तार का मौका मिलेगा।
उन्होंने सूक्ष्म उद्यमों के लिये ऋण गारंटी योजना के तहत कवर पांच करोड़ रुपये से बढ़ाकर दस करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है और कहा है कि इससे पांच साल में ऐसी इकाइयों को 1.5 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र अर्थव्यवस्था का दूसरा इंजन है।
वित्त मंत्री ने कहा कि देश में 5.7 करोड़ एमएसएमई इकाइयां है, जिनमें एक करोड़ पंजीकृत इकाइयां हैं। इनमें 7.5 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।
उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र भारत के विनिर्माण क्षेत्र के कुल उत्पादन में 36 प्रतिशत और निर्यात में 45 प्रतिशत का योगदान करते हुये भारत को विनिर्माण का वैश्विक केन्द्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
श्रीमती सीतारमण ने कहा कि एमएसएमई की नई परिभाषा में निवेश की सीमा को 2.50 गुना और कारोबार की सीमा में दो गुना बढ़ोत्तरी से इन इकाइयों को पूंजी निवेश बढ़ाने और नयी प्रौद्योगिकी जुटाने में मदद मिलेगी।
 .  ,  
कड़वा सत्य

Tags: businesseconomyengineincreasedinvestmentlimitmsmesecondअर्थव्यवस्थाइंजनएमएसएमईकारोबारकीदूसरानिवेशबढ़ीसीमा
Previous Post

दिल्ली ने रेलवे को पारी और 19 रनों से हराया

Next Post

बजट का हर आंकड़ा झूठा: अखिलेश

Related Posts

भारती एयरटेल का तिमाही मुनाफा 121 प्रतिशत  बढ़कर 5514 करोड़ पर
व्यापार

भारती एयरटेल का तिमाही मुनाफा 121 प्रतिशत बढ़कर 5514 करोड़ पर

February 6, 2025
टोरेंट पावर का मुनाफा 31 प्रतिशत बढ़ा
व्यापार

टोरेंट पावर का मुनाफा 31 प्रतिशत बढ़ा

February 5, 2025
शार्प बिजनेस सिस्टम ने एनईसी इंडिया के डिस्प्ले कारोबार को खरीदा
व्यापार

शार्प बिजनेस सिस्टम ने एनईसी इंडिया के डिस्प्ले कारोबार को खरीदा

February 4, 2025
सिल्वर से शुरुआत, सोने की ओर बढ़ते कदम:नीरज ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान
खेल

सिल्वर से शुरुआत, सोने की ओर बढ़ते कदम:नीरज ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान

February 4, 2025
2030 तक 30 करोड़ टन इस्पात उत्पादन के लिए 10 लाख करोड़ निवेश की जरूरत : पौंड्रिक
व्यापार

2030 तक 30 करोड़ टन इस्पात उत्पादन के लिए 10 लाख करोड़ निवेश की जरूरत : पौंड्रिक

February 3, 2025
यह गैर-मुद्रास्फीतिकारी बजट अर्थव्यवस्था में सभी को प्रोत्साहन देता है: तुहिन कांत पांडे
व्यापार

यह गैर-मुद्रास्फीतिकारी बजट अर्थव्यवस्था में सभी को प्रोत्साहन देता है: तुहिन कांत पांडे

February 3, 2025
Next Post
बजट का हर आंकड़ा झूठा: अखिलेश

बजट का हर आंकड़ा झूठा: अखिलेश

New Delhi, India
Thursday, March 19, 2026
Mist
21 ° c
78%
11.2mh
23 c 18 c
Fri
31 c 17 c
Sat

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार की उपलब्धि: मात्र 4 सालों में भाखड़ा नहर के बराबर पानी राज्य के खेतों तक पहुंचाया गया

भगवंत मान सरकार की उपलब्धि: मात्र 4 सालों में भाखड़ा नहर के बराबर पानी राज्य के खेतों तक पहुंचाया गया

March 18, 2026
पंजाब द्वारा राजस्थान सरकार से दशकों से पानी के इस्तेमाल का 1.44 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूला जायेगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब द्वारा राजस्थान सरकार से दशकों से पानी के इस्तेमाल का 1.44 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूला जायेगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 18, 2026
घर चलाने वाली महिलाओं को अब देश चलाना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

घर चलाने वाली महिलाओं को अब देश चलाना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 18, 2026
संसद से संसदीय क्षेत्र तक, 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लिए एकजुट हुए सांसद

संसद से संसदीय क्षेत्र तक, 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लिए एकजुट हुए सांसद

March 18, 2026
पंजाब उद्योग और वाणिज्य को प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved