• About us
  • Contact us
Sunday, March 22, 2026
23 °c
New Delhi
28 ° Mon
29 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

दलाईलामा के नेतृत्व में विश्वशांति के लिए बोधिवृक्ष के नीचे बौद्ध भिक्षुओं ने की विशेष प्रार्थना

News Desk by News Desk
December 23, 2023
in राजनीति
दलाईलामा के नेतृत्व में विश्वशांति के लिए बोधिवृक्ष के नीचे बौद्ध भिक्षुओं ने की विशेष प्रार्थना
Share on FacebookShare on Twitter

गया, 23 दिसंबर (कड़वा सत्य) भगवान बुद्ध की पावन ज्ञानभूमि बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर में स्थित पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे  आज विश्व शांति के लिए दुनिया के कोने-कोने से जुटे बौद्ध भिक्षुओं ने विशेष प्रार्थना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध परंपरा के अनुसार धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू किया गया। परम पावन दलाईलामा के नेतृत्व में भारत, तिब्बत, श्रीलंका, जापान, म्यांमार, ताइवान, लाओस, कंबोडिया, बांग्लादेश, नेपाल, थाईलैंड, भूटान सहित कई देशों से यहां पहुंचे बौद्ध धर्म गुरुओं एवं भिक्षुओं ने प्रार्थना की। इस मौके पर दलाईलामा ने थेरावादी बौद्ध भिक्षु और उनके उपासक-उपासिकाओं से कहा कि हमसभी लोग बुद्ध के शिष्य हैं। हम सभी का उद्देश्य एक है और वह है बुद्धत्व की प्राप्ति करना। हम जो कहते हैं, उसको पहले परखें, यदि उसमें अच्छाई नजर आती है तब ही आत्मसात करें। परम पावन ने बुद्धिज्म के प्रैक्टिस पर जोर दिया।
गौरतलब है कि बोधिवृक्ष के नीचे हजारो साल पहले भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। इसके बाद उन्होंने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, प्रेम, करुणा, मैत्री एवं भाईचारे का संदेश दिया था तब से बोधगया की इस भूमि को भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि कहा जाता है। बोधगया में 20 दिसंबर से इंटरनेशनल संघा फोरम के द्वारा बुद्धिज्म को लेकर एक सेमिनार चल रहा था, जिसमें विभिन्न देशों के हजारों बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु भाग ले रहे थे। आज महाबोधि मंदिर परिसर में विशेष प्रार्थना के साथ उक्त सेमिनार का समापन किया गया, जिसके तहत बोधिवृक्ष के नीचे परम पावन दलाईलामा के नेतृत्व में बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की।इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। दलाईलामा जितनी देर तक महाबोधि मंदिर में रहे, उतनी देर तक मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।
सं प्रेम

Tags: Bodh GayaGayaHoly Bodhi TreeHoly Land of KnowledgeLord BuddhaMahabodhi Temple ComplexWorld Heritageकोने-कोने से जुटेगयादुनियापवित्र बोधिवृक्षपावन ज्ञानभूमिबोधगयाबौद्ध भिक्षुओंभगवान बुद्धमहाबोधि मंदिर परिसरविशेष प्रार्थनाविश्व धरोहरविश्व शांति
Previous Post

मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री

Next Post

बांग्लादेश की पेस बैट्री के सामने कीवी ढेर

Related Posts

फिलिस्तीनी हमलावर ने किया सात इजरायली सैनिकों को घायल, हमलावर मारा गया
विदेश

फिलिस्तीनी हमलावर ने किया सात इजरायली सैनिकों को घायल, हमलावर मारा गया

February 4, 2025
रॉयल भूटान आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने ओटीए गया का किया दौरा
विदेश

रॉयल भूटान आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने ओटीए गया का किया दौरा

February 3, 2025
दिल्ली में थम गया चुनाव प्रचार, पांच फरवरी को होगा मतदान
देश

दिल्ली में थम गया चुनाव प्रचार, पांच फरवरी को होगा मतदान

February 3, 2025
बजट में पंजाब को अनदेखा किया गया: भगवंत मान
देश

बजट में पंजाब को अनदेखा किया गया: भगवंत मान

February 1, 2025
मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी
देश

मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी

January 29, 2025
पिछले सप्ताह लीबियाई तट से 1,313 प्रवासियों को बचाया गया: आईओएम
विदेश

पिछले सप्ताह लीबियाई तट से 1,313 प्रवासियों को बचाया गया: आईओएम

January 28, 2025
Next Post
बांग्लादेश की पेस बैट्री के सामने कीवी ढेर

बांग्लादेश की पेस बैट्री के सामने कीवी ढेर

New Delhi, India
Sunday, March 22, 2026
Mist
23 ° c
57%
8.6mh
33 c 23 c
Mon
35 c 23 c
Tue

ताजा खबर

पंजाब में विश्व स्तरीय सड़कों का मजबूत नेटवर्क स्थापित कर रही है आप सरकार- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास किया

पंजाब में विश्व स्तरीय सड़कों का मजबूत नेटवर्क स्थापित कर रही है आप सरकार- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास किया

March 22, 2026
Punjab News: ‘आयुष्मान’ में 5 लाख, पंजाब में 10 लाख की कवरेज; डॉ. बलबीर सिंह बोले- हमारा हेल्थ मॉडल सबसे बेहतर

Punjab News: ‘आयुष्मान’ में 5 लाख, पंजाब में 10 लाख की कवरेज; डॉ. बलबीर सिंह बोले- हमारा हेल्थ मॉडल सबसे बेहतर

March 22, 2026
ओ.टी.एस. स्कीम को मिला भरपूर समर्थन भगवंत मान सरकार की पारदर्शी और व्यापार-समर्थक नीतियों में करदाताओं के विश्वास को दर्शाता है: हरपाल सिंह चीमा

ओ.टी.एस. स्कीम को मिला भरपूर समर्थन भगवंत मान सरकार की पारदर्शी और व्यापार-समर्थक नीतियों में करदाताओं के विश्वास को दर्शाता है: हरपाल सिंह चीमा

March 22, 2026
Bihar Education: महीने के सिर्फ 10 खर्च कर पूरी करें B.Tech की पढ़ाई! जानिए बिहार सरकार की इस शानदार पहल के बारे में

Bihar Education: महीने के सिर्फ 10 खर्च कर पूरी करें B.Tech की पढ़ाई! जानिए बिहार सरकार की इस शानदार पहल के बारे में

March 22, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी

March 22, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved