• About us
  • Contact us
Thursday, April 9, 2026
30 °c
New Delhi
29 ° Fri
31 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया

News Desk by News Desk
February 6, 2025
in विदेश
बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया
Share on FacebookShare on Twitter

ढाका/नयी दिल्ली 06 फरवरी (कड़वा सत्य) बंगलादेश की सेना समर्थित अंतरिम सरकार ने गुरुवार को भारत में शरण लिए हुए अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा दिए गए ‘झूठे और मनगढ़ंत बयानों’ के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। न्यूएजबीडी की रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्रालय ने भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त पवन बाधे को एक विरोध पत्र सौंपा। उन्हें सुश्री हसीना के ऑडियो बयान के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के एक दिन बाद मंत्रालय में तलब किया गया था।
मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘ढाका में भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त को सौंपे गए विरोध पत्र के माध्यम से मंत्रालय ने बंगलादेश सरकार की गहरी चिंता, निराशा और गंभीर आपत्ति व्यक्त की है क्योंकि इस तरह के बयान बंगलादेश में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।’
विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘विदेश मंत्रालय ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा बंगलादेश में अस्थिरता को भड़काने के लिए सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर लगातार की जा रही झूठी और मनगढ़ंत टिप्पणियों और बयानों पर भारत सरकार के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।’
मंत्रालय ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी ऐसी गतिविधियों को बंगलादेश के प्रति शत्रुतापूर्ण कृत्य माना जाता है और यह दोनों देशों के बीच स्वस्थ संबंध स्थापित करने के प्रयासों के लिए अनुकूल नहीं है।
मंत्रालय ने भारत सरकार से अनुरोध किया कि वह आपसी सम्मान और समझ की भावना से तुरंत उचित कदम उठाए ताकि भारत में रहने के दौरान सोशल मीडिया और अन्य संचार का उपयोग करके उन्हें इस तरह के झूठे, मनगढ़ंत और भड़काऊ बयान देने से रोका जा सके।
विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि ढाका ने अतीत में नई दिल्ली से सुश्री हसीना को ऐसी गतिविधियों से दूर रहने के लिए कहने का अनुरोध किया था लेकिन नई दिल्ली से कोई जवाब नहीं मिला।
श्री हुसैन ने कहा कि सुश्री हसीना की हालिया टिप्पणी बहुत हानिकारक थी, ‘जिससे युवा पीढ़ी की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।’ श्री हुसैन ने कहा, ‘हम देखेंगे कि भारत क्या कदम उठाता है।’ उन्होंने कहा कि ढाका भारत से अनुरोध करता रहता है कि हसीना ऐसी गतिविधियों से दूर रहें।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार भारत के साथ हस्ताक्षरित समझौतों के बारे में पूछे जाने पर विदेश सलाहकार ने कहा कि अडानी के साथ किया गया सौदा अच्छा नहीं था और यह बंगलादेश के हितों की रक्षा के लिए नहीं किया गया
था।
इस बीच देश के संस्थापक राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान के धानमंडी 32 आवास को बुधवार रात को ध्वस्त कर दिया गया जबकि कई अपदस्थ अवामी लीग नेताओं के घरों को भी बुलडोजर से गिरा दिया गया और आग लगा दी गई।
सुश्री शेख हसीना का ऑडियो बयान बुधवार शाम को फेसबुक पर प्रसारित किया गया। सुश्री हसीना पार्टी की अध्यक्ष भी हैं, पांच अगस्त 2024 को ‘छात्र नेतृत्व वाले’ बड़े पैमाने पर विद्रोह के बीच शरण के लिए भारत चली गईं थी।
  अशोक
कड़वा सत्य

Tags: BangladeshCommissionerhighIndianPawansummonedउच्चायुक्तकियातलबपवनबंगलादेशभारतीय
Previous Post

शाह श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए

Next Post

Petrol Diesel Prices 07 Feb 2025: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट?

Related Posts

मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च
व्यापार

मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च

February 6, 2025
एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन
बॉलीवुड

एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन

February 6, 2025
आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
मनोरंजन

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
बॉलीवुड

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री पुष्पलता का निधन
बॉलीवुड

दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री पुष्पलता का निधन

February 5, 2025
उत्साहित भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी
खेल

उत्साहित भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी

February 5, 2025
Next Post
Petrol-Diesel Price Today Feb 06, 2025: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट हुए जारी, ड्राइव पर जाने से पहले चेक करें आज के ताजे रेट्स

Petrol Diesel Prices 07 Feb 2025: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट?

New Delhi, India
Thursday, April 9, 2026
Partly cloudy
30 ° c
27%
9.4mh
34 c 23 c
Fri
37 c 24 c
Sat

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

April 9, 2026
बंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन तेज़ किए

बंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन तेज़ किए

April 8, 2026
शहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता: कुलदीप धालीवाल

शहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता: कुलदीप धालीवाल

April 8, 2026
एक पिता के लिए बड़ी राहत: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत चार महीने की ‘दिलजोत’ को मिला ₹2.77 लाख का इलाज कवर ; केवल तीन महीनों में 6,000 से अधिक नवजात बच्चों का इलाज

एक पिता के लिए बड़ी राहत: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत चार महीने की ‘दिलजोत’ को मिला ₹2.77 लाख का इलाज कवर ; केवल तीन महीनों में 6,000 से अधिक नवजात बच्चों का इलाज

April 8, 2026
श्री अकाल तख्त साहिब के फैसलों पर सवाल उठाना सुखबीर बादल की हताशा का प्रतीक: मालविंदर सिंह कंग

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसलों पर सवाल उठाना सुखबीर बादल की हताशा का प्रतीक: मालविंदर सिंह कंग

April 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved