• About us
  • Contact us
Monday, March 16, 2026
20 °c
New Delhi
25 ° Tue
28 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

कुवैत में आग की घटना में 49 लोगों की मौत, भारतीय दूतावास भी राहत कार्य में जुटा

News Desk by News Desk
June 12, 2024
in विदेश
कुवैत में आग की घटना में 49 लोगों की मौत, भारतीय दूतावास भी राहत कार्य में जुटा
Share on FacebookShare on Twitter

कुवैत सिटी/नयी दिल्ली 12 जून (कड़वा सत्य) दक्षिणी कुवैत के अल-मंगफ में बुधवार को एक छह मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है जिनमें कई भारतीय श्रमिक है जो इमारत में रह रहे थे। इस घटना में 40 से अधिक घायल हुये हैं। कुवैत के अधिकारी राहत एवं बचाव में जुटे हुए हैं तथा मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है।
भारतीय श्रमिकों की मदद के लिए कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है जिससे टेलीफोन +965-65505246 नंबर के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर ने इस हादसे पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है तथा कहा कि कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए है। कुवैत में भारतीय राजनायिक मिशन के अधिकारी वहां के प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों की सहायता में जुटे हुए हैं।
कुवैत की समाचार एजेंसी कुना की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मतृकों की संख्या बढ़कर 49 हो गयी है। रिपोर्ट में गृह मंत्रालय के सुरक्षा सूचना निदेशक मेजर जनरल नासिर अब्दुल सलैब के हवाले से कहा गया है कि इमारत के मालिकों को कड़ा दंड दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय के बड़े अधिकारी आग लगने के कारणाें की जांच कर रहे है और मृतकों की पहचान की जा रही है।
कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल अहमद अल जाबेर अल सबा ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे इस घटना के परिपेक्ष्य में ऐसे कदम उठाये जिससे इस तरह की दुखद की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने इस घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक संदेश में कहा, “कुवैत सिटी में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदना उन लोगों के साथ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ। कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर निरंतर निगाह रखें हुए है और स्थानीय अधिकारियों के साथ प्रभावित लोगों की मदद में जुटा है।”
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। बताया जा रहा है कि आग लगने से 49 लोगों की मौत हुई है और 40 से अधिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारे राजदूत राहत शिविर में गये हैं और हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित लोगों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।”
कुवैत सरकार के अनुसार स्थानीय अधिकारियों को उस बहुमंजिला इमारत में आग लगने की सूचना सुबह छह बजे दी गई और आग लगने के कारण की जांच चल रही है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस इमारत में एक ही कंपनी के लगभग 160 कर्मचारी रहते थे और आग इमारत के एक रसोईघर में लगी और देखते ही देखते तेजी पूरी इमारत में फैल गयी।
कुवैत के सुरक्षा अधिकारी मेजर जनरल ईद रशीद हमाद ने आग लगने की पुष्टि की है।
कुवैती स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आग से कई घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से चार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
कुवैत में भारतीय राजदूत अल-अदान ने घायलों के उपचार करने वाले अस्पताल का दौरा किया, जहां अभी 30 से अधिक भारतीय श्रमिकों का इलाज चल रहा है। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है।
इस भयावह त्रासदी पर कुवैत में भारतीय दूतावास ने आग से प्रभावित भारतीय श्रमिकों के लिए एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया है। किसी भी तरह की जानकारी और सहायता के लिए +965-65505246 नंबर उपलब्ध कराया गया है। दूतावास ने घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “अल-मंगफ इमारत में लगी आग वास्तव में एक आपदा है और इस तरह की घटना कंपनी मालिकों और भवन मालिकों के लालच और महत्वाकांक्षा का परिणाम है।”
कुवैत के गृह मंत्रालय (आंतरिक मंत्रालय) ने इमारत के नियमों के उल्लंघनों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “हमने जांच पूरी होने तक कंपनी के मालिक, इमारत के मालिक और उसके गार्ड को हिरासत में रखने का आदेश दिया। इमारत के नियमों को ताक में रखने वाले मालिकों को नियमों का पालन करने के लिए कल सुबह तक की समय दिया गया है उसके बाद बिना किसी नोटिस के कार्रवाई की जा सकती है।”
कुवैत के गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से दी गई कुछ रिपोर्टों मेें कहा गया है कि ज्यादातर मौतें दम घुटने के कारण हुई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इमारत के भूतल से शुरू होकर देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गयी और उसमें रहने वाले लोग बाहर निकालने के लिए आपातकालीन रास्ते का प्रयोग नहीं कर सके।
घायलों को अल-अदन और अल-जहरा अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुवैत के पहले उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा तथा गृह मामलों के मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ ने कहा कि इमारत के मालिक को हिरासत में लिया जायेगा और जांच की जायेगी।
 ,  
कड़वा सत्य

Previous Post

कनाडा हिंसा और उग्रवाद फैलाने वाले तत्वों को देता है राजनीतिक स्थान – भारत

Next Post

खडगे ने कुवैत में आग लगने से भारतीयों के मारे जाने पर जताया शोक

Related Posts

आप नेताओं ने कांशी राम जी को दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय और समानता के लिए अपना प्रतिबद्धता दोहराई
देश

आप नेताओं ने कांशी राम जी को दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय और समानता के लिए अपना प्रतिबद्धता दोहराई

March 15, 2026
इन्फोसिस मोहाली में 2700 युवाओं को सीधे रोजगार और हजारों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी: भगवंत सिंह मान
देश

पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 15, 2026
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन
देश

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

March 15, 2026
अमन अरोड़ा ने मोगा रैली से पहले फंड, किसान, इंडस्ट्री और नशों के बारे में अमित शाह से आठ सवाल पूछे, पंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए
देश

अमन अरोड़ा ने मोगा रैली से पहले फंड, किसान, इंडस्ट्री और नशों के बारे में अमित शाह से आठ सवाल पूछे, पंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए

March 15, 2026
हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए एमएसपी, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए एमएसपी, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 15, 2026
पंजाब उद्योग और वाणिज्य को प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

New Delhi, India
Monday, March 16, 2026
Mist
20 ° c
64%
7.6mh
31 c 20 c
Tue
35 c 21 c
Wed

ताजा खबर

आप नेताओं ने कांशी राम जी को दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय और समानता के लिए अपना प्रतिबद्धता दोहराई

आप नेताओं ने कांशी राम जी को दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय और समानता के लिए अपना प्रतिबद्धता दोहराई

March 15, 2026
इन्फोसिस मोहाली में 2700 युवाओं को सीधे रोजगार और हजारों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी: भगवंत सिंह मान

पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 15, 2026
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

March 15, 2026
अमन अरोड़ा ने मोगा रैली से पहले फंड, किसान, इंडस्ट्री और नशों के बारे में अमित शाह से आठ सवाल पूछे, पंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए

अमन अरोड़ा ने मोगा रैली से पहले फंड, किसान, इंडस्ट्री और नशों के बारे में अमित शाह से आठ सवाल पूछे, पंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए

March 15, 2026
हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए एमएसपी, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए एमएसपी, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 15, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved