• About us
  • Contact us
Monday, February 23, 2026
28 °c
New Delhi
25 ° Tue
25 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे हैं :मोदी

News Desk by News Desk
February 3, 2025
in देश
दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे हैं :मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 02 फरवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया है और झाड़ू के तिनके बिखरने लगे हैं। इससे साफ हो गया है कि दिल्ली से आप-दा जाने वाली है और गरीब एवं मध्यम वर्ग के जीवन को खुशहाल बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने वाली है।
श्री मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दक्षिणी दिल्ली के आर के पुरम में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद, पांच फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। इस बार पूरी दिल्ली कह रही है, अबकी बार भाजपा सरकार।
प्रधानमंत्री ने कहा,“दिल्ली की आप-दा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। मेरी दिल्ली के हर परिवार से प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी, दिल्लीवासियों की सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत, हर परेशानी को समाप्त करने के लिए खप जाऊंगा। गरीब हो या मध्यम वर्ग… हर परिवार का जीवन खुशहाल हो, ऐसी डबल इंजन सरकार दिल्ली को मिलेगी।”
उन्होंने कहा,“हमें ऐसी डबल इंजन सरकार बनानी है जो लड़ाई-झगड़े की बजाय, दिल्ली के लोगों की सेवा करे।जो बहाने बनाने की बजाय, दिल्ली को बनाने-सजाने में ऊर्जा लगाए।” उन्होंने कहा कि आपने आने वाले पांच साल के लिए केंद्र में भाजपा की पक्की सरकार बना ली है, अब गलती से भी यहां आप-दा सरकार नहीं आनी चाहिए, जो दिल्ली के पांच और साल बर्बाद कर दे।
श्री मोदी ने कहा कि आपदा के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि लोग आपदा पार्टी से नफरत करते हैं। आपदा इतनी हैरान है कि वे झूठी घोषणाओं का सहारा ले रहे हैं। दिल्ली के सामने आपदा का पर्दाफाश हो गया है।
उन्होंने कहा,“दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। आप -दा के नेता, उसे छोड़कर जा रहे हैं, ये जान चुके हैं कि ग्राउंड पर जनता आप-दा से कितना नाराज है।”
प्रधानमंत्री ने कहा,“मैंने विकसित भारत के निर्माण के लिए चार स्तंभों को मजबूत करने की गारंटी देश को दी थी। ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति। कल जो बजट आया है, वो मोदी की ऐसी ही गारंटियों को पूरा करने की गारंटी है।”
उन्होंने कहा कि आप भी जानते हैं कि 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर से पांचवें नंबर पर पहुंच चुकी है, यानी देश की आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, अर्थव्यवस्था का कद बढ़ रहा है, नागरिकों की कमाई भी बढ़ रही है। पहले की स्थिति होती तो देश की ये बढ़ती हुई कमाई घोटालों में चली जाती, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। लेकिन भाजपा की ईमानदार सरकार देशवासियों का एक-एक पैसा देश की भलाई, देशवासियों की भलाई के लिए लगा रही है।
श्री मोदी ने कहा कि कल बजट आने के बाद से पूरा मिडिल क्लास कह रहा है कि ये बजट, भारत के इतिहास में मध्यम वर्ग के लिए सबसे अनुकूल बजट है। हमारी सरकार ने 12 लाख रुपए तक की आमदनी पर इनकम टैक्स पूरी तरह जीरो कर दिया है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों के हजारों रुपए बचेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान के विकास में हमारे मध्यम वर्ग का बहुत बड़ा योगदान है। ये भाजपा ही है, जो मध्यम वर्ग को सम्मान देती है, ईमानदार करदाताओं को पुरस्कार देती है।
श्री मोदी ने कहा,“अगर नेहरू जी के जमाने में आप 12 लाख रुपये कमाते तो 12 लाख रुपये की आय पर आपकी एक चौथाई सैलरी सरकार वापस ले लेती। अगर आज इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख रुपये तक की आय पर आपके 10 लाख रुपये टैक्स में चले जाते। 10-12 साल पहले तक, कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख रुपये कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपया टैक्स देना होता। भाजपा सरकार के कल के बजट के बाद, साल में 12 लाख कमाने वाले को एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा।”
उन्होंने कहा,“ये आप-दा वाले तो आपके ईलाज, आपके अस्पताल और आपकी दवाओं में भी घोटाला करते हैं। मैं दिल्लीवासियों को वादा करता हूं, जिन्होंने दिल्ली को लूटा है, उनको लौटाना ही पड़ेगा।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनऔषधि केंद्रों पर पहले ही दवाएं 80 प्रतिशत छूट पर दी जा रही हैं। अब कल के बजट के बाद कैंसर की, गंभीर बीमारी की 30 से ज्यादा दवाएं और सस्ती हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता है कि हमारे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, आधुनिक सुविधाएं मिलें। इस बजट में खेल बजट को बढ़ाकर करीब 3800 करोड़ रुपया कर दिया गया है, ‘खेलो इंडिया अभियान’ के लिए 1000 करोड़ रुपया दिया गया है।
श्री मोदी ने कहा दिल्ली के लोग कभी भूल नहीं सकते कि खेलों के नाम पर किस तरह आप-दा और कांग्रेस ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है। कॉमनवेल्थ घोटाले के दाग इतने गहरे हैं कि कांग्रेस कभी उससे मुक्त नहीं हो सकती। आप-दा पार्टी ने दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के नाम पर जो खेल किया है, वो दिल्ली की जनता, दिल्ली का नौजवान भली भांति जानता है। इसलिए आज का युवा भारत, भाजपा पर भरोसा करता है, भाजपा के साथ है।
श्री मोदी ने कहा कि 10 साल से ‘आप-दा’ वाले बार-बार झूठी घोषणाओं पर वोट मांग रहे हैं। लेकिन इस बार दिल्ली के लोग झूठ नहीं सहेंगे और उसे हटाकर रहेंगे। प्रधानमंत्री ने का कि उन्होंने गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति को मजबूत करने की गारंटी देश को दी थी। इस बार का बजट ऐसी ही गारंटियों को पूरा करने की गारंटी का एक बड़ा उदाहरण है।
श्री मोदी ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर की चर्चा करते हुए कहा कि इन्हें तो डबल फायदा होने वाला है। इस बार टैक्स में छूट मिली है और सरकार ने आठवें वेतन आयोग की भी घोषणा की है। वहीं गरीब को भी विकसित भारत का मजबूत स्तंभ बनाने की गारंटी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे शहरों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए यह बजट बहुत बड़ी ताकत लेकर आया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने लाखों रेहड़ी-ठेले-फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के साथ ही दिल्ली के अपने गरीब भाई-बहनों के लिए अनेक गारंटियां दी हैं। जैसे झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवारों के लिए पांच रुपए में पोषक खाना देने की गारंटी है। जो हमारे ऑटो वाले साथी हैं, ई-रिक्शा चलाते हैं, अन्य घरों में काम करने वाले साथी हैं, उनके लिए वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा। उनको 10 लाख तक का बीमा मिलेगा। बच्चों की फीस में भी भाजपा सरकार मदद देगी। उन्होंने दिल्ली की झुग्गी बस्ती में रहने वालों को एक और गारंटी देते हुए कहा- याद रखिएगा, दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी, इसके साथ ही यहां जनहित की कोई भी योजना बंद नहीं होगी।
इस बार के बजट में बिहार और पूर्वांचल के विकास के लिए किए गए ऐलानों और मखाना बोर्ड पर उन्होंने कहा कि इसके जरिए बिहार के मखाने को सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा,“कांग्रेस वालों को पता नहीं है बिहार में ज्यादातर खेती में दलित परिवार जुड़े हुए हैं। और मैं जब उनका कल्याण करता हूं तो ये लोग उनका मजाक उड़ाते हैं।”
श्री मोदी ने कहा कि पूर्वांचल के लोग दिल्ली में काम करते हैं, दिल्ली के विकास में सहयोग करते हैं। लेकिन जब कोविड आता है, तो ‘आप-दा’ वाले उनको झूठ बोलकर भगा देते हैं। वहीं उन्होंने माताएं-बहनों को अपना सुरक्षा कवच बताते हुए कहा कि वे उनका कर्ज चुका रहे हैं। उन्होंने कहा,‘आप लिखकर रखिए आठ फरवरी को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, आठ मार्च तक दिल्ली की बहनों के खाते में ढाई हजार रुपया पहुंचना शुरू हो जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली की बहनों को सस्ता सिलेंडर मिलेगा, पाइप से सस्ती गैस पहुंचाने का काम और तेज होगा। दिल्ली की बहनों के घर में भाजपा सरकार, नल से साफ जल भी पहुंचाएगी ये भी मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा,“पिछले 10 सालों से ‘आप-दा ने दिल्ली को बदहाल कर रखा है। अब समय आ गया है कि दिल्ली से ‘आप-दा हटाने और भाजपा को जिताने का।”
 . 
कड़वा सत्य

Tags: changeDelhihas come and broomNew DelhiPrime Minister Narendra Modispringstarted scatteringstrawsआगया व झाड़ूतिनकेदिल्लीनयी दिल्लीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीबदलावबसंतबिखरनेलगे
Previous Post

मोदी-केजरीवाल जैसे ‘रोंदू नेता’ मैंने कभी नहीं देखे : प्रियंका

Next Post

जापान में ठंडी लहर से भारी बर्फबारी और तेज़ हवाएं

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
जापान में ठंडी लहर से भारी बर्फबारी और तेज़ हवाएं

जापान में ठंडी लहर से भारी बर्फबारी और तेज़ हवाएं

New Delhi, India
Monday, February 23, 2026
Mist
28 ° c
27%
7.9mh
31 c 19 c
Tue
32 c 19 c
Wed

ताजा खबर

अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

आप सरकार मार्च में लगातार पांचवां लोक-हितैषी बजट पेश करेगी, हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

February 22, 2026
सुखबीर बादल दोहरी राजनीति कर रहे हैं, पुराने झूठ से पंजाब को कर रहे हैं गुमराह: कुलदीप सिंह धालीवाल

सुखबीर बादल दोहरी राजनीति कर रहे हैं, पुराने झूठ से पंजाब को कर रहे हैं गुमराह: कुलदीप सिंह धालीवाल

February 22, 2026
लुधियाना में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी का काले झंडों से स्वागत: ‘आप’ ने भाजपा को बताया ‘पंजाब विरोधी’

लुधियाना में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी का काले झंडों से स्वागत: ‘आप’ ने भाजपा को बताया ‘पंजाब विरोधी’

February 22, 2026
WAPCOS में CBI ट्रैप: क्या दुबे की गिरफ्तारी शिंदे के केंद्रीकृत पावर पिरामिड की सिर्फ शुरुआत है?

WAPCOS में CBI ट्रैप: क्या दुबे की गिरफ्तारी शिंदे के केंद्रीकृत पावर पिरामिड की सिर्फ शुरुआत है?

February 22, 2026
दिल्ली दंगे 2020 के छह साल: इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट में ‘नैरेटिव’ और सूचना युद्ध पर बड़ी चर्चा

दिल्ली दंगे 2020 के छह साल: इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट में ‘नैरेटिव’ और सूचना युद्ध पर बड़ी चर्चा

February 22, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved