• About us
  • Contact us
Monday, March 9, 2026
28 °c
New Delhi
31 ° Tue
31 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

धर्मगुरुओं ने लिया बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प

News Desk by News Desk
July 22, 2024
in देश
धर्मगुरुओं ने लिया बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 22 जुलाई (कड़वा सत्य) विभिन्न धर्मगुरुओं ने बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा है कि कोई भी धर्म बाल विवाह की अनुमति नहीं देता है।
हिन्दू, इस्लाम, सिख, ईसाई, बौद्ध, बहाई, जैन, यहूदी और पारसी धर्म के 17 धर्मगुरुओं ने साेमवार को यहां आयोजित एक अंतर धार्मिक संवाद कार्यक्रम में कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एकजुटता से काम करना होगा। संवाद का आयोजन बाल विवाह मुक्त भारत (सीएमएफआई) के गठबंधन सहयोगी इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन ने किया। बाल विवाह मुक्त भारत के 200 से अधिक सहयोगी गैर सरकारी संगठन वर्ष 2030 तक बाल विवाह को समाप्त करने के लक्ष्य के साथ देश भर में काम कर रहे हैं।
धर्मगुरुओं ने एक स्वर में कहा कि कोई भी धर्म बाल विवाह का समर्थन नहीं करता और इसलिए किसी भी धर्मगुरु या पुरोहित को बाल विवाह संपन्न नहीं कराना चाहिए। सभी ने धर्मस्थलों को अपने परिसर में बाल विवाह के खिलाफ संदेश देने वाले पोस्टर -बैनर लगाने और अपने समुदाय के बीच बाल विवाह की कुप्रथा के खात्मे के लिए काम करने पर सहमति जताई।
उन्होंने कहा कि सभी बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और विकास तक पहुंच होनी चाहिए और जो भी बाल विवाह संपन्न कराने वाले लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।
इस्लाम में बाल विवाह के बारे में प्रचलित धारणाओं का खंडन करते हुए जमात-ए-इस्लामी हिंद के डॉ. एम. इकबाल सिद्दीकी ने कहा कि इस्लाम में विवाह की किसी उम्र का प्रावधान नहीं है, लेकिन इस्लाम निश्चित रूप से कहता है कि दूल्हे और दुल्हन दोनों को विवाह पर सहमति देनी होगी और यह एक खास उम्र और परिपक्वता के बाद ही आ सकती है। इसके अलावा इस्लाम कहता है कि ज्ञान हर मुस्लिम के लिए जरूरी है, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ मजहबी नेताओं ने ज्ञान को दीनी तालीम तक सीमित कर दिया है। मजहबी नेताओं को इन शिक्षाओं पर तार्किक अमल के बारे में सोचना चाहिए और उन्हें यह समझना होगा कि मानवता को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी कानून शरिया के खिलाफ है।
वर्ल्ड पीस आर्गेनाइजेशन के महासचिव मौलाना मोहम्मद एजाजुर रहमान शाहीन कासमी ने कहा कि इस्लाम बाल विवाह की इजाजत नहीं देता है। भारतीय सर्व धर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक गोस्वामी सुशील महाराज ने कहा कि बाल विवाह की समस्या सभी धर्मों और समुदायों में है और हम सभी धार्मिक नेता साथ मिलकर इस समस्या के समाधान की कोशिश में हैं। सीबीसी के उप महासचिव रेवरेंड डॉ. मैथ्यू कोइकाल ने दशकों पहले बाल विवाह की एक घटना को याद करते हुए कहा कि ईसाइयों में शादी विवाह ‘चर्च के कानूनों’ से संचालित होते हैं।
आचार्य सुनील मुनि मिशन (एएसएमसी) के संस्थापक और जैन धर्मगुरु आचार्य विवेक मुनि महाराज ने कहा कि हर धर्म कहता है कि ज्ञान मनुष्यों को डर, अंधेरे और अज्ञानता से मुक्त करता है। बाल विवाह को अगर रोकना है तो हमें उन जगहों को चिह्नित करना होगा जहां बाल विवाह की प्रथा अब भी जारी है और उन जिलों में जागरूकता का प्रसार करना होगा। हम बाल विवाह मुक्त भारत के इस अभियान में साथ हैं।
संवाद में बहाई केंद्र बहापुर की निदेशक कार्मेल एम. त्रिपाठी, वैश्विक संत समाज कल्याण फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी चंद्र देवजी महाराज, यहूदी समुदाय प्रमुख रब्बाई ईजेकील मालेक्कर, इलियासी मस्जिद के डॉ. इमाम उमर अहमद, जमात-ए-इस्लामी हिंद के डॉ. एम. इकबाल सिद्दीकी, उत्तर कोरिया में भारत की पूर्व राजदूत जसमिंदर कस्तूरिया, सीएमआई के निदेशक रेवरेंड डॉ. रॉबी कन्ननचिरा, पारसी समुदाय के मरज़बान नरीमन ज़ैवाला,भारत के बहाईयों की राष्ट्रीय आध्यात्मिक सभा की सार्वजनिक मामलों की निदेशक सुश्री नीलाक्षी राजखोवा, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य श्रीमती रिनचेन लामो, अखिल भारतीय धर्म परिषद के महासचिव   जैन और तिब्बती सर्वोच्च न्याय आयोग के बौद्ध आचार्य येशी फुनस्टॉन्ग भी उपस्थित रहे।
सत्या,  
कड़वा सत्य

Tags: child marriagefreeIndiaNew Delhireligious leadersresolutiontookधर्मगुरुओंनयी दिल्लीबाल विवाहभारतमुक्तलियासंकल्प
Previous Post

पाकिस्तान की विश्व स्तरीय पर्वतारोहण स्कूल स्थापित करने की योजना

Next Post

सीतारमण मंगलबार को सातवीं बार आम बजट पेश कर बनायेगी रिकार्ड

Related Posts

‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ ने 28 राज्यों के 439 जिलों के 66,344 गांवों की यात्रा कर बाल विवाह के खिलाफ देश को किया एकजुट
देश

‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ ने 28 राज्यों के 439 जिलों के 66,344 गांवों की यात्रा कर बाल विवाह के खिलाफ देश को किया एकजुट

March 8, 2026
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Next Post
सीतारमण मंगलबार को सातवीं बार आम बजट पेश कर बनायेगी रिकार्ड

सीतारमण मंगलबार को सातवीं बार आम बजट पेश कर बनायेगी रिकार्ड

New Delhi, India
Monday, March 9, 2026
Mist
28 ° c
58%
13.3mh
38 c 24 c
Tue
39 c 24 c
Wed

ताजा खबर

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 8, 2026
पंजाब की ‘आप’ सरकार ने बजट में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा किया गया सबसे बड़ा चुनावी वादा पूरा किया

पंजाब की ‘आप’ सरकार ने बजट में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा किया गया सबसे बड़ा चुनावी वादा पूरा किया

March 8, 2026
वैचारिक लेख : देश में लाखों कामकाजी महिलाएं मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण की शिकार !

वैचारिक लेख : देश में लाखों कामकाजी महिलाएं मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण की शिकार !

March 8, 2026
ज्ञान, कौशल और जीवन मूल्य हमारी समृद्ध परंपरा : परमार

ज्ञान, कौशल और जीवन मूल्य हमारी समृद्ध परंपरा : परमार

March 8, 2026
‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ ने 28 राज्यों के 439 जिलों के 66,344 गांवों की यात्रा कर बाल विवाह के खिलाफ देश को किया एकजुट

‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ ने 28 राज्यों के 439 जिलों के 66,344 गांवों की यात्रा कर बाल विवाह के खिलाफ देश को किया एकजुट

March 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved