• About us
  • Contact us
Tuesday, March 10, 2026
34 °c
New Delhi
31 ° Wed
31 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

बंगाल घटनाक्रम को लेकर भाजपा ने ममता पर साधा निशाना

News Desk by News Desk
August 28, 2024
in देश
बंगाल घटनाक्रम को लेकर भाजपा ने ममता पर साधा निशाना
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 28 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म एवं नृशंस हत्या के मामले प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को धमकाने, पीड़िता को न्याय दिलाने के बदले अपराधियों को बचाने तथा भाजपा के बंगाल बंद के दौरान कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमला की घटनाओं को लेकर बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है और संविधान को तार-तार किया जा रहा है तथा इसमें कांग्रेस समेत इंडिया समूह के सभी घटक दल शामिल हैं। पश्चिम बंगाल की घटना के मामले में जांच को भटकाने, आरोपी को बचाने तथा सबूतों को मिटाने के बाद अब मुख्यमंत्री की डॉक्टरों को धमकाने की एक नयी रणनीति दिखाई पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सुश्री बनर्जी का यह कहना कि चुनाव करा लो , यह एक प्रकार से राज्य सरकार की खिसियाहट की अभिव्यक्ति है।
डॉ त्रिवेदी ने कहा कि पीड़िता के साथ न्याय का विषय कोई चुनाव का विषय नहीं है बल्कि सबूतों के आधार पर कानून की अदालत में साबित होकर दोषियों को सजा दिलाने का विषय है तथा यह सोच बहुत ही खतरनाक है कि जिसकी सत्ता होगी, न्याय उसी के पक्ष में होगा।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ त्रिवेदी ने कहा कि संविधान खतरे में कहीं है तो पश्चिम बंगाल में है। जहां का मंत्री उदयन गुहा कहते हैं कि मुख्यमंत्री के खिलाफ जो उंगली उठेगी, उसे उंगली को तोड़ दी जाएगी। जहां का सांसद अरूप चक्रवर्ती कहता है कि जो लोग (प्रदर्शनकारी डॉक्टरों) यह कर रहे हैं उन्हें अंजाम भुगतना होगा। जहां की मुख्यमंत्री कहती हैं कि मैं नहीं चाहती कि एफआईआर हो, कैरियर खराब हो। जरा सोचिए, ख्वाबों ख्यालों में यदि केंद्र में इनकी सत्ता होती तो उंगली तोड़ दी गयी होती। अंजाम भुगतवा दिया गया होता। कैरियर बर्बाद कर दिया गया होता। इसमें किसी प्रकार का संशय नहीं है, क्योंकि पश्चिम बंगाल में यह सब बहुत साफ दिख रहा है। कांग्रेस के एक नेता अधीर रंजन चौधरी ने पहले ही कह चुके हैं कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है, जब वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के शब्द आज पश्चिम बंगाल में चरितार्थ होता दिख रहा है।
डॉ त्रिवेदी ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या ये वही ममता बनर्जी हैं जिन्होंने दुष्कर्म के खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन और संघर्ष किया था। उन्होंने कहा “ममता जी, क्या आज आपकी संवेदना इतनी मृत हो गयी कि दोषियों को सजा दिलाने के बदले किसी को बचाने में लगी हैं।”
उन्हाेंने आरोप लगाया कि ध्यान भटकाने के लिए सुश्री बनर्जी अब दोषियों को फांसी देने की बात करती हैं जबकि उन्हें मालूम होना चाहिए कि किसी दोषी को फांसी एक प्रक्रिया के तहत दी जाती है। अफसोस की बात यह है कि शीर्ष न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को कहा है कि आपने इतने सबूतों को मिटा दिए हैं और सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर दिए हैं कि इसकी जांच अब आसान नहीं है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो हो रहा है , वह न्याय के साथ मजाक और आघात ही नहीं है, बल्कि संविधान की मूलभावना पर सबसे बड़ा अघात है। इंडिया समूह के सभी दल इसमें शामिल हैं। तृणमूल कांग्रेस सरकार के वकील कपिल सिब्बल हैं , जो उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा सांसद हैं और कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री हैं। अर्थात इस अपराध और अपराधियों को बचाने के लिए इंडी गठबंधन के सभी लोग शामिल हैं।
अशोक
कड़वा सत्य

Tags: BengalBJPdevelopmentsdirectlyMamtaNew Delhitargetघटनाक्रमनयी दिल्लीनिशानापरबंगालभाजपाममतालेकरसाधा
Previous Post

जीसीए ने शाह को आईसीसी का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी

Next Post

कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

New Delhi, India
Tuesday, March 10, 2026
Mist
34 ° c
30%
15.1mh
38 c 24 c
Wed
38 c 23 c
Thu

ताजा खबर

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

March 9, 2026
पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

March 9, 2026
पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

March 9, 2026
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved