• About us
  • Contact us
Thursday, March 5, 2026
24 °c
New Delhi
30 ° Fri
30 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

जिंदल, भरतराम, दिल्ली पुलिस सहित 27 सेवा विभूतियों को मिला ‘सेवा सम्मान’

News Desk by News Desk
December 18, 2023
in देश
जिंदल, भरतराम, दिल्ली पुलिस सहित 27 सेवा विभूतियों को मिला ‘सेवा सम्मान’
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 16 दिसंबर (कड़वा सत्य) सेवा क्षेत्र में वर्ष 1979 से कार्य कर रही सेवा भारती ने इस वर्ष सेवा सम्मान कार्यक्रम के दौरान ऐसी सेवा विभूतियों को उनके अविस्मरणीय सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से लाखों वंचितों और अभावग्रस्त परिवारों तक अपने सामर्थ्यनुसार सहयोग पहुंचा कर उनका जीवन स्तर उठाने का प्रयास किया। जेएसडब्ल्यू समूह के सी.एम.डी सज्जन जिंदल और एसआरएफ की श्रीमती वासवी भरतराम को ‘सेवा रत्न’ और अन्य 25 सेवा विभूतियों को ‘सेवा भूषण’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार, प्रख्यात हृदय विशेषज्ञ एवं दिल्ली आरएसएस के संघचालक डॉ. अनिल अग्रवाल एवं राष्ट्रीय सेवा भारती की महामंत्री रेणु पाठक का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता काँटिनेंटल मिल्कोज के फाउंडर सेवाभूषण श्याम सुंदर अग्रवाल ने की। यह कार्यक्रम दिल्ली स्थित एआईसीटीई हॉल में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ओम बिरला ने कहा कि सेवा भारती अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है ताकि उनका जीवन उत्थान हो सके और वो भी राष्ट्र निर्माण में सम्मिलित हों। समाज के अलग अलग वर्गों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और संस्कार की व्यापक योजना के माध्यम से अपना योगदान सुनिश्चित कर रही है। मैनें व्यक्तिगत रूप से सेवा भारती के कार्यों को महसूस किया है। जहां कोई सामाजिक संस्था नही पहुंच पाती, वहां सेवाभारती के कार्यकर्ता पहुंचते हैं।

श्री इंद्रेश कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि सेवा सबसे सर्वोत्तम भक्ति है और इस भक्ति को धारण कर राम भी स्वयं भगवान श्री राम बने। सेवा का क्रय-विक्रय नही किया जा सकता। आज सेवा भारती ने जिन्हें भी सम्मानित किया, वो सभी विनम्रता और करूणा की मूर्ति हैं। श्री इंद्रेश कुमार जी ने स्व. डेस्क सिंघल जी और स्व. विष्णु जी को भी स्मरण किया।

श्री रमेश अग्रवाल ने बताया कि सेवा भारती सामाजिक सहभागिता और उपेक्षित वर्गों के उत्थान के उद्देश्यों के साथ पिछले चार दशकों से सेवा कर रही है। सेवाक्षेत्र में ऐसे सैकड़ों सेवा विभूति हैं जो तन-मन और धन से समाज में अपना योगदान सुनिश्चित करते हैं, ऐसी कुछ चुनी हुई सेवा विभूतियों को इस मंच पर माननीय लोकसभा स्पीकर द्वारा सम्मानित किया गया है।

सेवा भारती के महामंत्री सुशील गुप्ता ने बताया कि इस तरह के प्रयास समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं और सैकड़ों सेवाकर्मियों को राष्ट्र साधना के लिए प्रोत्साहित करते हैं। भारत भूमि सदैव, सर्वदा समर्पण का भाव जागृत करती है और एक समरस, समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष उद्योगपति रतन टाटा, सीबीआर प्रसाद, अमूल, रघुपति सिंघानिया सहित 33 सेवा विभूतियों को ‘सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया था।

संजय

Tags: 27 service personalities including Jindal27 सेवा विभूतियों कोBharatramDelhi Police receivedजिंदलदिल्ली पुलिस सहितभरतराममिला ‘सेवा सम्मान’
Previous Post

दक्षिण कोरिया के होटल में आग लगने से 18 लोगों को अस्पताल ले जाया गया

Next Post

इंडिया बने स्पोर्ट्स कंट्री : साइना नेहवाल

Related Posts

जिंदल स्टेनलेस का सकल लाभ 5.3 प्रतिशत घटा
व्यापार

जिंदल स्टेनलेस का सकल लाभ 5.3 प्रतिशत घटा

January 30, 2025
स्टेनलेस स्टील की मांग बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचा खर्च को मिले प्राथमिकता: जिंदल
व्यापार

स्टेनलेस स्टील की मांग बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचा खर्च को मिले प्राथमिकता: जिंदल

January 27, 2025
अधिक समावेशी भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहा है स्वयं: जिंदल
व्यापार

अधिक समावेशी भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहा है स्वयं: जिंदल

July 16, 2024
जिंदल स्टेनलेस ने संजय मिश्रा को सीडीआईओ के रूप में किया नियुक्त
व्यापार

जिंदल स्टेनलेस ने   मिश्रा को सीडीआईओ के रूप में किया नियुक्त

May 20, 2024
Next Post
इंडिया बने स्पोर्ट्स कंट्री : साइना नेहवाल

इंडिया बने स्पोर्ट्स कंट्री : साइना नेहवाल

New Delhi, India
Thursday, March 5, 2026
Mist
24 ° c
57%
16.2mh
38 c 23 c
Fri
38 c 22 c
Sat

ताजा खबर

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

March 4, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात,यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल

March 4, 2026
आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

March 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved