• About us
  • Contact us
Friday, March 13, 2026
27 °c
New Delhi
31 ° Sat
29 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

पंजाब में नशे, फिरौती, गैंगवार व भ्रष्टाचार का खेल चरम पर:अनुराग

News Desk by News Desk
April 21, 2024
in राजनीति
पंजाब में नशे, फिरौती, गैंगवार व भ्रष्टाचार का खेल चरम पर:अनुराग
Share on FacebookShare on Twitter

जालंधर 21 अप्रैल (कड़वा सत्य) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को यहां कहा कि आम आदमी पार्टी ने नशा मुक्त पंजाब की बात की थी लेकिन नशा युक्त पंजाब बना दिया है।
श्री ठाकुर ने कहा कि खेलों के लिए प्रसिद्ध जालंधर समेत पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यहां नशे का कारोबार, फिरौती, गैंगवार और भ्रष्टाचार का खेल चरम पर है। उन्होने कहा कि आजादी के बाद से शायद यह पहले पार्टी की सरकार होगी जिसका स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, उप मुख्यमंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री जेल में हैं। पंजाब में भी सरकार बनने के दो महीने के अंदर स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा हो जाता है।
श्री ठाकुर ने कहा कि सरकार बनने से पहले नैतिकता की दुहाई देने वाले आज जमानत के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं। राजनीति में आने से पहले अरविंद केजरीवाल कहते थे कि भ्रष्टाचार खत्म करने आ रहे हैं। आज खुद भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। कहते थे इस कुर्सी में ही खोट है जो बैठता है भ्रष्टाचारी हो जाता है। आज स्वयं अपनी बात को चरितार्थ कर रहे हैं।
श्री ठाकुर ने आगे कहा कि इधर पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान जी कांग्रेस से कहते हैं कि हम आपके हैं कौन और उधर दिल्ली में आप नेता अरविंद केजरीवाल जी कहते हैं हम साथ साथ हैं। यहां भगवंत मान जी कांग्रेसियों को भ्रष्टाचारी बताकर कपड़े फाड़ देते हैं वहां अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल जी कांग्रेस और पार्टी नेता   गांधी को गले लगाते हैं।
श्री ठाकुर ने कहा कि इंडिया समूह में जेल वाले और बेल वाले तो साथ आए ही हैं। इसके साथ ही इसमें देश विरोधी ताकते भी शामिल हैं। कांग्रेस का हाथ हर उस ताकत के साथ है जो देश के विरोधी हैं। उधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए देश विरोधी और पाकिस्तान परस्त पीएफआई तथा एसडीपीआई का समर्थन ले रहे हैं। वहीं दिल्ली में भारत के टुकड़े करने की मंशा रखने वालों को टिकट दे रहे हैं तो इधर पंजाब में भी देश विरोधी ताकतों के साथ बंद कमरे में हाथ मिला रहे हैं।
श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जहां एक ओर विकास हुआ है तो वहीं दूसरी ओर विरासत को भी बल मिला है। नेहरू जी की गलती के कारण हमारा ऐतिहासिक और सुप्रसिद्ध करतारपुर गुरुद्वारा हमें नहीं मिला। हमारे लोगों को दूरबीन लगाकर गुरुद्वारे के दर्शन करने पड़ते थे। नरेंद्र मोदी जी ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनवाया। हमने हेमकुंड साहब तक रोपवे पहुंचाई। अफगानिस्तान में हमारे सिख भाइयों पर आपदा आई तो हमने तीन बार विशेष विमान भेज कर गुरु ग्रंथ साहब और सैकड़ो सिख परिवारों को भारत लाया। हमने पूरे धूमधाम से गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां और श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 550 वां प्रकाश पर्व मनाया। साहबजादों की शहादत को नरेंद्र मोदी जी ने वीर बाल दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। 84 के दंगों के लिए एसआईटी जांच बिठाकर सिख परिवारों को न्याय मोदी सरकार ने दिया है।
श्री ठाकुर ने आगे बताया,“मोदी जी ने अपने 10 वर्षों में देश की पाई-पाई बचाई और गरीब के कल्याण में लगाई। कांग्रेस के समय कृषि का बजट 27000 करोड रुपए थे हमने इसे बढ़ाकर 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये किया।”
ठाकुर. 
कड़वा सत्य

Tags: Aam Aadmi PartyAnurag Singh ThakurBaatbut made Punjab full of drugsDrug Free PunjabJalandharUnion Information and Broadcasting Ministerअनुराग सिंह ठाकुरआम आदमी पार्टीकेंद्रीय सूचनाजालंधरनशा मुक्त पंजाबप्रसारण मंत्रीबातलेकिन नशा युक्त पंजाब बना दिया
Previous Post

प्रियंका और अक्षदीप को मैराथन रेस वॉक मिश्रित रिले में पेरिस ओलंपिक कोटा

Next Post

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 143 रनों का लक्ष्य

Related Posts

नशे के ठिकाने बताकर नशा तस्करों को प्रोमोट कर हैं सांसद चरणजीत चन्नी: बलतेज पन्नू
देश

नशे के ठिकाने बताकर नशा तस्करों को प्रोमोट कर हैं सांसद चरणजीत चन्नी: बलतेज पन्नू

February 7, 2026
भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस
देश

भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस

February 4, 2025
भाजपा को अपने काम पर चुनाव लड़ना चाहिए : केजरीवाल
देश

भाजपा को अपने काम पर चुनाव लड़ना चाहिए : केजरीवाल

January 29, 2025
मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात
देश

मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात

January 29, 2025
महिला विरोधी है केजरीवालः अनुराग
देश

महिला विरोधी है केजरीवालः अनुराग

January 25, 2025
केजरीवाल है दिल्ली की दुर्गती करने वाले सबसे बड़े अपराधीः योगी
देश

केजरीवाल है दिल्ली की दुर्गती करने वाले सबसे बड़े अपराधीः योगी

January 24, 2025
Next Post
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 143 रनों का लक्ष्य

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 143 रनों का लक्ष्य

New Delhi, India
Friday, March 13, 2026
Mist
27 ° c
42%
17.3mh
37 c 24 c
Sat
37 c 22 c
Sun

ताजा खबर

पंजाब में ‘मिशन रोजगार’ के तहत 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, चार साल में 65 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां: भगवंत मान

पंजाब में ‘मिशन रोजगार’ के तहत 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, चार साल में 65 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां: भगवंत मान

March 13, 2026
इन्फोसिस मोहाली में 2700 युवाओं को सीधे रोजगार और हजारों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी: भगवंत सिंह मान

इन्फोसिस मोहाली में 2700 युवाओं को सीधे रोजगार और हजारों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी: भगवंत सिंह मान

March 13, 2026
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

March 13, 2026
बिहार में पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त आपूर्ति, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बिहार में पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त आपूर्ति, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

March 13, 2026
मध्यमा परीक्षा 2026 के सुचारू संचालन को लेकर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की बैठक, 16 से 19 मार्च तक दो पालियों में होगी परीक्षा

मध्यमा परीक्षा 2026 के सुचारू संचालन को लेकर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की बैठक, 16 से 19 मार्च तक दो पालियों में होगी परीक्षा

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved