• About us
  • Contact us
Monday, February 16, 2026
15 °c
New Delhi
23 ° Tue
24 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

टेक्सटाइल सेक्टर में दुनिया को है भारत का इंतजार : योगी

News Desk by News Desk
March 1, 2024
in देश
टेक्सटाइल सेक्टर में दुनिया को है भारत का इंतजार : योगी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 29 फरवरी (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि टेक्सटाइल सेक्टर में हमारे हुनर, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी का इंतजार दुनिया का बाजार कर रहा है।
योगी ने प्रगति मैदान में आयोजित ‘भारत टेक्स 2024’ के चौथे दिन पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत से 17 हजार करोड़ का कार्पेट एक्सपोर्ट होता है, जिसमें से 60 प्रतिशत कार्पेट यूपी के भदोही, मीरजापुर और वाराणसी से भेजा जाता है।
योगी ने ‘भारत टेक्स 2024’ के यूपी पॉवेलियन में आए सभी बायर्स और विजिटर्स का अभिनंदन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने महत्वपूर्ण इवेंट में यूपी को पार्टनर स्टेट के रूप में भागीदार होने का अवसर दिया गया है।
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में भारत मंडपम और यशोभूमि में इस इंटरनेशनल इवेंट के जरिए टेक्सटाइल के क्षेत्र में अतीत, भविष्य और वर्तमान की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी आयोजित की गई है। यह प्रधानमंत्री मोदी की सराहनीय पहल है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 4 दिन से आयोजित इस प्रदर्शनी में देश और दुनिया से ढेर सारे लोगों ने सहभागिता की है। उन्होंने कहा कि भारत में एग्रीकल्चर के बाद रोजगार, डेवलपमेंट और टेक्नोजॉजी के क्षेत्र में टेक्साटाइल का क्षेत्र अनंत संभावनाओं वाला है।
योगी ने बताया कि ‘भारत टेक्स 2024’ में उत्तर प्रदेश के 20 एग्जिबिटर्स यशोभूमि में और 46 एग्जिबिटर्स भारत मंडप में अपने हुनर की प्रदर्शनी के साथ शामिल हुए हैं। यहां हस्तशिल्प, कालीन और अन्य हथकरघा उत्पादों को कारीगरों ने देश-दुनिया के बायर्स के सामने प्रस्तुत किया है। सभी ने उत्तर प्रदेश के उत्पादों की विशेष सराहना की है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में टेक्सटाइल के क्षेत्र में अनंत संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश में 7 स्थानों पर पीएम मित्रा पार्क योजना शुरू की गई है, इसके अंतर्गत यूपी के लखनऊ-हरदोई के बीच एक हजार एकड़ में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित होने जा रहा है। इसके अलावा हम यूपी में चार नये फ्लैटेड फैक्ट्री को विकसित कर रहे हैं।
उन्होने बताया कि लखनऊ की चिकनकारी, सीतापुर की दरी, बरेली की जरी जरदोजी और भदोही की कालीन को प्रमोट करने के लिए बीते सात साल में काफी कार्य हुआ है। ये सभी शिल्प रोजगार सृजन के बहुत महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने यहां देश के अलग अलग हिस्सों से आए और उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
प्रदीप.संजय

Tags: : योगीThe world is waiting for India in textile sector: Yogiइंतजारटेक्सटाइलदुनिया को हैभारत कासेक्टर में
Previous Post

केआइएसएस मानवतावादी सम्मान से सम्मानित किए गए माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स

Next Post

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 5 की मौत

Related Posts

मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात
देश

मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात

January 29, 2025
महाकुंभ संचालन का दायित्व योगी की जगह किसी अन्य को मिले: कांग्रेस
देश

महाकुंभ संचालन का दायित्व योगी की जगह किसी अन्य को मिले: कांग्रेस

January 29, 2025
कृषि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी यूपी एग्रीज : योगी
व्यापार

कृषि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी यूपी एग्रीज : योगी

January 28, 2025
अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा देने वाले, दिल्ली की जनता को फिर धोखा देंगे: योगी
देश

अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा देने वाले, दिल्ली की जनता को फिर धोखा देंगे: योगी

January 24, 2025
मोदी का अब भी इंतजार कर रहा है मणिपुर: खरगे
देश

मोदी का अब भी इंतजार कर रहा है मणिपुर: खरगे

January 14, 2025
यूपी और भारत को जानने का अवसर है प्रयागराज महाकुंभ:योगी
राजनीति

यूपी और भारत को जानने का अवसर है प्रयागराज महाकुंभ:योगी

January 12, 2025
Next Post
नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 5 की मौत

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 5 की मौत

New Delhi, India
Monday, February 16, 2026
Mist
15 ° c
82%
3.6mh
29 c 17 c
Tue
30 c 19 c
Wed

ताजा खबर

परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

February 15, 2026
महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

February 15, 2026
India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

February 15, 2026
आया ज़माना हर्बल प्रॉडक्ट्स का!

आया ज़माना हर्बल प्रॉडक्ट्स का!

February 14, 2026
बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

February 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved