• About us
  • Contact us
Sunday, March 22, 2026
20 °c
New Delhi
28 ° Mon
29 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

पिछले 10 वर्ष में भाजपा की ‘विफलताओं’ से ध्यान हटाने के लिए सीएए को किया गया अधिसूचित: महबूबा

News Desk by News Desk
March 13, 2024
in राजनीति
पिछले 10 वर्ष में भाजपा की ‘विफलताओं’ से ध्यान हटाने के लिए सीएए को किया गया अधिसूचित: महबूबा
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर, 13 मार्च (कड़वा सत्य) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि पिछले 10 वर्ष में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘विफलताओं’ से ध्यान हटाने के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को अधिसूचित किया गया है।
सुश्री मुफ्ती ने मुसलमानों से कहा कि वे सीएए का विरोध न करें, बल्कि कानूनी जवाब देने और कानूनी रूप से लड़ने के लिए अपने वोट का इस्तेमाल करें। उन्होंने श्रीनगर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “मैं लोगों, खासकर देश के मुसलमानों से आग्रह करती हूं कि वे भाजपा के जाल में न फंसें।”
पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि सीएए केवल देश के मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए है।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में भाजपा हर मोर्चे पर विफल रही है और वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “जब हम भाजपा सरकार के पिछले 10 वर्षों को देखते हैं, तो बेरोजगारी के मोर्चे पर विफलताएं मिलती हैं, रोजगार के अभाव में युवा आत्महत्या कर रहे हैं, किसानों की खराब स्थिति और मुद्रास्फीति… वे देश को 1,000 साल पीछे ले जा रहे हैं और ऐसी कोशिशें की जा रही हैं कि हिंदू और मुसलमानों के बीच झड़पें हों तथा लोग सड़क पर आ जायें।”
उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार ने मस्जिदों को ध्वस्त कर दिया और हर मस्जिद में मूर्तियों की तलाश की, मदरसों और यहां तक कि उत्तरकाशी सुरंग बचाव में शामिल खनिकों जैसे लोगों के घरों को भी ध्वस्त कर दिया। इसी तरह वे सड़क किनारे नमाज के दौरान मुसलमानों को लात मार रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं।”
सुश्री मुफ्ती ने कहा, “उन्होंने लगभग हरसंभव कोशिश की। लेकिन जब उन्होंने देखा कि मुसलमान सड़कों पर नहीं आयें, तो उन्होंने अपनी आखिरी चाल चली।” उन्होंने मुसलमानों से आग्रह किया कि वे बहकावे में न आयें और सड़कों पर निकलने की भी जरूरत नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ मुस्लिम नेताओं ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है जो उत्साहवर्धक है। उन्हाेंने कहा,“पिछले कुछ समय से अदालत के फैसले लोगों के पक्ष में रहे हैं। यह आपके वोट के माध्यम से जवाब देने का समय है ताकि कल आप किसी भी कानून के खिलाफ अपनी आवाज उठा सकें।”
पीडीपी प्रमुख ने सरकार से गांवों के माध्यम से रेलवे लाइन की योजना बनाने से पहले पर्यावरण विशेषज्ञों को शामिल करने का भी आग्रह किया। रेलवे परियोजना के लिए भूमि के प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर दक्षिण कश्मीर में विरोध प्रदर्शन के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “उत्तराखंड से सीखने की जरूरत है जहां सड़कें बनाने के लिए पेड़ काटे गये थे… कश्मीर उत्तराखंड से अधिक नाजुक है। आपको आंख मूंदकर रेलवे लाइनें नहीं बनानी चाहिए या उनका विस्तार नहीं करना चाहिए।”
सुश्री मुफ्ती ने कहा, “कश्मीर के पारिस्थितिक प्रभाव को ध्यान में रखे बिना उसके बीच से रेलवे लाइनों का निर्माण गंभीर परिणामों से भरा होगा। इस मामले में प्रस्तावित रेलवे लाइन के लिए शोपियां में सेब के बगीचों की कटाई की आवश्यकता होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से ऐसे बड़े फैसले लेने से पहले पर्यावरण विशेषज्ञों के एक पैनल को शामिल करने का अनुरोध है।”
यामिनी,आशा

Tags: : महबूबाCAA notified to divert attention from BJPकिया गया अधिसूचितध्यान हटाने के लिएपिछले 10 वर्ष मेंभाजपा कीसीएए को‘विफलताओं’ से
Previous Post

भारत और इटली ने रक्षा क्षेत्र में औद्योगिक सहयोग बढाने पर बल दिया

Next Post

मुम्बई ने कसा शिकंजा, विदर्भ का संघर्ष जारी

Related Posts

बिजबेहरा में मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठीं महबूबा
राजनीति

बिजबेहरा में मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठीं महबूबा

May 25, 2024
भाजपा की साजिश के तहत दिल्ली का पानी हरियाणा ने रोका : आप
देश

भाजपा की साजिश के तहत दिल्ली का पानी हरियाणा ने रोका : आप

May 22, 2024
चुनाव में भाजपा की तानाशाही को हराएं : राम निवास गोयल
देश

चुनाव में भाजपा की तानाशाही को हराएं :   निवास गोयल

May 9, 2024
Next Post
मुम्बई ने कसा शिकंजा, विदर्भ का संघर्ष जारी

मुम्बई ने कसा शिकंजा, विदर्भ का संघर्ष जारी

New Delhi, India
Sunday, March 22, 2026
Mist
20 ° c
68%
7.9mh
33 c 22 c
Mon
35 c 23 c
Tue

ताजा खबर

भगवंत सिंह मान सरकार ‘बेअदबी’ के मामलों पर कोई नरमी नहीं बरतेगी; ‘आप’ सरकार 13 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में सख्त सज़ाओं के लिए बेअदबी विरोधी कानून में संशोधन करेगी

भगवंत सिंह मान सरकार ‘बेअदबी’ के मामलों पर कोई नरमी नहीं बरतेगी; ‘आप’ सरकार 13 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में सख्त सज़ाओं के लिए बेअदबी विरोधी कानून में संशोधन करेगी

March 22, 2026
पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 21, 2026
भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी

भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी

March 21, 2026
प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर साहित्यिक दुर्घटना ! सरकारी व्यवस्था की लापरवाही

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर साहित्यिक दुर्घटना ! सरकारी व्यवस्था की लापरवाही

March 20, 2026
Inspiring Story: बिना NGO के सोशल मीडिया की पावर से बदली हजारों जिंदगियां, पढ़ें ‘वन मैन आर्मी’ गौरव राय की कहानी

Inspiring Story: बिना NGO के सोशल मीडिया की पावर से बदली हजारों जिंदगियां, पढ़ें ‘वन मैन आर्मी’ गौरव राय की कहानी

March 20, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved