• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
28 °c
New Delhi
31 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

पहले चरण के चुनाव में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान

News Desk by News Desk
April 20, 2024
in देश
पहले चरण के चुनाव में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 102 निर्वाचन क्षेत्रों के लिये शुक्रवार को 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
कुल 543 लोक सभा सीटों के लिये सात चरणों में कराये जा रहे चुनाव के पहले चरण के चुनाव में शुक्रवार को 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गये।
इन सीटों पर कुल 16.63 करोड़ मतदाताओं को कुल 1625 प्रत्याशियों के बीच चुनाव करना था। निर्वाचन आयोग से शाम सात बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पहले चरण में त्रिपुरा में वोट डालने वाले मतदाताओं का अनुपात सर्वाधिक 79.90 प्रतिशत रहा, जबकि बिहार में सबसे कम 47.49 प्रतिशत मतदाता ही वोट डालने निकले।
आयोग द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, त्रिपुरा की एक सीट पर 79.90 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर 77.57 प्रतिशत, मणिपुर में दो सीटों पर 68.62 प्रतिशत, मेघालय में दो सीटों पर 70.20 प्रतिशत और असम में पांच सीटों पर 71.38 प्रतिशत वोट
पड़े थे।
पुड्डुचेरी में एक सीट पर 73.25 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ की एक सीट पर 63.41 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसी तरह जम्मू-कश्मीर में एक सीट पर 65.08 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में पांच सीट पर 63.33 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश में दो सीट
पर 65.46 प्रतिशत, सिक्किम में एक सीट पर 68.06 प्रतिशत, नागालैंड में एक सीट पर 56.77 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मिजोरम में एक सीट पर 54.18 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में आठ सीटों पर 57.61 प्रतिशत, उत्तराखंड में पांच सीटों पर 53.64 प्रतिशत, अंडमान-निकोबार में एक सीट पर 56.87 प्रतिशत, महाराष्ट्र में पांच सीटों पर 55.29 प्रतिशत, लक्षद्वीप में एक सीट पर 59.02 प्रतिशत, राजस्थान में 12 सीटों पर 50.95 प्रतिशत, तमिलनाडु की 39 सीटों पर 62.19 प्रतिशत वोट डाले गये थे।
मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।
पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राजस्थान और अन्य जगहों पर विभिन्न मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही पुरुष और महिला मतदाताओं की लंबी कतारें लग गयी थीं। पहली बार मताधिकार पाने वाले युवा मतादाताओं में मत देने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
निर्वाचन आयोग की एक विज्ञप्ति के अऩुसार, “ सभी 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पहले चरण की मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से और शांतिपूर्वक चल रही है। अरुणाचल प्रदेश की 60 और सिक्किम की सभी 32 विधान सभा सीटों पर भी आज मतदान कराया गया। ”
चुनाव आयोग ने मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरह से संपन्न कराने के लिये पर्यवेक्षकों
की तैनाती के अलावा सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किये हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपने दो सहयोगी चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखवीर सिंह संधू के साथ आयोग के मुख्यालय से पूरी प्रक्रिया पर निगाह रखे हुये हैं।
 . .श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: 60 प्रतिशत से अधिक मतदानfirst phaseFridayLok Sabha electionsmore than 60 percent votingNew Delhitotal 102 constituenciesकुल 102 निर्वाचन क्षेत्रोंनयी दिल्लीपहले चरणलोकसभा चुनावशुक्रवार
Previous Post

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज

Next Post

अमेरिका ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल सामग्री आपूर्ति करने वाली संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
अमेरिका ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल सामग्री आपूर्ति करने वाली संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध

अमेरिका ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल सामग्री आपूर्ति करने वाली संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
28 ° c
40%
15.5mh
37 c 25 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved