• About us
  • Contact us
Tuesday, February 24, 2026
19 °c
New Delhi
24 ° Wed
25 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

दूसरे चरण में नौ बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 17 प्रतिशत मतदान

News Desk by News Desk
April 26, 2024
in देश
दूसरे चरण में नौ बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 17 प्रतिशत मतदान
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 26 अप्रैल (कड़वा सत्य) अठारवीं लोकसभा चुनाव के लिये 13 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशाें में शुक्रवार को दूसरे चरण में पूर्वाह्न नौ बजे तक सबसे अधिक 17 प्रतिशत और महाराष्ट्र में सबसे कम 7.45 प्रतिशत मतदान हुआ।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छह संसदीय सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ होने के बाद शुरूआती दो घंटों के दौरान औसतन 13.82 प्रतिशत, राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 11.67, बिहार में 9.84, पश्चिम बंगाल में करीब 16, महाराष्ट्र में 7.45, केरल में 8.52, त्रिपुरा में करीब 17 प्रतिशत, असम में 10, छत्तीसगढ़ में करीब 14.5 प्रतिशत, मणिपुर में 14, केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में करीब 10.39 प्रतिशत और कर्नाटक में 9.21 प्रतिशत मतदान हुआ है।
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में केन्द्रीय सुरक्षा बल महिलाओं को मतदान करने से रोक रही हैं। बालूरघाट में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और तृणमूल वर्कर्स के बीच झड़प भी हुई है।
चुनाव आयोग ने बताया कि कर्नाटक में दूसरे चरण में वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करने आये मतदाताओं का चुनाव अधिकारियों ने स्वागत किया। असम में मतदान केन्द्र के बाहर मतदाताओं की सुबह से लम्बी-लम्बी कतारें देखी गयी। मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम सत्यापित करने से लेकर मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालने तक देखा गया। बिहार में उत्साहित मतदाताओं की लम्बी कतारें देखी गयी और महिला मतदान करने के बाद अपने अंगुली में स्याही का निशान दिखाती हुई दिखाई दी।
दूसरे चरण के चुनाव में केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ- आठ , मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर, मणिपुर तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 88 सीटों के 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता 1206 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में बंद कर देंगे। चुनाव परिणाम चार जून को आयेंगे।
निर्वाचन आयोग ने बिहार के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों 27-बांका, 13-मधेपुरा, 25-खगज़िया और 28 -मुंगेर के संबंध में मतदान कार्यक्रम और समय पूर्वाह्न 07:00 बजे से शुरू हुआ ऄपराह्न 04:00 बजे तक मतदान होंगे और शेष निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इसके लिये ईवीएम को मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को ही पहुंचा दिया गया था।
आयोग के अनुसार दूसरे चरण में मताधिकार प्राप्त 15.88 करोड़ से अधिक मतदाताओं में 8.08 करोड़ पुरुष और 7.80 करोड़ महिला तथा 5929 उभयलिंगी मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले 34.80 लाख मतदाताओं ने वोट डालने के लिये पंजीकृत किया है। इसके अतिरिक्त 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.28 करोड़ युवा मतदाता हैं। इस चरण में भाग्य अजमाने के लिए 1202 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनमें से 1098 पुरुष और 102 महिला तथा दो उभयलिंगी उम्मीदवार हैं।
दूसरे चरण की चर्चित सीटों में केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अग्नि परीक्षा होगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टिकट दिया है। कर्नाटक की मान्ड्या लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की साख दांव पर है। श्री कुमारस्वामी की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) का भाजपा के साथ गठबंधन हैं। केरल की तिरुअनंतपुरम सीट भी चर्चा में है, जहां से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से है। राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा से तीसरी बार चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। मथुरा सीट से हेमा मालिनी और मेरठ सीट से धारावाहिक  ायण में   का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या की साख बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट पर दांव पर लगी है। तेजस्वी ने पिछला चुनाव इसी सीट से जीता था। कांग्रेस ने यहां सौम्या रेड्डी को टिकट दिया है। बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट शुरुआत से ही चर्चा में रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने यहां बीमा भारती को उतारा है। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव इस सीट पर कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन गठबंधन सहयोगी राजद ने कांग्रेस को यह सीट नहीं दी। अब पप्पू यादव इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।
  अशोक
कड़वा सत्य

Tags: 17 percent17 प्रतिशतhighesttill 9 oTripuravotingचरणज्यादातकत्रिपुरादूसरेनौ बजेमतदानसबसे
Previous Post

वनों में आग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

Next Post

ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मतपेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों के सपने चूर-चूर हुए – मोदी

Related Posts

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान

February 6, 2025
दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान
देश

मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान

February 5, 2025
लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा
देश

लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा

February 4, 2025
Next Post
ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मतपेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों के सपने चूर-चूर हुए - मोदी

ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मतपेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों के सपने चूर-चूर हुए - मोदी

New Delhi, India
Tuesday, February 24, 2026
Mist
19 ° c
64%
9mh
31 c 19 c
Wed
32 c 19 c
Thu

ताजा खबर

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

February 24, 2026
सिख युवा सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू (बीच में) और छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल के साथ सिख धर्म में घर लौटने वाले लोग।

भिलाई में सात व्यक्तियों ने पुनः सिख धर्म अपना कर की ‘घर-वापसी’

February 24, 2026
बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

February 23, 2026
सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

February 23, 2026
भगवंत सिंह मान का बड़ा ऐलान- लुधियाना में 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट मार्च से शुरू

भगवंत सिंह मान का बड़ा ऐलान- लुधियाना में 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट मार्च से शुरू

February 23, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved