• About us
  • Contact us
Saturday, March 21, 2026
16 °c
New Delhi
26 ° Sun
27 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन भोजपुरी

फिल्म पंख का ट्रेलर रिलीज

News Desk by News Desk
March 4, 2024
in भोजपुरी
फिल्म पंख का ट्रेलर रिलीज
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 04 मार्च (कड़वा सत्य) वर्ल्डवाइड चैनल एवं जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म पंख का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज हो गया है।
फिल्म पंख के ट्रेलर में संजय पांडे, माही श्रीवास्तव, श्वेता म्हारा, आयशा कश्यप, विनोद मिश्रा, रोहित सिंह (मटरू) को मुख्य रूप से दिखाया गया। जो अपने अपने सपनो को पूरा करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं। ट्रेलर की शुरुआत में वाराणसी के पंडित संजय पांडे को दिखाया गया है जो अपनी पंडिताई से दो वक्त की रोटी का जुटाने के लिए जूझ रहे होते हैं। जिसकी पत्नी उनको ताना मरते हुए नजर आती है। इसके बाद श्वेता म्हारा की एंट्री होती है, जो एक मीडिल क्लास घर की बेटी है, जो एक महत्वाकांक्षी लड़की की भूमिका में है। जिसके घर में नियम और कायदे कानून से श्वेता तो श्वेता उसकी दोस्त भी परेशान दिखती है। वही रोहित सिंह (मटरू ) विदेश जाकर खूब पैसा कमाना चाहते हैं। इसके बाद ट्रेलर में माही श्रीवास्तव और आयशा कश्यप दो बहनें दिखाई गई है। जो दुबई जा रही है। ये सभी किरदार अपनी अपनी मजबूर और महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए दुबई जाते हैं। इसके बाद विदेश में इनको क्या क्या काम करना पड़ता है और किन किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है इसी की कहानी है पंख।
फिल्म के ट्रेलर को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा है कि मैं भोजपुरी मनोरंजन उद्योग को फलते-फूलते देखकर रोमांचित हूं।हमारी फिल्म पंख ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। जिसमें हर कलाकार को जगह दी गई है। फिल्म आपको देखने में मजा आने वाला है क्योंकि इसमें आपको कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन का तगड़ा डोस देखने को मिलेगा।
संजय पांडे ने कहा कि ये फ़िल्म मेरे दिल के तहत करीब है क्योंकि इस फिल्म का किरदार बहुत ही शानदार है जो अजने लिए नही बल्कि अपनी बेटी के लिए पैसा कमाना चाहता है और पत्नी के तानों का जवाब देना चाहता है। आप सब से अपील है कि ट्रेलर को ज्यादा से ज्यादा अपना प्यार दे।
माही श्रीवास्तव ने कहा कि फिल्म उद्योग जगत में काम करना मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से फायदेमंद रहा है। ‘पंख’ जैसी फिल्म में योगदान करने का अवसर पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मुझे उम्मीद है कि ट्रेलर आपको बहुत पसंद आने वाला है।
निर्देशक पराग पाटिल ने कहा कि हमने फ़िल्म को देश से लेकर विदेश तक फिल्माया है, जिसे शूट करते समय मुझे बहुत मजा आया था। कहानी एक दम हटके है, जो आपको एक अलग किक देंगी।
फ़िल्म पंख में संजय पांडे, श्वेता महरा, माही श्रीवास्तव, आयशा कश्यप, विनोद मिश्रा, रोहित सिंह मटरू, सुबोध सेठ, संजीव मिश्रा, यादविंदर यादव, श्वेता वर्मा, विजया सिंह, शिखा चौबे, अवनी गिरी, रानी जयसवाल, अखिलेश शुक्ला, अमरेश आनंद त्रिपथ, जुबैर शाह, योगेश पांडे, राजेश गिरी हैं। पंख के निर्माता रत्नाकर कुमार है। इसके सह-निर्माता निवेदिता कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव हैं, वही निर्देशक पराग पाटिल हैं। फिल्म के लेखक धर्मेन्द्र सिंह, सह-निदेशक अमरेश आनंद त्रिपाठी, चिराग दत्त, डीओपी राकेश रोशन सिंह (आर.आर.प्रिंस), सेकेंड डीओपी सूरज यादव, बिज़नेस हेड मुखिया इमरोज अख्तर, कार्यकारी निर्माता राजेश सिरसत, महेश उपाध्याय, संगीत आर्या शर्मा, एडिटर प्रवीण एस राय, कोरियोग्राफर गोल्डी, स्वर्गीय बॉबी, बैकग्राउंड म्यूजिक राजा यादव, आर्ट डायरेक्टर राजा शर्मा, टीजर और ट्रेलर विकास पवार, ट्रेलर डीआई रोहित सिंह, पोस्ट प्रोडक्शन लोटस स्टूडियो, आई फोकस, एस फाइव स्टूडियो, ड्रेस डिजाइनर बादशाह खान, स्टिल फोटो हेमांग वेग (दुबई), दिनेश कुमार जयसवाल,प्रोडक्शन टीम जुबेर साह, सोनू खान, विनायक तिवारी, मनोज पांडे हैं। इस फिल्म के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।
प्रेम

Tags: Trailer release of film Pankhट्रेलरपंख काफिल्मरिलीज
Previous Post

मोदी की नियत युवाओं को रोजगार देने की नहीं : राहुल

Next Post

विक्टोरिया झील में मगरमच्छों ने 19 लोगों को बनाया शिकार

Related Posts

'मैचबॉक्स' की शूटिंग के बीच रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन लैशराम के साथ बुडापेस्ट में बिताया खास पल
मनोरंजन

‘मैचबॉक्स’ की शूटिंग के बीच रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन लैश  के साथ बुडापेस्ट में बिताया खास पल

February 5, 2025
फिल्म द पैराडाइज का ऐलान, जल्द शुरू होगी शूटिंग
मनोरंजन

फिल्म द पैराडाइज का ऐलान, जल्द शुरू होगी शूटिंग

February 3, 2025
शाहिद कपूर की फिल्म
मनोरंजन

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का नया गाना ‘मर्जी चा मालिक’ रिलीज

February 3, 2025
फिल्म
मनोरंजन

फिल्म ‘कन्नप्पा’ से प्रभास का लुक रिलीज

February 3, 2025
मोहनलाल की फिल्म
बॉलीवुड

मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभा’ की शूटिंग पूरी हुयी

February 3, 2025
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की फिल्म स्काईफोर्स
बॉलीवुड

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की फिल्म स्काईफोर्स

February 3, 2025
Next Post
विक्टोरिया झील में मगरमच्छों ने 19 लोगों को बनाया शिकार

विक्टोरिया झील में मगरमच्छों ने 19 लोगों को बनाया शिकार

New Delhi, India
Saturday, March 21, 2026
Mist
16 ° c
94%
3.6mh
32 c 20 c
Sun
32 c 22 c
Mon

ताजा खबर

पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 21, 2026
भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी

भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी

March 21, 2026
प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर साहित्यिक दुर्घटना ! सरकारी व्यवस्था की लापरवाही

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर साहित्यिक दुर्घटना ! सरकारी व्यवस्था की लापरवाही

March 20, 2026
Inspiring Story: बिना NGO के सोशल मीडिया की पावर से बदली हजारों जिंदगियां, पढ़ें ‘वन मैन आर्मी’ गौरव राय की कहानी

Inspiring Story: बिना NGO के सोशल मीडिया की पावर से बदली हजारों जिंदगियां, पढ़ें ‘वन मैन आर्मी’ गौरव राय की कहानी

March 20, 2026
आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी देती है, फर्क इरादे में है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी देती है, फर्क इरादे में है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 20, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved