• About us
  • Contact us
Thursday, March 19, 2026
21 °c
New Delhi
20 ° Fri
23 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

गडकरी ने किया ‘वसुधैव कुटुंबकम: वैश्विक शांति के लिए आगे का मार्ग’ का विमोचन

News Desk by News Desk
October 9, 2024
in देश
गडकरी ने किया
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 08 अक्टूबर (कड़वा सत्य) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को यहां “वसुधैव कुटुंबकम: वैश्विक शांति के लिए आगे का मार्ग” नामक पुस्तक का विमोचन किया।
इस अवसर पर पुस्तक के सह-लेखक डॉ. मारकंडेय राय, डॉ. प्रभास चंद्र सिन्हा और डॉ. सुरेंद्र कुमार पाठक के साथ सामाजिक नेता सुनील जोशी और गणेश वर्मा भी उपस्थित रहे।
यह पुस्तक भारतीय प्राचीन दर्शन वसुधैव कुटुंबकम (“संपूर्ण विश्व एक परिवार है”) के सिद्धांत पर आधारित है और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने के संदर्भ में इसकी वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डालती है। इस पुस्तक में शोध और विचारों की गहराई के साथ-साथ समकालीन संदर्भों में इस सिद्धांत के व्यावहारिक अनुप्रयोगों का भी विश्लेषण किया गया है। यह पुस्तक एकता, समावेशिता और स्थिरता के सिद्धांतों पर आधारित समाधान प्रस्तुत करती है, जो आज की वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहायक हो सकते हैं।
लेखकों ने 500 से अधिक संदर्भों और 1,000 से अधिक वेब स्रोतों का गहन विश्लेषण करके वसुधैव कुटुंबकम का एक व्यापक अध्ययन प्रस्तुत किया है। इस पुस्तक में न केवल इस दर्शन के दार्शनिक मूल्यों को उजागर किया गया है, बल्कि इसका समकालीन शासन, नीति-निर्माण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में व्यावहारिक महत्व भी बताया गया है। ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोणों को समाहित करते हुए लेखक यह दर्शन जी-20, संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लागू करने के ठोस रणनीतिक सुझाव देते हैं, जिससे एक न्यायपूर्ण, समावेशी और शांतिपूर्ण विश्व की स्थापना हो सके।
पुस्तक के प्रधान अन्वेषक डॉ. सुरेंद्र कुमार पाठक हैं, जिन्होंने इस प्रकाशन के शोध और सामग्री के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. पाठक ने बताया कि यह पुस्तक समकालीन वैश्विक संदर्भों में वसुधैव कुटुंबकम के दर्शन को कैसे लागू किया जा सकता है, इस पर एक विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करती है।
पुस्तक को ज्ञानदा प्रकाशन (पी एंड डी ), नयी दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है और इसका प्रकाशन में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज, नयी दिल्ली और भारतीय शांति एवं वैश्विक सुरक्षा संस्थान, नयी दिल्ली के सहयोग से हुआ है।
यह पुस्तक न केवल विद्वानों और नीति-निर्माताओं के लिए उपयोगी साबित हो सकती है, बल्कि उन सभी के लिए भी है जो वैश्विक शांति, एकता और समावेशिता के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना चाहते हैं।
संतोष
कड़वा सत्य

Tags: कियागडकरी
Previous Post

नीतिगत दरें लगातार 10वीं बार यथावत, महंगाई पर नजर

Next Post

मुर्मु से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं: नीना गुप्ता

Related Posts

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया
विदेश

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया

February 6, 2025
मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च
व्यापार

मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च

February 6, 2025
एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन
बॉलीवुड

एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन

February 6, 2025
आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
मनोरंजन

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
बॉलीवुड

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन
व्यापार

होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन

February 4, 2025
Next Post
मुर्मु से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं: नीना गुप्ता

मुर्मु से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं: नीना गुप्ता

New Delhi, India
Thursday, March 19, 2026
Mist
21 ° c
78%
11.9mh
23 c 17 c
Fri
29 c 17 c
Sat

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार की उपलब्धि: मात्र 4 सालों में भाखड़ा नहर के बराबर पानी राज्य के खेतों तक पहुंचाया गया

भगवंत मान सरकार की उपलब्धि: मात्र 4 सालों में भाखड़ा नहर के बराबर पानी राज्य के खेतों तक पहुंचाया गया

March 18, 2026
पंजाब द्वारा राजस्थान सरकार से दशकों से पानी के इस्तेमाल का 1.44 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूला जायेगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब द्वारा राजस्थान सरकार से दशकों से पानी के इस्तेमाल का 1.44 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूला जायेगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 18, 2026
घर चलाने वाली महिलाओं को अब देश चलाना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

घर चलाने वाली महिलाओं को अब देश चलाना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 18, 2026
संसद से संसदीय क्षेत्र तक, 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लिए एकजुट हुए सांसद

संसद से संसदीय क्षेत्र तक, 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लिए एकजुट हुए सांसद

March 18, 2026
पंजाब उद्योग और वाणिज्य को प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved