• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
24 °c
New Delhi
31 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धा को हराया

News Desk by News Desk
January 2, 2024
in खेल
प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धा को हराया
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा, 02 जनवरी (कड़वा सत्य) यूपी योद्धा को प्रो कबड्डी लीग में तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स के खिलाफ सात अंकों से हार का सामना करना पड़ा।
सोमवार की रात प्रो कबड्डी लीग के 52वें मुकाबले में सचिन तंवर के 15 अंको की बदौलत यूपी योद्धा को उसके घर में 48-41 से हरा दिया। इस जीत के बाद पटना नौ मैचों में पांच जीत के साथ 27 अंकों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है। यूपी योद्धाज को 10 मैचों में छठी शिकस्त झेलनी पड़ी है और टीम 10वें नंबर पर है।
पटना पाइरेट्स ने शानदार शुरुआत की लेकिन परदीप नरवाल ने जल्द ही यूपी योद्धा को मुकाबले में वापस ला दिया। पहले पांच मिनट में पटना के पास एक प्वाइंट की लीड थी। तीन बार की चैंपियन ने इसे आगे बढ़ाते हुए पांच अंकों की लीड हासिल कर ली। 10वें मिनट में ही पटना ने यूपी को ऑल आउट कर दिया और 14-6 का स्कोर कर दिया।
सचिन तंवर के शानदार प्रदर्शन के दम पर पटना ने 15वें मिनट तक 12 अंकों की बढ़त ले ली और स्कोर 19-7 तक कर दिया। इसी बीच यूपी योद्धाज ने पहला सुपर टैकल करके खुद को ऑल आउट होने से बचा लिया। इससे परदीप रिवाइव होकर मैट पर वापस लौटे और उन्होंने अंक लेना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही मंजीत ने परदीप को बाहर कर दिया।
17वें मिनट में पटना ने फिर से यूपी योद्धा को ऑल आउट कर दिया और 25-13 का स्कोर कर लिया। 20वें मिनट में परदीप ने अपनी पूर्व टीम के खिलाफ फिर से बोनस के साथ दो अंक लेकर यूपी को अंक दिला दिए। इसके बावजूद पटना ने नौ अंकों की बढ़त को कायम रखते हुए हाफ टाइम की समाप्ति तक अपने स्कोर को 25-16 का कर दिया।
हालांकि यूपी योद्धाज ने दूसरे हाफ के शुरू होते ही अपनी वापसी का ऐलान कर दिया। परदीप नरवाल ने 23वें मिनट में सुपर रेड लगाकर अपनी टीम को तीन अंक दिला दिए। इसके साथ ही परदीप ने पीकेएल के इतिहास में अपना 83वां सुपर-10 भी पूरा कर लिया। लेकिन पटना का इसपर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा और तीन बार की चैंपियन ने 25वें मिनट तक 11 अंकों की बढ़त बना ली।
अगले ही मिनट में मंजीत ने एक और सुपर रेड के साथ तीन अंक जुटा लिए और पटना को 34-20 तक पहुंचा दिया। इसके बाद ही यूपी योद्धा मैच में तीसरी बार ऑल आउट हो गई और इससे पटना ने 18 अंकों की शानदार बढ़त ली। 35वें मिनट पटना पाइरेट्स 43-27 की बढ़त के साथ मुकाबले में खुद को आगे रखी हुई थी।
दोनों टीमों के बीच अंतिम पांच मिनट के खेल के दौरान काफी कड़ा मुकाबला रहा। परदीप ने अगले ही मिनट में अपनी पूर्व टीम को ऑल आउट की ओर धकेल कर दिया। लेकिन इसी दौरान सचिन तंवर ने अगली रेड में पटना को ऑल आउट होने से बचा लिया और इस सीजन का अपना चौथा तथा पीकेएल में 35वां सुपर-10 भी पूरा कर लिया।
यूपी योद्धा ने 38वें मिनट में पटना पाइरेट्स को पहली बार ऑल आउट जरूर कर दिया। लेकिन इसके बावजूद तीन बार की चैंपियन के पास 11 अंकों की बढ़त बरकरार थी। पटना पाइरेट्स ने अंतिम मिनटों में भी अपनी बढ़त को कायम रखते हुए 48-41 से मुकाबला जीत लिया।
राम

Tags: beatPatna PiratesPro Kabaddi LeagueUP Yoddhaपटना पाइरेट्सप्रो कबड्डी लीगयूपी योद्धाहराया
Previous Post

काट्ज बने इजरायल के नए विदेश मंत्री

Next Post

जापान में भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या 30 हुयी

Related Posts

भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराया
खेल

भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

February 2, 2025
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पारी और 242 रनों से हराया
खेल

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पारी और 242 रनों से हराया

February 2, 2025
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड को पारी और 122 रनों से हराया
खेल

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड को पारी और 122 रनों से हराया

February 1, 2025
दिल्ली ने रेलवे को पारी और 19 रनों से हराया
खेल

दिल्ली ने रेलवे को पारी और 19 रनों से हराया

February 1, 2025
भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराया
खेल

भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराया

February 1, 2025
महिला अंडर-19 विश्वकप: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया और नाइजीरिया ने आयरलैंड को हराया
खेल

महिला अंडर-19 विश्वकप: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया और नाइजीरिया ने आयरलैंड को हराया

January 30, 2025
Next Post
जापान में भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या 30 हुयी

जापान में भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या 30 हुयी

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
24 ° c
47%
9.7mh
37 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved