• About us
  • Contact us
Saturday, April 11, 2026
24 °c
New Delhi
31 ° Sun
32 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

चुनाव के वक्त प्रमुख विपक्षी दल के बैंक खाते सील करना लोकतंत्र पर हमला : कांग्रेस

News Desk by News Desk
March 21, 2024
in देश
चुनाव के वक्त प्रमुख विपक्षी दल के बैंक खाते सील करना लोकतंत्र पर हमला : कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 21 मार्च (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के वक्त उसके बैंक खाते सील कर प्रमुख विपक्षी दल को सोची समझी रणनीति के तहत आर्थिकरूप से पंगु बनाया जा रहा है ताकि वह चुनाव नहीं लड़ सके और ऐसा कर मोदी सरकार लोकतंत्र को नष्ट करने के काम में जुटी हुई है ।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, कांग्रेस सांसदीय दल की नेता   गांधी, कोषाध्यक्ष अजय माकन तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विशेष सयुंक्त संवाददाता सम्मेलन में आज कहा कि पार्टी के बैंक खाते आयकर नहीं देंगे का आरोप लगाकर सील किए गए हैं और अब पार्टी अपने खाते में जमा 285 करोड़ रुपये का इस्तेमाल भी नहीं कर सकती है। ऐसे हालात में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करना भी कठिन हो गया है। पार्टी पर यह करवाई 05 साल तथा 35 साल पुराने मामले में की जा रही है। प्रमुख विपक्षी दल को चुनाव के समय इस तरह आर्थिक रूप से पंगु बनाना लोकतंत्र के घातक है।
श्री खडगे ने कहा “ लोकतंत्र के लिए चुनाव अनिवार्य होता है, साथ ही यह भी आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दलों के लिए लेवल प्लेयिंग फील्ड हो। ये नहीं कि जो सत्ता में है, संसाधनों पर उनकी मोनोपॉली हो और देश की संस्थाओं पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनका नियंत्रण हो। सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी चंदे की स्कीम को अवैध व असंवैधानिक कहा उस स्कीम के तहत भाजपा ने हजारों-करोड़ रुपए अपने बैंक खातों में भर लिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है ताकि हम पैसों के अभाव में बराबरी के साथ चुनाव न लड़ पाएं। यह सत्ताधारी दल द्वारा खेला गया एक खतरनाक खेल है।”
श्रीमती गांधी ने कहा “ प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास चल रहा है। जनता से एकत्रित धन को रोका जा रहा है और हमारे खातों से जबरन पैसा छीना जा रहा है। हालांकि, इन सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी, हम अपने चुनाव अभियान की प्रभावशीलता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा “ एक तरफ ‘इलेक्टोरल बॉन्ड’ का मुद्दा है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। जैसा कि सभी जानते हैं, चुनावी बांड से भाजपा को भारी और बड़े पैमाने पर फायदा हुआ है। दूसरी ओर, प्रमुख विपक्षी दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वित्तीय स्थिति पर लगातार हमले हो रहे हैं।”
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: accountsattackBankCongressdemocracyduringelectionsMajorOppositionpartiessealingकरनाकांग्रेसचुनावप्रमुखबैंक खातेलोकतंत्रवक्तविपक्षी दलसीलहमला
Previous Post

पाकिस्तान में सैन्य अभियान में एक आतंकवादी ढेर, दो घायल

Next Post

हैजे के बढ़ते प्रकोप से निपटने लिए पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध नहीं :डब्ल्यूएचओ

Related Posts

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार
देश

INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार

July 20, 2025
क्या शशि थरूर छोड़ेंगे कांग्रेस?
देश

क्या शशि थरूर छोड़ेंगे कांग्रेस?

May 14, 2025
Next Post
हैजे के बढ़ते प्रकोप से निपटने लिए पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध नहीं :डब्ल्यूएचओ

हैजे के बढ़ते प्रकोप से निपटने लिए पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध नहीं :डब्ल्यूएचओ

New Delhi, India
Saturday, April 11, 2026
Mist
24 ° c
41%
14mh
36 c 26 c
Sun
38 c 26 c
Mon

ताजा खबर

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026
किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक करके वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

April 10, 2026
Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved