• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
27 °c
New Delhi
26 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ का प्रदर्शन

News Desk by News Desk
March 26, 2024
in देश
केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ का प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 26 मार्च (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी(आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।
‘आप’ ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे विधायकों, नेताओं समेत 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री केजरीवाल से डर गए हैं। मोदी सरकार की कोई भी ताकत मुख्यमंत्री के समर्थन में शुरू हुई इस क्रांति को रोक नहीं पाएगी।
प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ विधायक एवं लोकसभा प्रत्याशी सोमनाथ भारती और विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया गया। इसके अलावा ‘‘आप’’ विधायक और एससी/एसटी विंग के अध्यक्ष विशेष रवि, यूथ विंग के प्रेसिडेंट पंकज गुप्ता, महिला विंग की प्रेसिडेंट सारिका चौधरी, वरिष्ठ नेता आदिल खान और रीना गुप्ता समेत पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।
‘आप’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा,“ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तानशाह सरकार ने श्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के लोगों के दिलों में आक्रोश है। यहां तक की भाजपा का कार्यकर्ता भी आज दबी जुबान से एक ही बात कह रहा है कि यह गिरफ्तारी गलत हुई है। पार्टियों के अंदर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच मतभेद और लड़ाईयां होती हैं, लेकिन चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करके तानाशाह सरकार ने संदेश दिया है कि हम किसी लोकतंत्र को नहीं मानते हैं। आम आदमी पार्टी का कार्यालय सील कर दिया गया। जो लोग भी लोकतांत्रिक तरीके से शातिपूर्ण अपना आक्रोश व्यक्त करते जा रहे थे, उन महिलाओं और बुजुर्गों को घसीट-घसीटकर हिरासत में लिया गया।”
उन्होंने कहा,“ प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की पूर्व नियोजित कार्यक्रम से पहले दिल्ली पुलिस ने ‘आप’ कार्यालय को सील कर दिया। हमारे बार-बार मना करने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने पार्टी कार्यालय के बाहर बैरिकेड लगा दिया। भाजपा कार्यालय के बाहर तो ऐसे बैरिकेड नहीं लगाए गए। जब हमने दिल्ली पुलिस से कभी बैरिकेड की मांग नहीं की है तब भी बैरिकेड लगाकर पार्टी कार्यालय की ओर आने-जाने का रास्ता रोका जा रहा है। भाजपा ने पूरी दिल्ली को पुलिस स्टेट में तब्दील कर दिया है। आज दिल्ली के अंदर कोई भी लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन नहीं कर सकता है। हमारे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है और बार-बार पार्टी कार्यालय को सील किया जा रहा है। आज तक ऐसा नहीं हुआ कि पार्टी कार्यालय को ही सील कर दिया गया हो। अब भाजपा को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद जनता के गुस्से का जवाब देना पड़ेगा।”
इंडिया समूह के लोकसभा उम्मीदवार श्री भारती ने कहा कि सोमवार को ‘आप’ ने प्रधानमंत्री आवास के घेराव का आह्वान किया था, जिसके लिए सभी लोग पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठा होकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन श्री मोदी जी के आदेश के अनुसार दिल्ली पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए लोगों को बसों में भरकर दूर-दूर के थानों में भेज दिया। मुझे भी कई वालेंटियर्स के साथ द्वारका सेक्टर 9 के पुलिस स्टेशन में लाया गया, जिसमें कई महिलाएं वालंटियर्स और ‘आप’ के समर्थक हैं।
दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने कहा,“ आज हजारों करोड़ का घोटाला करने वाले भाजपा में जाकर समाजसेवी और साफ सुथरी छवि वाले हो जा रहे है और दिन-रात जनता के लिए काम वाले लोगों पर झूठे केस लगाए जा रहे हैं। चुनावी बॉन्‍ड के जरिए चंदा चोरी के मामले में श्री मोदी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। जिस तरह से एक तरफ चंदा लेकर सरथ चंद्र रेड्डी को गवाह बना दिया गया, आज सप्रीम कोर्ट के जरिए ये मामला पूरे देश के सामने हैं। ऐसे में श्री केजरीवाल के बजाय श्री मोदी से इस्तीफा देने की मांग होनी चाहिए।”
हिरासत में लिए जाने के बाद ‘आप’ प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा ,“शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना हमारा कानूनी अधिकार है लेकिन प्रधानमंत्री देश में आपातकाल लगाई हुई है।”
 , 
कड़वा सत्य

Tags: Aam Aadmi Party (AAP) held a massive protest on Tuesday against the arrest of Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal.आम आदमी पार्टी(आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। New Delhiनयी दिल्ली
Previous Post

एम्प्लॉयबिलिटी डॉट लाइफ का आस्ट्रेलिया की फेडरल यूनिवर्सिटी से गठजोड़

Next Post

अदानी पोर्ट्स ने ओडिशा में गोपालपुर बंदरगाह खरीदा

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
अदानी पोर्ट्स ने ओडिशा में गोपालपुर बंदरगाह खरीदा

अदानी पोर्ट्स ने ओडिशा में गोपालपुर बंदरगाह खरीदा

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
27 ° c
39%
17.3mh
33 c 19 c
Fri
34 c 22 c
Sat

ताजा खबर

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

February 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

February 25, 2026
ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved