• About us
  • Contact us
Monday, February 16, 2026
20 °c
New Delhi
22 ° Tue
23 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

चौथे चरण का चुनाव प्रचार थमा, सोमवार को 96 लोक सभा सीटों पर होगा मतदान

News Desk by News Desk
May 11, 2024
in देश
चौथे चरण का चुनाव प्रचार थमा, सोमवार को 96 लोक सभा सीटों पर होगा मतदान
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 11 मई (कड़वा सत्य) लोक सभा चुनाव के चौथे चरण में दस राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर प्रचार अभियान शनिवार छह बजे थम गया। चौथे चरण का मतदान सोमवार (13 मई) को कराया जाएगा जिसमें 1717 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
कुल सात चरणों के इस चुनाव में चौथे चरण के मतदान के साथ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित 18 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की सभी लोक सभा सीटों पर मतदान कराने का काम काम पूरा हो चुका होगा। सभी क्षेत्रों की मतगणना चार जून को एक साथ कराई जाएगी।
चुनाव आयोग ने चौथे चरण की वोटिंग को लेकर पूरी तैयारियों कर ली है और इसमें मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
चौथे चरण के मतदान के साथ कुल 543 सीटों में से 379 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। पहले चरण में 102, दूसरे में 88, तीसरे में 93 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव कराए गए । पांचवें, छठे ओर सातवें चरण में क्रमश: 20 मई , 25 मई और एक जून को मतदान कराए जाएंगे। मतगणना चार जून को होगी।
चाथे चरण में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी इंडिया समूह के स्टार प्रचारकों के अलावा घटक दल के नेताओं ने सार्वजनिक सभाओं और रोड-शो आदि के माध्यम से जम कर प्रचार किया। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए चुनाव आयोग की व्यवस्था के अनुसार सार्वजनिक प्रचार अभियान मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले बंद कर दिया जाता है। इसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक निजी स्तर पर घर-घर जाकर मतदाताओं का समर्थन जुटाते हैं।
चौथे चरण में 13 मई को आंध्र प्रदेश की सभी 25, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, बिहार की पांच, ओडिशा तथा झारखंड की चार-चार और केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर एक सीट पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण के चुनाव में मोदी सरकार के पांच बड़े मंत्रियों, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता समेत कई दिग्गज राजनेताओं की किस्मत तय होगी।
आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। वहां भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगू देशम पार्टी के साथ गठबंधन किया है। तेलंगाना के हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी की माधवी लता, बिहार के बेगुसराय से गिरिराज सिंह, उजियारपुर से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, हैदराबाद से एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवेसी, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी, कन्नौज से समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, मुंगेर से जदयू के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, झारखंड के खूंटी से अर्जुन मुंडा, पश्चिम बंगाल के आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, बह पुर से अधीर रंजन चौधरी और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान समेत कई दिग्गजों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।
चौथे चरण आंध्र प्रदेश की सभी सीटों एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसारावपेट, बापटला, ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदूपुर, कडप्पा, नेल्लोर, तिरूपति, राजमपेट, अराकू, श्रीकाकुलम, विजयनगर, विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम और चित्तूर सीटा तथा तेलंगाना में मल्काजगीरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नलगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबुबाबाद, आदिलाबाद, पेद्दापल्ली, करीमनगर, निजामाबाद, हैदराबाद, मेडक और खम्मम में मतदान होंगे।
उत्तर प्रदेश जिन 13 सीटों पर सोमवार को मतदान होना है उसमें हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर शाहजहांपुर, फेरी, दौरा, सीतापुर और बहराइच सीट शामिल है।
महाराष्ट्र में चौथे चरण के चुनाव में पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल और बीड को रखा गया है।
मध्‍य प्रदेश धार, इंदौर, खरगोन, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम और खंडवा सीट पर इसी चरण में मतदान कराए जाएंगे है। इसके साथ पश्चिम बंगाल की आसनसोल, बोलपुर, बह पुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्धमान-दुर्गापुर और बीरभूम में भी मतदान होंगे।
बिहार पांच संसदीय सीटों में बेगूसराय, दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर और मुंगेर सीट शामिल है। इसके अलावा ओडिशा की बेरहामपुर, कालाहांडी, नबरंगपुर और कोरापुट, झारखंड की चार सीटों लोहरदगा, सिंहभूम, खूंटी और पलामू तथा केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर संसदीय सीट पर भी सोमवार को वोट डाले जाएंगे।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: 96 लोक सभा सीटोंelection campaign endsfourth phaseMondayNew Delhivoting will be held for 96 Lok Sabha seatsचुनाव प्रचार थमाचौथे चरण कानयी दिल्लीसोमवारहोगा मतदान
Previous Post

पाकिस्तान को पस्त कर जापान ने जीता अजलान शाह कप

Next Post

नाटो की यूक्रेन में अपनी सेना तैनात करने की नहीं है योजना

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
नाटो की यूक्रेन में अपनी सेना तैनात करने की नहीं है योजना

नाटो की यूक्रेन में अपनी सेना तैनात करने की नहीं है योजना

New Delhi, India
Monday, February 16, 2026
Mist
20 ° c
56%
6.1mh
29 c 17 c
Tue
28 c 18 c
Wed

ताजा खबर

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

February 16, 2026
सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

February 16, 2026
परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

February 16, 2026
महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

February 15, 2026
India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

February 15, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved