• About us
  • Contact us
Thursday, April 16, 2026
25 °c
New Delhi
36 ° Fri
36 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

नेपाल में केपी शर्मा ओली रविवार को लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

News Desk by News Desk
July 13, 2024
in विदेश
नेपाल में केपी शर्मा ओली रविवार को लेंगे  प्रधानमंत्री पद की शपथ
Share on FacebookShare on Twitter

काठमांडू, 13 जुलाई (कड़वा सत्य) नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल पार्टी के अध्यक्ष के. पी. शर्मा ओली ने देश में नयी सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया है और उन्हें रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी।
निवर्तमान प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की सरकार ने शुक्रवार को नेपाल की संसद का विश्वास मत खो दिया। उसके बाद श्री ओली ने नयी गठबंधन सरकार बनाने की अपनी दावेदारी पेश की है।
नेपाल के समाचार माध्यमों की रिपोर्ट के अनुसार श्री ओली को रविवार सुबह प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी। काठमांडू से प्रकाशित अंग्रेजी अखबार ‘माई रिपब्लिका’ आज की एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति   चंद्र पौडेल कल आधिकारिक तौर पर श्री ओली को प्रधानमंत्री नियुक्त करेंगे।
प्रचंड सरकार के अल्पमत में आने के बाद श्री ओली कल शाम नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के साथ राष्ट्रपति भवन – शीतल निवास गए और नयी सरकार के गठन का दावा पेश किया। श्री ओली और श्री देउबा ने राष्ट्रपति को साझा पत्र देकर यूएमएल और एनसी के 166 सांसदों के समर्थन का दावा किया और और श्री ओली के नेतृत्व में नयी सरकार के लिए आमंत्रित किए जाने का राष्ट्रपति से अनुरोध किया ।
श्री ओली और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा ने संयुक्त रूप से एक आवेदन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें राष्ट्रपति से प्रतिनिधि सभा में उनके बहुमत के साथ समर्थन का हवाला देते हुए श्री ओली को नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने आग्रह किया गया।
नेपाल की प्रतिनिधि सभा (आम मतदाताओं द्वारा चुने गए प्रतिनिधि) में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी यूएमएल के, सदन के अध्यक्ष और जेल में बंद निलंबित सांसद टॉप बहादुर रायमाझी को छोड़कर 77 सांसद हैं। 275 सीटों वाली प्रतिनिधि सभा में बहुमत के लिए 138 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है।
राष्ट्रपति ने नई सरकार बनने तक श्री दहल को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में काम करने के लिए कहा है। हालाँकि जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी), जेएसपी-नेपाल, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, जनमत पार्टी और नागरिक उन्मुक्ति पार्टी सहित कई छोटे दलों ने ने कांग्रेस-यूएमएल गठबंधन को समर्थन देने का वादा किया है।
श्री देउबा और श्री ओली के बीच पहली जुलाई को एक समझौता हुआ है जिसके अनुसार दोनों दल सीपीआई-यूएमल तथा एनसी 2027 में होने वाले अगले आम चुनाव तक बारी-बारी से सरकार का नेतृत्व करेंगे।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: KathmanduKP Sharma Oli will take oath as Prime Minister on SundayNepalकाठमांडूकेपी शर्मा ओलीनेपालप्रधानमंत्री पदरविवारलेंगेशपथ
Previous Post

सीमाओं के निकट के गावों को जीवंत बनाने के कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

Next Post

सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने किये मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन

Related Posts

करुणारत्ने 100वां टेस्ट मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास
खेल

करुणारत्ने 100वां टेस्ट मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास

February 4, 2025
कांग्रेस नेताओं ने ली स्वर्णिम दिल्ली के हर सपने को पूरा करने की शपथ
देश

कांग्रेस नेताओं ने ली स्वर्णिम दिल्ली के हर सपने को पूरा करने की शपथ

February 3, 2025
बसंत पंचमी में महाकुंभ में आस्था का मेला,12 बजे तक करीब 89 लाख ने किया स्नान
राजनीति

बसंत पंचमी में महाकुंभ में आस्था का मेला,12 बजे तक करीब 89 लाख ने किया स्नान

February 2, 2025
कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन
देश

कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन

February 2, 2025
दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर भारत ने जीता महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप का खिताब
खेल

दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर भारत ने जीता महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप का खिताब

February 2, 2025
दिवस:मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में परंपरागत मिलन समारोह का किया आयोजन
देश

दिवस:मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में परंपरागत मिलन समारोह का किया आयोजन

January 27, 2025
Next Post
सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने किये मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन

सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने किये मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन

New Delhi, India
Thursday, April 16, 2026
Mist
25 ° c
44%
5.4mh
41 c 30 c
Fri
42 c 30 c
Sat

ताजा खबर

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

April 15, 2026
बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

April 15, 2026
">
लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

April 15, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 15, 2026
आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

April 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved