• About us
  • Contact us
Saturday, March 21, 2026
16 °c
New Delhi
26 ° Sun
27 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

बेटी पर बुरी नजर डालने वालों का कर देंगे हाल बेहाल: योगी

News Desk by News Desk
September 4, 2024
in राजनीति
बेटी पर बुरी नजर डालने वालों का कर देंगे हाल बेहाल: योगी
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज,04 अक्टूबर (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मनचलों को चेतावनी देते हुये कहा कि किसी ने भी बेटी पर गंदी नजर डाली तो वह अपने पैरों पर नहीं चल सकेगा।
मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर फूलपुर स्थित इफको में आयोजित स्वामी विवेकानंनद युवा सशक्तीकरण रोजगार एवं ऋण वितरण मेला में लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री योगी ने कहा कि राह चलती बेटी पर हाथ डालने का प्रयास किया तो उसके हाथ अलग होंगे, पैर अलग होंगे। बेटियों पर बुरी नजर डालने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे। उनका चौराहों पर जुलूस निकलवाएंगे।
उन्होंने कहा कि हम सभी को सुरक्षा और सम्मान और प्रदान करने को कटिबद्ध है। अपराधियों को किसी भी रूप में बख्शेगें नहीं।
श्री योगी ने करीब 650 करोड़ रूपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। रोजगार मेले में करीब 90 कंपनियां आई थी। उन्होने10 हजार छात्र-छात्राओं को लैपटाप एवं स्मार्ट फोन का भी वितरण किया। श्री योगी ने मंच से कुछ छात्र और छात्राओं को अपने हाथ से लैपटॉप और समार्ट फोन दिया।
उन्होंने कहा कि हर बेटी को सुरक्षा प्रदान करना सरकार का दायित्व है। हर व्यापारी को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य सरकार करेगी। मैंने पहले ही कहा था कि माफिया अगर सिर उठाने का काम करेगा तो उसे मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे। यही कहने के लिए आया हूं कि जो बड़ी बड़ी घोषणा कर रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो माफिया के सामने कभी नाक रगड़ते थे। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे। बुलडोजर चलाने के लिए हिम्मत चाहिए। ये दंगाइयों और माफियाओं के सामने नाक रगड़ने वाले क्या बुलडोजर चलाएंगे। इन्हें बुलडोजर देखते ही हार्ट अटैक आ जाएगा।योगी ने कहा “ हमने पहले भी लोगों ने कहा था कि अपराध और अपराधियों को बख्शेंगे नहीं। जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेंगे। हम सुरक्षा और सम्मान सबको देंगे। विकास सभी का करेंगे। लेकिन, किसी ने राह चलती बेटी पर हाथ डालने का प्रयास किया तो उसके हाथ अलग होंगे, पैर अलग होंगे। जुलूस निकलवा देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्ही माफियाओं ने राजू पाल की हत्या की थी। राजू पाल एक गरीब परिवार से थे। विधायक बने थे। लेकिन, किस निर्ममता के साथ उनकी हत्या हो गई थी। उस समय इन्हें याद नहीं आ रहा था। इन्हें अपनी कुर्सी की चिंता थी। राजू पाल जैसे गरीब मारे जाते हैं। उमेश पाल जैसे लोग मारे जाते हैं। ये जो जाति-जाति के नाम पर लड़ाने वाले लोग हैं। आज जो तमाम प्रकार की बात कर रहे हैं। तमाम प्रकार की घोषणा कर अपने मनबढ़ई में करने का फिर से दुस्साहस कर रहे हैं। ये वही लोग हैं, जो टीपू सुल्तान बनने का ख्वाब फिर से देख रहे हैं। यही टीपू थे जो माफिया के सामने नाक रगड़कर आपके सामने पहचान का संकट खड़ा करते थे। इन माफियाओं को गले का हार बनाकर रखते थे।
उन्होने कहा कि आज बड़ी बड़ी घोषणा करने वाले लोग माफिया के सामने कभी नाक रगड़ते थे। बुलडोजर चलाने के लिए हिम्मत चाहिए। ये दंगाइयों और माफियाओं के सामने नाक रगड़ने वाले क्या बुलडोजर चलाएंगे। इन्हें बुलडोजर देखते ही हार्ट अटैक आ जाएगा। श्री योगी ने कहा हमारी सरकार में दंगे नहीं हुए हैं। पहले महीनों-महीनों तक दंगे होते थे। हमारी सरकार में साढ़े सात सालों में कोई दंगा हुआ है। पहले बड़े-बड़े दंगे होते थे। अब कोई दंगा कर पाएगा क्या। दंगे करने की कीमत क्या होती है, जब उनके पोस्टर लगे, सात पीढ़ियों तक वसूली की जाएगी। अब दंगाई दंगा करना भूल गए हैं। ये माफिया समाज के कोढ़ हैं। जब तक आप इन्हें निकालकर बाहर नहीं करेंगे, तब तक ये लोग वर्तमान और भविष्य दोनों खराब करने का काम करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों के साथ जो खिलवाड़ करेगा। उसे जेल भिजवा देंगे। हमने प्रयागराज में माफिया की जमीन को कब्जा मुक्त करा गरीबों के लिए आवास बनवाए हैं। हम समाज के अलग-अलग तबके के लिए सुविधा उपलब्ध कराएंगे। कार्य करने का एक जज्बा होना चाहिए। उन्होंने कहा अच्छा काम करते हैं तो व्यक्ति को सम्मान मिलता है। हमारे शहर- जनपद का नाम रोशन हाेता है। नई पहचान मिलती है। आप कहीं जाएंगे, कहेंगे कि प्रयागराज और फूलपुर से हूं। तो लोग आपको सम्मान देंगे। 2017 से पहले क्या यह सम्मान मिलता था क्या।
दिनेश  
कड़वा सत्य

Tags: able to walkcastChief Ministerdaughterevil eyemiscreantson their feetPrayagrajthey will not beUttar PradeshwarnsYogi Adityanathअपने पैरों परउत्तर प्रदेशगंदी नजरचेतावनीडाली तोनहीं चल सकेगाप्रयागराजबेटी परमनचलोंमुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ
Previous Post

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को ‘पोषण ट्रैकर’ के लिए ई-गवर्नेंस 2024 का राष्ट्रीय स्वर्ण पुरस्कार

Next Post

विनेश और बजरंग ने की राहुल से मुलाकात, तेज हुई हरियाणा से चुनाव लड़ने की अटकलें

Related Posts

UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, ‘नीतिगत अड़चन’ से निकलने का दावा
देश

UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, ‘नीतिगत अड़चन’ से निकलने का दावा

February 11, 2026
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
साय की कड़क चाय का जायका, अदरक वाली चाय ने जीता दिल
राजनीति

साय की कड़क चाय का जायका, अदरक वाली चाय ने जीता दिल

February 5, 2025
योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक
खेल

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक

February 5, 2025
हमास ने गाजा में मानवतावादी संकट की चेतावनी दी, अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की अपील की
विदेश

हमास ने गाजा में मानवतावादी संकट की चेतावनी दी, अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की अपील की

February 3, 2025
गाजा में 64 शव बरामद , नागरिक सुरक्षा ने गंभीर मानवीय संकट की चेतावनी दी
विदेश

गाजा में 64 शव ब द , नागरिक सुरक्षा ने गंभीर मानवीय संकट की चेतावनी दी

February 2, 2025
Next Post
विनेश और बजरंग ने की राहुल से मुलाकात, तेज हुई हरियाणा से चुनाव लड़ने की अटकलें

विनेश और बजरंग ने की राहुल से मुलाकात, तेज हुई हरियाणा से चुनाव लड़ने की अटकलें

New Delhi, India
Saturday, March 21, 2026
Mist
16 ° c
94%
6.8mh
32 c 20 c
Sun
32 c 22 c
Mon

ताजा खबर

पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 21, 2026
भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी

भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी

March 21, 2026
प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर साहित्यिक दुर्घटना ! सरकारी व्यवस्था की लापरवाही

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर साहित्यिक दुर्घटना ! सरकारी व्यवस्था की लापरवाही

March 20, 2026
Inspiring Story: बिना NGO के सोशल मीडिया की पावर से बदली हजारों जिंदगियां, पढ़ें ‘वन मैन आर्मी’ गौरव राय की कहानी

Inspiring Story: बिना NGO के सोशल मीडिया की पावर से बदली हजारों जिंदगियां, पढ़ें ‘वन मैन आर्मी’ गौरव राय की कहानी

March 20, 2026
आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी देती है, फर्क इरादे में है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी देती है, फर्क इरादे में है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 20, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved