• About us
  • Contact us
Friday, April 3, 2026
30 °c
New Delhi
26 ° Sat
28 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

नौसेना समुद्री क्षेत्र को सब तरह से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध : एडमिरल कुमार

News Desk by News Desk
March 23, 2024
in देश
नौसेना समुद्री क्षेत्र को सब तरह से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध : एडमिरल कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 23 मार्च (कड़वा सत्य) नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने कहा है कि नौसेना समुद्री क्षेत्र विशेष रूप से हिन्द महासागर को सभी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और उसने पिछले सौ दिनोंं में ऑपरेशन संकल्प के तहत विभिन्न अभियानों में समुद्री डकैतों से 110 लोगों की जान बचाई है तथा 15 लाख टन से अधिक सामान को समुद्र के रास्ते उसके गंतव्य पर सुरक्षित पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एडमिरल कुमार ने समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन संकल्प’ के सौ दिन पूरे होने के मौके पर शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,“समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित रखना हमारा प्रमुख दायित्व है और नौसेना इसके लिए हर तरह से तैयार है।” उन्होंने कहा कि नौसेना के 35 युद्धपोत और पांच टोही विमान तथा हेलिकॉप्टर हिन्द महासागर से लेकर अदन की खाड़ी , उसके आस पास के क्षेत्रों , अरब सागर और साेमालिया के पूर्वी तट तक समुद्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा नौसेना की 11 पनडुब्बी भी अपने मिशन पर रहती हैं। इन अभियानों में पांच हजार से अधिक नौसैनिकों की भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि वैसे तो नौसेना का ऑपरेशन संकल्प 2019 से चलाया जा रहा है लेकिन पिछले वर्ष इजरायल और हमास के बीच संघर्ष के बाद से समुद्री डकैती, जहाजों के अपहरण , मिसाइल तथा ड्रोन हमलों की घटनाएं बढी हैं।
उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए नौसेना ने गत 14 दिसम्बर को ऑपरेशन संकल्प का दायरा और शक्ति बढाते हुए इस चुनौती का डटकर मुकाबला करते हुए समुद्र की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की है। उन्होंने कहा,“ आज 23 मार्च को इस आपॅरेशन के 100 दिन पूरे हो गये हैं। नौसेना प्रमुख ने कहा कि इसका मूल उद्देश्य हिन्द महासागर को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है और यह हमारी जिम्मेदारी है क्योंकि यह क्षेत्र हमारे देश के नाम से जुड़ा है और इसे सुरक्षित रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि इस दौरान नौसेना ने 18 घटनाओं में कार्रवाई की और हिंद महासागर क्षेत्र में ‘प्रथम प्रत्युत्तरकर्ता’ और ‘पसंदीदा सुरक्षा भागीदार’ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि नौसेना ने एमवी रुएन के अपहरण के मामले में कार्रवाई करके सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। नौसेना ने 450 व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा प्रदान की है।
नौसेना प्रमुख ने कहा कि इस ऑपरेशन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य भारत में आने वाली आयात की वस्तुओं और निर्यात की जाने वाली वस्तुओं के लिए सुरक्षित समुद्र मार्ग उपलब्ध कराना भी है। समुद्र के रास्ते मुख्य रूप से उर्वरक , कच्चे तेल तथा अन्य जरूरी वस्तुओं का आवागमन होता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में हर समय विभिन्न देशों तथा एजेन्सियों के 50 से अधिक पोत तैनात रहतेे हैं लेकिन भारत सबसे पहले कार्रवाई कर मदद करने की कोशिश करता है और इस मामले में उसकी अलग पहचान बनी है।
उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में समय-समय पर जरूरत पड़ने पर वायु सेना की भी मदद ली जा रही है।ऑपरेशन के दौरान नौसेना के 21 से अधिक युद्धपोतों पर सवार नौसैनिकों ने 450 से अधिक दिन समुद्र में बिताये हैं और विमान द्वारा निगरानी के लिए 900 घंटे की उडान भरी है। नौसेना ने विभिन्न अभियानों में 45 भारतीयों सहित 110 से अधिक लोगों की जान बचाई है।
एडमिरल कुमार ने कहा कि ऑपरेशन संकल्प के दौरान नौसेना की नपी-तुली प्रतिक्रिया, सरलता और दृढ़ संकल्प की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा की गयी है।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: AdmiralAllcommittedkeepingKumarmaritime areaNavyNew Delhirespectssafeएडमिरल कुमारनयी दिल्लीनौसेनाप्रतिबद्धरखनेसब तरहसमुद्री क्षेत्रसुरक्षित
Previous Post

रूसी आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93

Next Post

विशाल भारद्वाज की फिल्म में काम करेंगे कार्तिक आर्यन

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
विशाल भारद्वाज की फिल्म में काम करेंगे कार्तिक आर्यन !

विशाल भारद्वाज की फिल्म में काम करेंगे कार्तिक आर्यन

New Delhi, India
Friday, April 3, 2026
Overcast
30 ° c
40%
14.8mh
32 c 23 c
Sat
33 c 23 c
Sun

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन; 15 गांवों के 50 हजार निवासियों को होगा लाभ

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन; 15 गांवों के 50 हजार निवासियों को होगा लाभ

April 2, 2026
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

April 2, 2026
जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

April 1, 2026
इलाज के खर्च के कारण कोई परिवार परेशान न हो, भगवंत मान सरकार घर-घर पहुंचा रही स्वास्थ्य की गारंटी: डॉ. बलबीर सिंह जी

इलाज के खर्च के कारण कोई परिवार परेशान न हो, भगवंत मान सरकार घर-घर पहुंचा रही स्वास्थ्य की गारंटी: डॉ. बलबीर सिंह जी

April 1, 2026
पंजाब में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved