• About us
  • Contact us
Saturday, March 7, 2026
25 °c
New Delhi
30 ° Sun
31 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

बसपा सांसद रितेश पाण्डेय भाजपा में शामिल

News Desk by News Desk
February 26, 2024
in देश
बसपा सांसद रितेश पाण्डेय भाजपा में शामिल
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (कड़वा सत्य) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से उत्तर प्रदेश की अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट से सांसद रितेश पांडेय आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए ।
भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी एवं राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ संजय मयूख की उपस्थिति में श्री पाण्डेय ने भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने श्री पांडेय का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि श्री रितेश पांडेय जी सामाजिक कार्यकर्ता हैं, वे लगातार जनसेवा में लगे रहते हैं। इनके पिता जी भी अम्बेडकर नगर से विधायक हैं और वे पहले यहाँ से सांसद भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “सबका साथ-सबका विकास” के साथ विकसित भारत की संकल्पना रखी है। आज उनके नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में उत्तर प्रदेश का चतुरंगी विकास हो रहा है। इससे प्रभावित होकर श्री पांडेय विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।
भाजपा महासचिव श्री चुघ ने श्री रितेश पांडेय का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी हो, कच्छ से लेकर कामरूप हो, हर जगह लोग प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। इसी विकास यात्रा में सहभागिता देने श्री रितेश पांडेय आज भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं।
इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री रितेश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के “विकसित भारत” के मिशन को साकार करने के लिए वह आज भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी की मजबूती के लिए काम करूंगा। हमारे संसदीय क्षेत्र अम्बेडकर नगर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, दो इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के साथ 40 हजार से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास दिए गए। यह विकसित भारत संकल्पना को पूरा करने की दिशा में तेजी से हो रहे कार्यां को दर्शाता है। मैं विपक्ष का सांसद रहा हूं, इसके बावजूद हमारे संसदीय क्षेत्र के लिए दिए गए निवेदनों को मोदी सरकार ने पूरा किया है। चाहे अयोध्या जाने की बात हो, या फोर लेन मार्ग बनाना हो या अम्बेडकर नगर में रिंग रोड बनाने का निवेदन हो, भाजपा सरकार ने उन सभी निवेदन को स्वीकार कर उस पर काम किया है।”
सचिन सैनी

Tags: BSP MP Ritesh Pandey joins BJPबसपा सांसदभाजपा में शामिलरितेश पाण्डेय
Previous Post

आंध्र प्रदेश: एसयूवी और लॉरी की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Next Post

गाजा पर इजरायली हमलों में मारे गए 25 फिलिस्तीनी

Related Posts

No Content Available
Next Post
गाजा पर इजरायली हमलों में मारे गए 25 फिलिस्तीनी

गाजा पर इजरायली हमलों में मारे गए 25 फिलिस्तीनी

New Delhi, India
Saturday, March 7, 2026
Mist
25 ° c
51%
7.9mh
39 c 23 c
Sun
39 c 24 c
Mon

ताजा खबर

मान सरकार का ‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम’ महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनोखी पहल

मान सरकार का ‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम’ महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनोखी पहल

March 6, 2026
मन की बात आगे, आकाशवाणी पीछे ! सरकारी रेडियो की हालत खस्ता हुई !

मन की बात आगे, आकाशवाणी पीछे ! सरकारी रेडियो की हालत खस्ता हुई !

March 6, 2026
बिहार : नीतीश युग का अंत और नई चुनौतियाँ

बिहार : नीतीश युग का अंत और नई चुनौतियाँ

March 6, 2026
रूसी तेल पर अमेरिकी रहम: भारत की गरिमा कहाँ?

रूसी तेल पर अमेरिकी रहम: भारत की गरिमा कहाँ?

March 6, 2026
Haryana news: शाहाबाद के आईटीआई में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Haryana news: शाहाबाद के आईटीआई में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

March 5, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved