• About us
  • Contact us
Friday, April 10, 2026
26 °c
New Delhi
30 ° Sat
31 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

पीएमआई और वाहन बिक्री आंकड़ों से तय होगी बाजार की चाल

News Desk by News Desk
October 27, 2024
in व्यापार
पीएमआई और वाहन बिक्री आंकड़ों से तय होगी बाजार की चाल
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 27 अक्टूबर (कड़वा सत्य) विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार जारी बिकवाली के दबाव में बीते सप्ताह करीब ढाई प्रतिशत की गिरावट में रहे घरेलू शेयर बाजार की चाल अगले सप्ताह विनिर्माण पीएमआई, वाहन बिक्री आंकड़े और कंपनियों के तिमाही परिणाम से तय होगी।
बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1822.46 अंक अर्थात 2.24 प्रतिशत का गोता लगाकर सप्ताहांत पर करीब नाै सप्ताह बाद 80 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 79402. 29 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 673.25 अंक यानी 2.7 प्रतिशत लुढ़ककर 24180.80 अंक रह गया।
समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों के मुकाबले बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में अधिक गिरावट रही। इस दौरान मिडकैप 2493.5 अंक अर्थात 5.2 प्रतिशत टूटकर सप्ताहांत पर 45452.83 अंक और स्मॉलकैप 4164.39 अंक यानी 7.4 प्रतिशत कमजोर होकर 52335.66 अंक पर बंद हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार, बाजार के लिए एक बीता सप्ताह कठिन रहा। वर्तमान भू-राजनीतिक तनाव और एफआईआई की ओर से अचानक की गई प्रतिक्रिया से निवेशकों का मनोभाव थोड़ा निराशाजनक हो गया, जिससे निवेश धारणा प्रभावित हुई। मुख्य सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स में क्रमशः 2.7 प्रतिशत और 2.24 प्रतिशत की गिरावट आई वहीं मंदड़ियों ने मिडकैप और स्मॉलकैप को तहस-नहस कर दिया और इनमें क्रमश: 5.2 प्रतिशत और 7.4 प्रतिशत की गिरावट आई। हाल के उच्च स्तर से मुख्य सूचकांक करीब आठ प्रतिशत तक गिर गए हैं। एफआईआई की लगातार जारी बिकवाली और घरेलू बाजार में ट्रिगर्स की कमी से बाजार में निकट अवधि की धारणा प्रभावित हो सकती है।
साथ ही कंपनियों के वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तमाही के नतीजे कमजोर मांग और मार्जिन दबाव के कारण प्रभावित हुए, जिससे एफएमसीजी, धातु, ऑटो और रियल्टी समूह के शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए जबकि आईटी अपेक्षाकृत स्थिर रहा तथा बीएफएसआई खर्च में वृद्धि तथा अमेरिकी खर्च में अनुकूल संभावना की उम्मीद में समग्र घाटे में इसका योगदान कम रहा। उम्मीद है कि समेकन अल्पावधि में जारी रहेगा। प्रवृत्ति में बदलाव एफआईआई की बिक्री तीव्रता में मंदी और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम पर निर्भर करेगा।
मूल्यांकन में नरमी, वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में आय में वृद्धि तथा 2025 में आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार को समर्थन मिलेगा। अगले सप्ताह बाजार की नजर उपभोग, एफएमसीजी, बुनियादी ढांचा, नई पीढ़ी की कंपनियां, विनिर्माण और रसायन क्षेत्र की कंपनियों पर रहेगी।
बीते सप्ताह बाजार पांच दिन गिरावट पर रहे। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली के दबाव में सोमवार को सेंसेक्स 73.48 अंक टूटकर 81,151.27 अंक रह गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 72.95 अंक उतरकर 24,781.10 अंक पर आ गया। इसी तरह अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले फेड रिजर्व के ब्याज दर में बड़ी कटौती के संभावना से विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई भारी मुनाफावसूली से मंगलवार को सेंसेक्स 930.55 अंक की भारी गिरावट के साथ 80,220.72 अंक और निफ्टी 309.00 अंक का गोता लगाकर 24,472.10 अंक पर बंद हुआ।
विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर, इंडस्ट्रियल्स, कैपिटल गुड्स और पावर समेत बारह समूहों में हुई बिकवाली से बुधवार को शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। सेंसेक्स 138.74 अंक टूटकर 80,081.98 अंक और निफ्टी 36.60 अंक उतरकर 24,435.50 अंक पर आ गया।
वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, दूरसंचार, आईटी, रियल्टी और टेक समेत ग्यारह समूहों में हुई बिकवाली से गुरुवार को सेंसेक्स 16.82 अंक फिसलकर 80,065.16 अंक और निफ्टी 36.10 अंक उतरकर 24,399.40 अंक पर आ गया। विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर कंपनियों के कमजोर तिमाही परिणाम के साथ ही एफआईआई की लगातार जारी बिकवाली से उन्नीस समूहों के लुढ़कने से शुक्रवार को सेंसेक्स 662.87 अंक का गोता लगाकर 79,402.29 अंक और निफ्टी 218.60 अंक की गिरावट लेकर 24,180.80 अंक पर बंद हुआ।
 
कड़वा सत्य

Tags: datadecidemarketmovementMumbaiPMI and vehicle salesWillआंकड़ोंचालतयपीएमआई और वाहन बिक्रीबाजारमुंबईहोगी
Previous Post

मोदी ने डिजिटल अरेस्ट पर चिंता जताई, तीन चरणों पर अमल करने का किया आग्रह

Next Post

भारतीय सेना के अधिकारियों के लिये आयेाजित की गयी अमरन की विशेष स्क्रीनिंग

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
Next Post
भारतीय सेना के अधिकारियों के लिये आयेाजित की गयी अमरन की विशेष स्क्रीनिंग

भारतीय सेना के अधिकारियों के लिये आयेाजित की गयी अमरन की विशेष स्क्रीनिंग

New Delhi, India
Friday, April 10, 2026
Mist
26 ° c
37%
17.3mh
36 c 24 c
Sat
36 c 26 c
Sun

ताजा खबर

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026
किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक करके वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

April 10, 2026
Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved