• About us
  • Contact us
Saturday, March 14, 2026
19 °c
New Delhi
26 ° Sun
25 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

गोयल ने क्षेत्र में प्रगति पर लीड्स-2023 रिपोर्ट जारी की, क्षेत्र को महत्वपूर्ण बताया

News Desk by News Desk
December 18, 2023
in व्यापार
गोयल ने क्षेत्र में प्रगति पर लीड्स-2023 रिपोर्ट जारी की, क्षेत्र को महत्वपूर्ण बताया
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (कड़वा सत्य) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि आने वाले दशकों में देश को आर्थिक वृद्धि की राह पर तेजी से बढ़ाने में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र ( परिवहन सुविधा क्षेत्र ) की भूमिका आधारभूत महत्व वाली है और यह हर व्यक्ति को प्रभावित करने वाल क्षेत्र है।

श्री गोयल यहां राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में लाजिस्टिक्स क्षेत्र में सुधार की दिशा में पहल और प्रगति पर वार्षिक रिपोर्ट लॉजिस्टिक्स ईज़ अक्रॉस डिफरेंट स्टेट (लीड्स) जारी कर रहे थे। लीड्स की की कल्पना 2018 में विश्व बैंक के लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन सूचकांक की तर्ज पर की गई थी। मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार लीड्स 2023 रिपोर्ट, राज्य/केंद्रशासित प्रदेश स्तर पर लॉजिस्टिक्स अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स सेवाएं और परिचालन और नियामकीय वातावरण – में सुधार की दिशा में सकारात्मक बदलाव का संकेत देती है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह रिपोर्ट राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और अन्य हितधारकों को अपनी प्रक्रियाओं में सुधार करने और बेहतर भविष्य में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है तथा यह इस क्षेत्र के बारे में क्रांतिकारी सुधारों के लिए अंतर्दिष्टि तथा मार्गदर्शन प्रदान करती है।

उन्होंने लाजिस्टिक्स में सुधार के महत्व को रखांकित करते हुए उन्होंने कहा,“भारत को अभी 3.5 लाख करोड़ डालर की अर्थव्यवस्था से 2047 तक 10 गुणा कर के 35 लाख करोड़ डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में गुना वृद्धि तक ले जाने के हमारे प्रयास में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र आधारशिला की भूमिका में होगा।”

श्री गोयल ने अपने मंत्रालय के अंतर्गत विशेष सचिव (लॉजिस्टिक्स) सुमिता डावरा, डीपीआईआईटी, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नामित अध्यक्ष और एमडी आईटीसी सजीव पुरी और कंसल्टेंसी फर्म अर्न्स्ट एंड यंग के पार्टनर मिहिर शाह की उपस्थिति में यह रिपोर्ट जारी की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

श्री गोयल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में बुनियादी ढांचों के समन्वित विकास की पीएम गतिशक्ति वृहद योजना , लॉजिस्टिक्स के लिए ‘उद्योग’ का दर्जा, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स में डिजिटल पहल, सिटी लॉजिस्टिक्स योजनाएं, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क आदि जैसी सरकार की उल्लेखनीय पहलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कौशल विकास पर जोर देने की जरूरत है।

इस अवसर पर औद्योगिक एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि डिजिटलीकरण का लाभ उठाने से लॉजिस्टिक्स लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी। उन्होंने कारोबार सुगमता में सुधार, अनुपालन बोझ में कमी और विनियमन की लागत कम करने पर चल रहे काम पर प्रकाश डाला।

इस रिपोर्ट पर चर्चा के लिए दिन भर का कार्यक्रम अयोजित किया गया। इसके विभिन्न सत्रों में केंद्र और राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस वर्ष मई-जुलाई के दौरान किए गए अखिल भारतीय प्राथमिक सर्वेक्षण पर आधारित इस बार की रिपोर्ट के अनुसार तटीय समूह के राज्यों में आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु ‘अचीवर्स’ (सफल), केरल, महाराष्ट्र ‘फास्ट मूवर्स’ (तेज प्रगति करने वाले) तथा गोवा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल ‘एस्पायरर्स’ (आकांक्षा रखने वाले राज्य हैं)।

समुद्र से दूर के राज्यों के वर्ग में हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश ‘अचीवर्स’, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड ‘फास्ट मूवर्स’ तथा बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड ‘एस्पायरर्स’श्रेणी में हैं।

पूर्वाेत्तर समूह असम, सिक्किम, त्रिपुरा फास्ट को ‘अचीवर्स’ अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड ‘फास्ट मूवर्स’तथा मणिपुर, मेघालय, मिजोरम केंद्र ‘एस्पायरर्स’श्रेणी में हैं। केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में चंडीगढ़, दिल्ली ‘अचीवर्स’, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, पुड्डुचेरी

‘फास्ट मूवर्स’तथा दमन और दीव/दादरा और नगर हवेली, जम्मू -कश्मीर और लद्दाख (एस्पायरर्स) की श्रेणी में रखे गए हैं।

मनोहर.संजय

Tags: calls the sector importantGoyal releases LEADS-2023 report on progress in the sectorक्षेत्र कोक्षेत्र में प्रगति परगोयल नेजारी कीमहत्वपूर्ण बतायालीड्स-2023 रिपोर्ट
Next Post

नाथन लियोन 500 विकेट लेने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज बने

Related Posts

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने तीसरी सूची जारी की
देश

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने तीसरी सूची जारी की

September 10, 2024
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दिल्ली की तीन सीटों समेत 10 और उम्मीदवारों की सूची
देश

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दिल्ली की तीन सीटों समेत 10 और उम्मीदवारों की सूची

April 15, 2024
सरकार ने दालों में जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की
व्यापार

सरकार ने दालों में जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की

April 13, 2024
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
देश

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

March 14, 2024
चुनाव आयुक्त गोयल ने इस्तीफा दिया
देश

चुनाव आयुक्त गोयल ने इस्तीफा दिया

March 10, 2024
Next Post
नाथन लियोन 500 विकेट लेने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज बने

नाथन लियोन 500 विकेट लेने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज बने

New Delhi, India
Saturday, March 14, 2026
Mist
19 ° c
78%
8.6mh
36 c 19 c
Sun
34 c 18 c
Mon

ताजा खबर

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

March 14, 2026
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

March 14, 2026
लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

March 13, 2026
पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved