• About us
  • Contact us
Saturday, February 28, 2026
20 °c
New Delhi
26 ° Sun
27 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

खड़गे ने देहरादून में मोदी सरकार पर कसा तंज

News Desk by News Desk
January 28, 2024
in राजनीति
खड़गे ने देहरादून में मोदी सरकार पर कसा तंज
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून, 28 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को उत्तराखंड के देहरादून में रविवार को केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर तंज कसे।
श्री खड़गे ने देरी से यहां पहुंचने पर क्षमा मांगते हुए कहा,“ आजकल उड़ने के लिए मोदी जी की आज्ञा लेना पड़ती है। फिर हेलिकॉप्टर में चढ़ने, उतरने, हेलिकॉप्टर लैंडिंग में भी उनकी आज्ञा लेनी पड़ती है। वह हम सबको सताते हैं। ताकि लोग लंबा इंतजार करके हमारे भाषण के समय चले जाएं। हमें ऐसी सरकार को हटाना है।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ,“ आप उत्तराखंड के लोग हिम्मत वाले हैं। पूरे देश को बचाने वाले हैं।” उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर आरोप लगाया,“ आजकल देश को बचाने का क्रेडिट वह उत्तराखंड या हिमालय को नहीं देते। पूरा क्रेडिट मोदी जी खुद लेते हैं। जो चल रहा है, आप सब सुबह अपने धर्म के गुरु की फोटो या चेहरा नहीं देखेंगे। टीवी लगाकर आप मोदी का चेहरा देखेंगे। इसीलिए अब वो विष्णु के 11वां अवतार बनने को निकले हैं। हर व्यक्ति धर्म पर भरोसा रखता है, लेकिन राज्य अलग होता है। लेकिन यहां सब मिक्स चल रहा है। अच्छे और बुरे का पता नहीं चल पा रहा।”
उन्होंने कहा,“ हमारी नेता इंदिरा गांधी ने देश को एक रखने के लिए अपनी जान दी। राजीव गांधी ने जान दी।” उन्होंने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) से पूछा कि आजादी के लिए आपके कितने लोग जेल गए, कितने बर्बाद हुए। कितनों ने अपने घरबार छोड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग फांसी पर चढ़े हैं। आप संपत्ति जमा कर रहे हो। उनके घर का कोई व्यक्ति कभी आजादी के लिए नहीं मरा। उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजी हुकूमत में जब महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो का बीड़ा उठाया तो इनके लोग अंग्रेजी सरकार में नौकरी पर लगे।
श्री खड़गे ने कहा,“ श्री मोदी के सपने में नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी आते हैं। आजकल राहुल गांधी तो उन्हें सोने ही नहीं दे रहे हैं। वह डर रहे हैं।हमारी न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड में अच्छी हुई, लेकिन असम में घुसते ही गड़बड़ी शुरू हो गई। यात्रा को रोकने का प्रयास किया गया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार असम में है, वहीं ये गड़बड़ हुई। लेकिन हम डरकर भागने वाले नहीं हैं। जब तक आप सब हैं, कांग्रेस को कोई हिला नहीं सकता।”
उन्होंने कहा,“ हमने जो बनाया, उन सबको भाजपा बेचकर खा रही है। मैं 1974 में पंतनगर यूनिवर्सिटी में 30 वर्ष की आयु में आया था। वह यूनिवर्सिटी कांग्रेस ने बनाई। एनआईटी उत्तराखंड, एम्स, आईआईएम, बीएचईएल, ओएनजीसी, जैसे सब हमने बनाए। हजारों लोगों को नौकरी मिली। उन्होंने भाजपा से सवाल किया,“ आपका कुछ है तो बताओ।” उन्होंने केंद्र सरकार से कहा,“ ऐसे बनाओ, जो नेहरू जी ने बनाया। बाबा साहेब अंबेडकर ने जो काम किया, वह जानता के लिए किया। मनरेगा लाए। सूचना का अधिकार दिया। हमारे जमाने में गैस सिलिंडर 450 का था तो इनके जमाने मे 1000 पार हो गया।”
श्री खड़गे ने कहा,“ उनका नजरिया अलग है, हमारा अलग। नेहरू जी ने देश को जो दिया, वो दिखता है। इनका काम है फ्रांस जाना, उनको गले लगाना। चीन से झूले में बैठकर झूलते रहे। वह हमारे देश पर कब्जा करता रहा। देश की रक्षा के लिए मोदी है। हम किसलिए हैं। हम तो जान देने को तैयार हैं, इसलिए आजादी अब तक बची है। कई देशों में महिलाओं को वोटिंग का अधिकार नहीं था, लेकिन हमारे देश में संविधान में महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया गया। अब वो वोटिंग पावर खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। आप आज अगर वोट देकर सरकार बनाते हो तो जान लो ये अधिकार कांग्रेस ने दिया है। जबकि वे (भाजपा) देश को डुबोएंगे।
सुमिताभ, आशा

Tags: 28 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को उत्तराखंड के देहरादून में रविवार को केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर तंज कसेDehradunJanuary 28 (UNI) Congress National President Mallikarjun Kharge on Sunday took a dig at the Modi government at the Center inदेहरादून
Previous Post

गिरगिटों को टक्कर देने वालों को माफ नहीं करेगी बिहार की जनता: कांग्रेस

Next Post

भारत ने अमेरिका को 327 रनों का दिया लक्ष्य

Related Posts

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का नौवां दिन, कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर
खेल

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का नौवां दिन, कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर

February 6, 2025
ट्रैक साइक्लिंग : अंडमान, निकोबार की टीमों का जलवा
खेल

ट्रैक साइक्लिंग : अंडमान, निकोबार की टीमों का जलवा

February 5, 2025
बास्केटबॉल के 3x3 फ़ाइनल में मध्य प्रदेश व तेलंगाना विजयी
खेल

बास्केटबॉल के 3×3 फ़ाइनल में मध्य प्रदेश व तेलंगाना विजयी

February 4, 2025
पुरुष स्क्वैश में सेंथिल व महिलाओं में सालुंखे ने जीता स्वर्ण
खेल

पुरुष स्क्वैश में सेंथिल व महिलाओं में सालुंखे ने जीता स्वर्ण

February 3, 2025
सिफ़्त कौर सामरा व जोनाथन एंथनी ने शूटिंग में जीता गोल्ड
खेल

सिफ़्त कौर सामरा व जोनाथन एंथनी ने शूटिंग में जीता गोल्ड

February 3, 2025
वेटलिफ्टिंग में अंतिम दिन टूटे रिकॉर्ड, मेहक शर्मा का शानदार प्रदर्शन
खेल

वेटलिफ्टिंग में अंतिम दिन टूटे रिकॉर्ड, मेहक शर्मा का शानदार प्रदर्शन

February 3, 2025
Next Post
भारत ने अमेरिका को 327 रनों का दिया लक्ष्य

भारत ने अमेरिका को 327 रनों का दिया लक्ष्य

New Delhi, India
Saturday, February 28, 2026
Mist
20 ° c
64%
6.8mh
33 c 21 c
Sun
34 c 20 c
Mon

ताजा खबर

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

February 27, 2026
आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

February 27, 2026
मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

February 27, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved