• About us
  • Contact us
Saturday, February 28, 2026
19 °c
New Delhi
26 ° Sun
27 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, योगी ने दिए जांच के आदेश

News Desk by News Desk
February 24, 2024
in राजनीति
पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, योगी ने दिए जांच के आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ 24 फरवरी (कड़वा सत्य) उत्‍तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को राज्‍य के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है और छह माह के भीतर पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं।
इस बीच मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी को आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा- 2023 से जुड़ी शिकायतों की भी जांच कराने का निर्णय लिया है।
श्री योगी ने शनिवार को यह फैसला किया। परीक्षा को रद्द किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा है कि युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने अगले छह महीने के भीतर पूरी पारदर्शिता के साथ नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया।
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा चल रही जांच और परीक्षा के संबंध में अब तक की गई कार्रवाइयों की गहन समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) के पदों पर चयन के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी छह माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए गये हैं। परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।”
एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग ने परीक्षा निरस्त करने का आदेश भी जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार 17 और 18 फरवरी को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा से संबंधित तथ्यों और सूचनाओं की सावधानीपूर्वक जांच के बाद सरकार ने सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों के अनुरूप इस परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। शासन ने भर्ती बोर्ड को यह निर्देश दिए हैं कि जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। शासन ने प्रकरण की जांच उप्र पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) से कराये जाने का निर्णय लिया है, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों अथवा संस्थाओं के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। शासन ने छह माह के अन्दर पूर्ण शुचिता के साथ पुनः परीक्षा आयोजित करने तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सेवा अभ्यर्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी को आयोजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा को लेकर उठी चिंताओं के जवाब में मुख्यमंत्री योगी ने मामले की जांच कराने का फैसला किया है।
नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। गत 11 फरवरी को आयोजित समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 के संबंध में सरकार को प्राप्त सूचनाओं एवं शिकायतों के आलोक में यह निर्णय लिया गया है कि शासन स्तर पर शिकायतों की गहन जांच करायी जायेगी।
गौरतलब है कि उप्र पुलिस के आरक्षी (सिपाही) के 60 हजार से अधिक पदों के लिए 17 और 18 फरवरी को राज्‍य के सभी 75 जिलों में परीक्षा आयोजित की गयी थी जिसमें करीब 48 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के दौरान करीब 244 ‘सॉल्वर’ और परीक्षा में सेंध लगाने के प्रयास में जुटे गिरोह के कई लोग पकड़े गए थे। इस मामले में कई जगह प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी।
उप्रेती प्रदीप

Tags: Police recruitment exam cancelledYogi ordered investigationजांच के आदेशपरीक्षा रद्दपुलिस भर्तीयोगी ने दिए
Previous Post

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने दिया यूपी वॉरियर्स को 158 रनों का लक्ष्य

Next Post

विकसित भारत के लिए विकसित कृषि जरूरी, सहकार की भूमिका महत्वपूर्ण: मोदी

Related Posts

झांसी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा 2024
राजनीति

झांसी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा 2024

February 17, 2024
राहत : 22 से बढ़ कर 25 साल हुई पुलिस आरक्षी भर्ती की आयु सीमा
राजनीति

राहत : 22 से बढ़ कर 25 साल हुई पुलिस आरक्षी भर्ती की आयु सीमा

December 27, 2023
Next Post
विकसित भारत के लिए विकसित कृषि जरूरी, सहकार की भूमिका महत्वपूर्ण: मोदी

विकसित भारत के लिए विकसित कृषि जरूरी, सहकार की भूमिका महत्वपूर्ण: मोदी

New Delhi, India
Saturday, February 28, 2026
Mist
19 ° c
68%
7.9mh
33 c 21 c
Sun
34 c 20 c
Mon

ताजा खबर

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

February 27, 2026
आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

February 27, 2026
मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

February 27, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved