• About us
  • Contact us
Saturday, March 21, 2026
18 °c
New Delhi
26 ° Sun
27 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

कांग्रेस को भी राम की ही शरण में आना पड़ाः अनुराग

News Desk by News Desk
January 21, 2024
in देश
कांग्रेस को भी राम की ही शरण में आना पड़ाः अनुराग
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली/शिमला, 21 जनवरी (कड़वा सत्य) केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सरकार की ओर से सोमवार को एक दिन की छुट्टी की घोषणा को दिखावा बताते हुए कहा कि कांग्रेस का राम प्रेम छलावा है और राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस को भी राम की ही शरण में आना पड़ा।
श्री ठाकुर ने कहा,‘‘कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल श्री राम के नाम से चाहे कितनी भी घृणा, द्वेष व राजनीति कर लें, अंत में आना सभी को श्री राम के शरण में ही है क्योंकि हमारे श्री राम देश की आत्मा हैं और श्री राम की पूजा राष्ट्र पूजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार आज पूरा देश राममय होकर गर्व से अपने सनातनी संस्कारों को प्रतिस्थापित कर रहा है उससे स्पष्ट है कि सनातन विरोधी पार्टियां और श्री राम नाम विरोधी कांग्रेस अब ज्यादा दिन तक श्री राम के विरोध की राजनीति नहीं कर पाएंगे। उन्हें न चाहते हुए भी प्रभु श्री राम की शरण में आना ही पड़ा।’’
श्री ठाकुर ने कहा, ‘‘आज आप देख रहे हैं कि किस प्रकार कांग्रेस के लोग पार्टी लाइन से हटकर श्री राम का गुणगान कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक तौर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया है लेकिन आज हिमाचल सरकार ने भी स्वयं को प्रभु श्री राम से जुड़ा हुआ दिखाने हेतु 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। लेकिन इन्हें नहीं पता है कि जनता सब सच जानती है। जनता को पता है कि यह वही कांग्रेस है जिसने अयोध्या में उसी जगह पर फिर से मस्जिद बनवाने का वादा किया था। यह वही कांग्रेस है जिसने राम मंदिर ना बने इसके लिए कोर्ट में वकीलों की फौज खड़ी की थी। यह वही कांग्रेस है जिसने एफिडेविट देकर श्री राम और रामसेतु को काल्पनिक बताया था। यह वही कांग्रेस है जिसके गठबंधन के साथी सनातन धर्म को कुचलने की बात करते हैं। यह वही कांग्रेस है जिसके अभी के गठबंधन साथी ने निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी। यह वही कांग्रेस है जिसके राजकुमार सनातन संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं।’’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों को न्याय देने की बात करती है पर अपनी ही पार्टी के लोगों पर अन्याय करती है। कांग्रेस को पता होना चाहिए कि राम भक्तों को राम से दूर करेंगे तो उनकी कोई नहीं सुनेगा। इसीलिए कांग्रेस में भी उनकी कोई नहीं सुन रहा। रामभक्तों को राम से दूर करने की कांग्रेसी कोशिशें बर्बर हैं जिसे लोग अनसुना कर रहे हैं। इंडी गठबंधन ने सदैव सनातन को नीचा दिखाने और कुचलने की बात की है। कोई ऐसा मौका नहीं है जब इन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति को अपनाते हुए हिंदुओं को नीचा नहीं दिखाया है। कल तक यह कह रहे थे की मंदिर 3 किलोमीटर दूर बन रहा है। यह भी झूठा सिद्ध हो चुका है। यह सभी अनर्गल बयान सिर्फ और सिर्फ राजनीति करने, सुर्खियों में बने रहने और राम मंदिर से दूर रहने के लिए दिए जा रहे हैं। शायद इन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि जिस राम मंदिर के न बनने के लिए इन्होंने वकीलों की फौज खड़ी की थी वह राम मंदिर मात्र दो वर्षों में कैसे बनकर खड़ा हो गया।
श्री ठाकुर ने आगे कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि यह लोग कितनी भी राजनीति कर लें, कितना भी श्री राम और रामसेतु को काल्पनिक बात लें लेकिन अंत में आना श्री राम की शरण में ही होगा।’’
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से देश में जो भी अच्छा हो रहा है विपक्ष उसका बॉयकॉट करता आया है। उन्होंने कहा,‘‘इन्होंने नए संसद भवन का बायकाट किया, मोदी जी के भाषण का बायकाट किया। मगर इन्हें पता होना चाहिए कि इन्हीं कारणों से जनता इनका बॉयकॉट करती है। आज इन्हें लग रहा है की कहीं श्री राम के बॉयकॉट से फिर से जनता इनका बॉयकॉट ना कर दे इसलिए यह श्री राम के शरण में आ रहे हैं पर अयोध्या जाने से बच रहे हैं। यह लोग महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर बने भव्य एयरपोर्ट पर नहीं आना चाह रहे। अमृत भारत वंदे भारत ट्रेन में सफर नहीं करना चाह रहे। भारत में जो भी अच्छा हो रहा है इन्हे उसका विरोध करना है।’’
सं.संजय

Tags: Congress also had to take refuge in Ram: Anuragअनुरागआना पड़ाःकांग्रेस को भीराम की ही शरण में
Previous Post

दिल्ली ने जीता राष्ट्रीय महिला खो-खो का खिताब

Next Post

मोदी ने की धनुषकोडी मंदिर में पूजा-अर्चना, तीन दिवसीय यात्रा संपन्न

Related Posts

वाराणसी के अनुराग ने इंटरनेशनल तैराकी के लिये किया क्वालीफाई
खेल

वाराणसी के अनुराग ने इंटरनेशनल तैराकी के लिये किया क्वालीफाई

September 24, 2024
परिवारवादी पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर के विकास को रोका: अनुराग
राजनीति

परिवारवादी पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर के विकास को रोका: अनुराग

April 17, 2024
हिमाचल में 103 लाख से तीन मंदिरों के जीर्णोद्धार की स्वीकृतिः अनुराग
देश

हिमाचल में 103 लाख से तीन मंदिरों के जीर्णोद्धार की स्वीकृतिः अनुराग

March 13, 2024
Next Post
मोदी ने की धनुषकोडी मंदिर में पूजा-अर्चना, तीन दिवसीय यात्रा संपन्न

मोदी ने की धनुषकोडी मंदिर में पूजा-अर्चना, तीन दिवसीय यात्रा संपन्न

New Delhi, India
Saturday, March 21, 2026
Mist
18 ° c
94%
7.9mh
32 c 20 c
Sun
33 c 22 c
Mon

ताजा खबर

पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 21, 2026
भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी

भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी

March 21, 2026
प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर साहित्यिक दुर्घटना ! सरकारी व्यवस्था की लापरवाही

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर साहित्यिक दुर्घटना ! सरकारी व्यवस्था की लापरवाही

March 20, 2026
Inspiring Story: बिना NGO के सोशल मीडिया की पावर से बदली हजारों जिंदगियां, पढ़ें ‘वन मैन आर्मी’ गौरव राय की कहानी

Inspiring Story: बिना NGO के सोशल मीडिया की पावर से बदली हजारों जिंदगियां, पढ़ें ‘वन मैन आर्मी’ गौरव राय की कहानी

March 20, 2026
आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी देती है, फर्क इरादे में है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी देती है, फर्क इरादे में है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 20, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved