• About us
  • Contact us
Saturday, April 11, 2026
31 °c
New Delhi
31 ° Sun
31 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

दिल्ली की सातों सीटों पर मतदान जारी

News Desk by News Desk
May 25, 2024
in देश
दिल्ली की सातों सीटों पर मतदान जारी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 25 मई (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सातों संसदीय सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
मतदान शनिवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा राष्ट्रीय राजधानी के सभी मतदान केंद्रों के बाहर उत्साही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है। राजधानी में गर्मी को मात देते हुए मतदाता 162 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला तय करने के लिए सुबह-सुबह कतार में लग गए। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)का इस बार मुकाबला इंडिया समूह के कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से है। इस बार कांटे की टक्कर होने की संभावना जतायी गयी है। वर्ष 2014 और 2019 के लोक सभा चुनावों में कांग्रेस और आप दोनों को सुपड़ा साफ हुआ था और भाजपा की झोली में सातों सीट आयी थी।
राष्ट्रीय राजधानी की सात सीटों पर 162 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। राजधानी में चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नयी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सात संसदीय सीटें हैं। दिल्ली में चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा की बांसुरी स्वराज, कांग्रेस के कन्हैया कुमार, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, पूर्व मंत्री एवं आप नेता सोमनाथ भारती शामिल हैं।
इस बार नयी दिल्ली से आप विधायक सोमनाथ भारती का मुकाबला भाजपा की बांसुरी स्वराज से है, जो दिवंगत सुषमा स्वराज की पुत्री हैं। वह अपनी मां की विरासत पर भरोसा कर रही हैं।
कांग्रेस के कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली से दो बार के सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों बिहार से आते हैं और जीत के लिए पूर्वांचली वोटों के एक बड़े हिस्से पर नज़र जमाए हुए हैं।
पूर्वी दिल्ली में, भाजपा ने मौजूदा सांसद गौतम गंभीर इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया था। वह अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे।
भाजपा ने कोंडली विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक एवं आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार के खिलाफ वकील हर्ष मल्होत्रा ​​को मैदान में उतारा है।
मतदान प्रक्रिया से पहले मॉक ड्रिल के बाद मतदाताओं ने बूथों पर ईवीएम पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के हक में मतदान करना शुरू कर दिया है। भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने मतदान से पहले झंडेवालान मंदिर में प्रार्थना की।
राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं की सहायता के लिये दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बस सेवायें आज समय से पहले शुरू हुई हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन मतदान के दिन मतदाताओं की सहायता के लिए शनिवार को सभी मार्गों पर मेट्रो सर्विस सुबह चार बजे शुरू हो गयी। इसी तरह, दिल्ली परिवहन निगम ने घोषणा की कि वह 25 मई को सुबह चार बजे से दिल्ली भर में 35 मार्गों के लिये अतिरिक्त बस सेवायें संचालित कर रहा है। दिल्ली में मतदान के दिन दुकानें, रेस्टोरेंट और मॉल भी खुले रहेंगे।
 , संतोष
कड़वा सत्य

Tags: AllcontinuesDelhiseatsSevenvotingजारीदिल्लीमतदानसातों सीटों
Previous Post

अनंतनाग-राजौरी सीट पर नौ बजे तक 8.98 प्रतिशत मतदान

Next Post

बंगलादेश में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में आग लगने से सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया
देश

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया

February 6, 2025
दिल्ली हवाईअड्डे पर दो यात्रियों से 7.8 करोड़ मूल्य के 10 किलो सोने के सिक्के जब्त
देश

दिल्ली हवाईअड्डे पर दो यात्रियों से 7.8 करोड़ मूल्य के 10 किलो सोने के सिक्के जब्त

February 6, 2025
दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल
देश

दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल

February 6, 2025
दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान

February 6, 2025
दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
Next Post
बंगलादेश में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में आग लगने से सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक

बंगलादेश में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में आग लगने से सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक

New Delhi, India
Saturday, April 11, 2026
Partly cloudy
31 ° c
26%
14.4mh
36 c 26 c
Sun
37 c 26 c
Mon

ताजा खबर

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026
किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक करके वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

April 10, 2026
Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved