• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
16 °c
New Delhi
26 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

केजरीवाल की गिरफ्तारी, ईडी हिरासत मामलाः एससी में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

News Desk by News Desk
May 18, 2024
in देश
केजरीवाल की गिरफ्तारी, ईडी हिरासत मामलाः एससी में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 17 मई (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली अबकारी नीति में कथित घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से 21 मार्च को गिरफ्तार किये जाने और फिर ईडी की हिरासत को चुनौती देने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
न्यायमूर्ति   खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने श्री केजरीवाल और ईडी की ओर से चार दिनों तक दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा कि याचिकाकर्ता इस बीच नियमित जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है।
सुनवाई के दौरान पीठ के समक्ष ईडी ने दावा किया कि इस मामले में श्री केजरीवाल की ओर से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के प्रत्यक्ष सबूत हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने कहा, “इस बात के सबूत हैं कि श्री केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी, जो गोवा चुनाव खर्च के लिए आप को दी गई थी।”
गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने 10 मई को श्री केजरीवाल को एक जून तक चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी। पीठ ने सुनवाई के दौरान मामले से संबंधित दस्तावेज देखे और ईडी से यह दिखाने के लिए एक चार्ट प्रस्तुत करने को कहा कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद श्री केजरीवाल को गिरफ्तार करने के फैसले को सही ठहराने के लिए कौन से नए सबूत सामने आए हैं।
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की ओर से पेश श्री राजू ने अदालत को बताया कि एजेंसी ने शराब मामले में आठवें आरोपपत्र में औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी और श्री केजरीवाल को दिल्ली अबकारी नीति मामले में आरोपी बनाया है।
श्री राजू के अलावा ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी अदालत के समक्ष दावा किया कि उसने पैसे के हस्तांतरण से संबंधित मामले में अपराध की कथित आय के संबंध में श्री केजरीवाल और कुछ हवाला ऑपरेटरों के बीच कथित चैट का पता लगाया है।
ईडी ने दावा किया कि श्री केजरीवाल ने अपने मोबाइल तथा अन्य उपकरणों का पासवर्ड साझा करने से इनकार करने के बाद हवाला ऑपरेटरों के उपकरणों से चैट ब द की गई हैं।
श्री राजू ने कहा, ‘अब हमारे पास इस मामले में अरविंद केजरीवाल और हवाला ऑपरेटरों के बीच सीधी बातचीत का ब्योरा है।’ उन्होंने कहा, “श्री केजरीवाल ने कई फोन नष्ट कर दिए थे। अब गिरफ्तारी के साथ हवाला ऑपरेटरों से ब द की गई है।”
श्री केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ए एम सिंघवी ने अपनी दलील में कहा कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का बचाव करने के लिए ईडी द्वारा अब जिस सामग्री का हवाला दिया जा रहा, वह उनकी गिरफ्तारी के दौरान मौजूद नहीं थी।
उन्होंने कहा, ‘मेरे मुवक्किल के खिलाफ किसी भी तरह से कोई सामग्री या सबूत नहीं था।’
श्री राजू ने आगे दावा किया कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख के रूप में दायित्व के अलावा, केजरीवाल अबकारी नीति 2021-22 (जो बाद में रद्द कर दी गई) तैयार करने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले व्यक्ति के रूप में भी सीधे तौर पर उत्तरदायी हैं।
उन्होंने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि गोवा में एक सात सितारा होटल में श्री केजरीवाल के ठहरने के लिए एक आरोपी द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान किया गया था।
मुख्यमंत्री ने ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
ईडी ने मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही ठहराते हुए अदालत से कहा था कि वह इस मामले के मास्टरमाइंड और मुख्य साजिशकर्ता हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से नौ अप्रैल को (मामले में ईडी की ओर से गिरफ्तारी और हिरासत के खिलाफ) याचिका खारिज होने के बाद केजरीवाल ने अगले दिन शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
 , संतोष
कड़वा सत्य

Tags: arrestcaseChief Minister Arvind KejriwalcustodyDecisionEDhearing completedNew DelhireservedSCईडीएससीगिरफ्तारीनयी दिल्लीफैसलामामलामुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालसुनवाई पूरीसुरक्षितहिरासत
Previous Post

भाजपा का विभाजनकारी सपना कभी हकीकत नहीं बनेगा-स्टालिन

Next Post

हाउसफुल 5 में होगी अर्जुन  पाल की एंट्री

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
हाउसफुल 5 में होगी अर्जुन रामपाल की एंट्री

हाउसफुल 5 में होगी अर्जुन  पाल की एंट्री

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
16 ° c
77%
9.7mh
33 c 19 c
Fri
34 c 22 c
Sat

ताजा खबर

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

February 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

February 25, 2026
ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved