• About us
  • Contact us
Tuesday, February 17, 2026
19 °c
New Delhi
23 ° Wed
23 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

दिल्ली सरकार के कामों पर उपदेश देने वाले उपराज्यपाल अपने कामों में विफल : आप

News Desk by News Desk
May 7, 2024
in देश
दिल्ली सरकार के कामों पर उपदेश देने वाले उपराज्यपाल अपने कामों में विफल : आप
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 7 मई (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल करार देते हुए कहा कि दिल्ली में खतरनाक किस्म की वारदातें हो रही हैं और यहाँ की क़ानून व्यवस्था की हालात बद से बदतर होती जा रही हैं I
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज कहा कि बीते कुछ दिनों से यह देखा जा रहा है, कि दिल्ली में बड़ी ही खतरनाक किस्म की वारदातें हो रही हैं और दिल्ली की क़ानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही हैं I उन्होंने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पिछले कुछ महीनो से लगभग चौपट सी हो गई है। एनसीआरबी के आँकड़े देखें तो इस समय पूरे देश में दिल्ली में अपराध दर सबसे उच्च स्तर पर है । उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आँकड़ों के मुताबिक आज दिल्ली में एक लाख की आबादी पर लगभग 1832 वारदातें हो रही हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत लगभग 258 वारदातें प्रति एक लाख हैं I उन्होंने कहा कि दिल्ली में आपराधिक मामलों की औसत देश की वारदातों की तुलना में सात गुना अधिक है ।उन्होंने कहा कि लगभग 1189 आपराधिक मामले प्रतिदिन दिल्ली में पंजीकृत हो रहे हैं I
श्री भारद्वाज ने कहा कि कल एक वीडियो सामने आया जिसमें यह देखा गया, कि जाफराबाद इलाके में एक हत्या केस के गवाह की पांच व्यक्तियों ने दिनदहाड़े लोगों के सामने चाकुओं से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई I इसी प्रकार दिल्ली के आरके पुरम जैसे वीआईपी इलाके में एक ऑटो रिक्शा चालक ने किराए को लेकर हुई कहा सुनी के मामले में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को धारदार हथियार से गला रेत कर मार डाला I इसी प्रकार तिलक नगर इलाके में एक कार शोरूम के मालिक से पाँच करोड रुपए रंगदारी मांगी जाती है और डराने के लिए शोरूम के बाहर गोलीबारी की गई I उन्होंने बताया कि आज ही की खबर है कि एक व्यक्ति की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया गया I
उन्होंने कहा कि दिल्ली में बढ़ते आपराधिक मामले उपराज्यपाल की प्रत्यक्ष रूप से असफलता का प्रमाण है I उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल के पास केवल दो ही काम है पहला दिल्ली पुलिस और दूसरा डीडीए I उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने दिल्ली की पुलिस व्यवस्था को चौपट कर दिया है I आप नेता ने कहा कि उपराज्यपाल एक स्कूल के प्रिंसिपल की भांति दिल्ली सरकार के मंत्रियों को चिट्ठियां लिख लिख कर उनके कामकाज पर उपदेश देते हैं। अफ़सरों के माध्यम से सरकार के काम में रुकावटें डाल कर केवल और केवल दिल्ली सरकार के कामों को बाधित करने का कार्य कर रहे हैं, परंतु जो उनके अपने कार्य हैं, दिल्ली की कानून व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना और डीडीए विभाग को सुचारू रूप से चलाना, वह अपने खुद के कर्तव्यों में विफल साबित हो रहे हैं I
 .साहू
कड़वा सत्य

Tags: नयी दिल्ली
Previous Post

चुनाव आयोग की विश्वसनीयता अब तक के सबसे निचले स्तर पर : खड़गे

Next Post

सरकार बनते ही पूरे देश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा: राहुल गांधी

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
सरकार बनते ही पूरे देश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा: राहुल गांधी

सरकार बनते ही पूरे देश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा: राहुल गांधी

New Delhi, India
Tuesday, February 17, 2026
Mist
19 ° c
56%
8.3mh
29 c 18 c
Wed
29 c 17 c
Thu

ताजा खबर

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे

February 17, 2026
अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

February 16, 2026
‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ के शपथ ग्रहण समारोह पर विरोधियों की बौखलाहट उनकी नशा-समर्थक मानसिकता का सबूत: बलतेज पन्नू

‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ के शपथ ग्रहण समारोह पर विरोधियों की बौखलाहट उनकी नशा-समर्थक मानसिकता का सबूत: बलतेज पन्नू

February 16, 2026
Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

February 16, 2026
सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

February 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved