• About us
  • Contact us
Wednesday, February 25, 2026
25 °c
New Delhi
25 ° Thu
26 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

दो दिवसीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य का उत्सव ‘मल्हार’ का समापन

News Desk by News Desk
August 26, 2024
in राजनीति
दो दिवसीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य का उत्सव ‘मल्हार’ का समापन
Share on FacebookShare on Twitter

उदयपुर, 26 अगस्त (कड़वा सत्य) राजस्थान के उदयपुर में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय मल्हार उत्सव का समापन रविवार शाम को हुआ। अंतिम दिन श्री चेतन जोशी द्वारा बांसुरी वादन एवं पद्मश्री रंजना गौहर दल द्वारा नृत्यधारा की प्रस्तुति दी गई।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि मानसून की प्रसन्नता को प्रकट करता लोकप्रिय वार्षिक उत्सव ‘मल्हार’ में रविवार की शाम शिल्पग्  के दर्पण सभागार में सबसे पहले बांसुरी वादन श्री चेतन जोशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में आकर्षण के केंद्र, राष्ट्रपति द्वारा केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी ने कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रोताओं से बातचीत में कहा कि आज उदयपुर में झमाझम बारिश हो रही है इस कारण उन्होंने वर्षाकालीन राग मधु मल्हार का चयन किया है।
पंडित जोशी ने अपने वादन का प्रारंभ राग मधु मल्हार में आलाप, जोड़ तथा झाला से किया। इसमें उन्होंने अति मंद्र सप्तक बजाने का भी अद्वितीय प्रयोग किया, जिसके लिए उनका नाम कई शोध प्रबंधों में भी आया है। संक्षिप्त आलाप के बाद उन्होंने विलंबित रूपक ताल में एक गत रखी, जिसमें विभिन्न प्रकार की लयकारियों का अद्भुत समावेश दिखाई दिया। मध्य लय की बंदिश ‘सकल घन छायो’ बजाने से पहले उसे गाकर भी बताया।
श्रोताओं की फरमाइश पर पंडित चेतन जोशी ने बनारस की एक कजरी सुना कर अपने अविस्मरणीय कार्यक्रम का समापन किया। तबले पर दिल्ली से पधारे वरिष्ठ तबला वादक पंडित आशीष सेनगुप्ता ने सधी हुई संगत की। उन्होंने तबले पर अप्रतिम कुशलता का प्रदर्शन कर श्रोताओं का मन जीत लिया। तानपुरे पर हरिजा पांडेय ने संगति की। पंडित चेतन जोशी का बाँसुरी वादन श्रोताओं के लिए अविस्मरणीय रहा तथा इसकी गूँज लम्बे समय तक बनी रहेगी।
उसके बाद नृत्यधारा में पद्मश्री रंजना गौहर दल द्वारा कथक, ओडिसी और छाऊ की संयुक्त प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाना है। यह प्रस्तुति मातृभूमि के आह्वान के साथ शुरू हुई, जिसके बोल जय जय जननी भू देवी, तुझको बार-बार प्रणाम…, जिसे सभी शैलियों द्वारा क्रियान्वित किया गया। आह्वान के बाद प्रत्येक शैली में एक शुद्ध नृत्य प्रस्तुत किया गया।
समापन समारोह में भारत रत्न पंडित द्वारा रचित गीतात्मक संगीत पर नृत्य किया गया। रविशंकर अपने 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, जहां सभी शैलियां एक साथ लाई गई और नृत्य के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का प्रदर्शन किया गया। इस प्रस्तुति में विनोद केविन बचन, उर्जस्वी दत्ता, स्वाति शर्मा, लावणा चुघ, मुस्कान, स्तुति पाण्डे, आरूषि लाल, अर्जुन कोहिल, हिमेश पर्चा, पंकज सिंह, श्री  सांखला, विधा लाल थे। प्रकाश परियोजना संदीप दत्ता ने किया।
 सिंह. 
कड़वा सत्य

Tags: classicalDancefestivalmusictwo-dayउत्सवदो दिवसीयनृत्यशास्त्रीयसंगीतसमापन‘मल्हार’
Previous Post

सुनील शेट्टी ने शुरू की ‘हंटर 2’ की शूटिंग

Next Post

दो दिवसीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य का उत्सव ‘मल्हार’ का समापन

Related Posts

आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
मनोरंजन

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
बॉलीवुड

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
सचिन-जिगर एशिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव काला घोड़ा में मुख्य मंच पर आने के लिए तैयार
बॉलीवुड

 -जिगर एशिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव काला घोड़ा में मुख्य मंच पर आने के लिए तैयार

January 30, 2025
सचिन-जिगर एशिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव काला घोड़ा में मुख्य मंच पर आने के लिए तैयार
मनोरंजन

 -जिगर एशिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव काला घोड़ा में मुख्य मंच पर आने के लिए तैयार

January 30, 2025
फैशन आइकन रोहित बल के भव्य उत्सव के साथ शुरू होगा, ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर
बॉलीवुड

फैशन आइकन रोहित बल के भव्य उत्सव के साथ शुरू होगा, ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर

January 28, 2025
प्रीति झंगियानी ने फिल्म मोहब्बतें के सेट पर शाहरुख खान को गानों के डांस स्टेप्स सिखाए थे
गीत संगीत

प्रीति झंगियानी ने फिल्म मोहब्बतें के सेट पर शाहरुख खान को गानों के डांस स्टेप्स सिखाए थे

January 11, 2025
Next Post
श्रीमद रामायण की कहानी के नए अध्याय में सीता का किरदार भावनाओं के मामले में बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरेगा : प्राची बंसल

श्रीमद  ायण की कहानी के नए अध्याय में सीता का किरदार भावनाओं के मामले में बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरेगा : प्राची बंसल

New Delhi, India
Wednesday, February 25, 2026
Mist
25 ° c
34%
7.6mh
32 c 18 c
Thu
33 c 19 c
Fri

ताजा खबर

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026
भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम रंग ला रही है, तस्कर अब हरियाणा को अपना नया अड्डा बना रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम रंग ला रही है, तस्कर अब हरियाणा को अपना नया अड्डा बना रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा

February 24, 2026
नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

February 24, 2026
सिख युवा सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू (बीच में) और छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल के साथ सिख धर्म में घर लौटने वाले लोग।

भिलाई में सात व्यक्तियों ने पुनः सिख धर्म अपना कर की ‘घर-वापसी’

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved