• About us
  • Contact us
Thursday, April 2, 2026
30 °c
New Delhi
28 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

फेड के मिनट्स पर रहेगी बाजार की नजर

News Desk by News Desk
August 25, 2024
in व्यापार
फेड के मिनट्स पर रहेगी बाजार की नजर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 25 अगस्त (कड़वा सत्य) मजबूत आर्थिक आंकड़ों की बदौलत अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी आने की संभावना कम होने से हुई लिवाली से बीते सप्ताह करीब एक प्रतिशत तक चढ़े घरेलू बाजार की अगले सप्ताह फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के जारी होने वाले मिनट्स और फेड के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के वक्तव्य पर नजर रहेगी।
बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 649.37 अंक अर्थात 0.81 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर 81086.21 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 282 अंक यानी 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 24823.15 अंक पर बंद हुआ।
समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली की रफ्तार अधिक तेज रही। इससे मिडकैप 927.99 अंक अर्थात 1.95 प्रतिशत उछलकर सप्ताहांत पर 48321.92 अंक हो गया। साथ ही स्मॉलकैप 1824.8 अंक यानी 3.4 प्रतिशत की उड़ान भरकर 55681.89 अंक पर पहुंच गया।
विश्लेषकों के अनुसार, इस सप्ताह भारतीय बाजार ने मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों की बदौलत दुनिया की सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्था में मंदी की संभावना कम होने से अपनी रिकवरी रैली को बनाए रखा। इसके अलावा इजराइल और हमास के बीच संघर्षवि  कड़वा सत्य से उत्पन्न सकारात्मक वैश्विक भावना और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी तेजी में योगदान दिया। हालांकि, जापान में महंगाई के दबाव और येन की मजबूती ने अंत में बाजार की बढ़त को कम कर दिया।
बीते सप्ताह के दौरान अमेरिकी बाजार पर निर्भर आईटी कंपनियों के शेयरों ने शुरुआती तेजी के बाद मुनाफावसूली के कारण मामूली प्रदर्शन किया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों ने पिछले सप्ताह के नुकसान की पूरी तरह से भरपाई की ली जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने दिग्गज कंपनियों से बेहतर प्रदर्शन किया।
बाजार अब फेडरल रिजर्व की ओपेन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के मिनट्स और फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के वक्तव्य का इंतजार कर रहा है ताकि ब्याज दरों में कटौती की पुष्टि हो सके। इस वर्ष सितंबर में ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत तक की कटौती की उम्मीद है। यदि फेड के मिनट्स और अध्यक्ष के वक्तव्य से यह पुष्टि होती है तो बाजार इसे निकट भविष्य में सकारात्मक रूप से स्वीकार करेगा। आगे की दिशा इस पर निर्भर करेगी कि केंद्रीय बैंक यह   बनाए रखते हैं कि सहज नीतियां जारी रहेंगी, जिससे भविष्य की नीतियों में और दर कटौतियों की संभावना को दिशा मिलेगी।बीते शेयर बाजार में चार दिन तेजी रही। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को शेयर बाजार का रूख मिलाजुला रहा। सेंसेक्स 12.16 अंक फिसलकर 80424.68 अंक रह गया जबकि निफ्टी 31.50 अंक की मामूली बढ़त लेकर 24572.65 अंक पर रहा।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस सप्ताह के अंत में ब्याज दरों में कटौती के और संकेत देने की उम्मीद और चीन से धातुओं की मांग बढ़ने से स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत मंगलवार को सेंसेक्स 378.18 अंक की छलांग लगाकर 80,802.86 अंक और निफ्टी 126.20 अंक की तेजी के साथ 24,698.85 अंक पर बंद हुआ।
विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, कंज्यूमर डयूरेबल्स, हेल्थकेयर और धातु समेत सोलह समूहों में हुई लिवाली से बुधवार को सेंसेक्स 102.44 अंक मजबूत होकर 80,905.30 अंक और निफ्टी 71.35 अंक चढ़कर 24,770.20 अंक हो गया।
फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के जारी मिनट्स में अगले कुछ सप्ताह में ब्याज दर में कटौती शुरू करने के संकेत से विश्व बाजार में आई तेजी की बदौलत स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, दूरसंचार, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और सर्विसेज समेत पंद्रह समूहों में हुई लिवाली से गुरुवार को सेंसेक्स 147.89 अंक मजबूत होकर 81,053.19 अंक और निफ्टी 41.30 अंक बढ़कर 24,811.50 अंक पर बंद हुआ।
अमेरिका में ब्याज दर में सितंबर से कटौती शुरू होने की पुष्टि के लिए फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के वक्तव्य से पहले विश्व बाजार के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर टिके रहने की बदौलत स्थानीय स्तर पर ऑटो और सर्विसेज समेत आठ समूहों में हुई लिवाली से शुक्रवार को शेयर बाजार लगातार चौथे दिन चढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स 33.02 अंक बढ़कर 81,086.21 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11.65 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,823.15 अंक पर रहा।
 
कड़वा सत्य

Tags: an eyeFed minuteson theThe marketwill keepनजरफेडबाजार कीमिनट्स पररहेगी
Previous Post

मोदी का विमान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से होकर गुजरा

Next Post

नयी युवा पीढ़ी के राजनीति में आने से विकसित भारत का लक्ष्य जल्द हासिल होगा: मोदी

Related Posts

‘इक्कीस’ में सेना के जवान की भूमिका में नजर आयेंगे सिकंदर खेर
मनोरंजन

‘इक्कीस’ में सेना के जवान की भूमिका में नजर आयेंगे सिकंदर खेर

February 5, 2025
मुफ़्त पानी, बिजली, बस यात्रा रहेगी जारी, 2500 रुपये पाएगी नारी: अनुराग
देश

मुफ़्त पानी, बिजली, बस यात्रा रहेगी जारी, 2500 रुपये पाएगी नारी: अनुराग

January 30, 2025
दूरदर्शी सुधारों से आर्थिक वृद्धि आगे भी तेज बनी रहेगी: द्रौपदी मुर्मु
देश

दूरदर्शी सुधारों से आर्थिक वृद्धि आगे भी तेज बनी रहेगी: द्रौपदी मुर्मु

January 25, 2025
यम्मी अप्रूव्ड बाय मम्मी अभियान में नजर आयेंगी समीरा रेड्डी और मीरा राजपूत
बॉलीवुड

यम्मी अप्रूव्ड बाय मम्मी अभियान में नजर आयेंगी समीरा रेड्डी और मीरा राजपूत

January 23, 2025
फिल्म आजादी में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आयेंगे रोहमन शॉल
बॉलीवुड

फिल्म आजादी में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आयेंगे रोहमन शॉल

January 23, 2025
गली बॉय के सीक्वल में विक्की कौशल और अनन्या पांडे की जोड़ी आएगी नजर
बॉलीवुड

गली बॉय के सीक्वल में विक्की कौशल और अनन्या पांडे की जोड़ी आएगी नजर

January 13, 2025
Next Post
नयी युवा पीढ़ी के राजनीति में आने से विकसित भारत का लक्ष्य जल्द हासिल होगा: मोदी

नयी युवा पीढ़ी के राजनीति में आने से विकसित भारत का लक्ष्य जल्द हासिल होगा: मोदी

New Delhi, India
Thursday, April 2, 2026
Mist
30 ° c
40%
6.1mh
34 c 24 c
Fri
33 c 22 c
Sat

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन; 15 गांवों के 50 हजार निवासियों को होगा लाभ

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन; 15 गांवों के 50 हजार निवासियों को होगा लाभ

April 2, 2026
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

April 2, 2026
जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

April 1, 2026
इलाज के खर्च के कारण कोई परिवार परेशान न हो, भगवंत मान सरकार घर-घर पहुंचा रही स्वास्थ्य की गारंटी: डॉ. बलबीर सिंह जी

इलाज के खर्च के कारण कोई परिवार परेशान न हो, भगवंत मान सरकार घर-घर पहुंचा रही स्वास्थ्य की गारंटी: डॉ. बलबीर सिंह जी

April 1, 2026
पंजाब में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved