• About us
  • Contact us
Tuesday, March 17, 2026
19 °c
New Delhi
27 ° Wed
27 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

भाजपा , तेदेपा , जेएसपी ने मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति व्यक्त की

News Desk by News Desk
March 10, 2024
in देश
भाजपा , तेदेपा , जेएसपी ने मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति व्यक्त की
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 09 मार्च (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने शनिवार को 2024 के लोकसभा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति व्यक्त की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एन चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा और पवन कल्याण की जेएसपी का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से आंध्र प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति में तेजी आएगी।
श्री शाह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राजग सर्व-समावेशी राजनीति के एक मजबूत मंच के रूप में लगातार बढ़ रहा है। आज, मोदी जी के नेतृत्व में अपने विश्वास की पुष्टि करते हुए तेलुगु देशम पार्टी और जन सेना पार्टी राजग में शामिल हो गयी हैं।’ मैं श्री एन चन्द्रबाबू नायडू और श्री पवनकल्याण का राजग में स्वागत करता हूं। उनके सहयोग से आंध्र प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति में तेजी आएगी,’।
तेदेपा प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा , तेदेपा और जेएसपी के बीच गठबंधन सिर्फ एक गठबंधन नहीं है, बल्कि आंध्र प्रदेश और देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध तीन हितधारकों के बीच एक साझेदारी है।
श्री नायडू ने एक्स पर पोस्ट किया ‘मुझे विश्वास है कि आंध्रप्रदेश के लोग इस गठबंधन को उनकी सेवा के लिए ऐतिहासिक जनादेश देंगे।
उन्होंने कहा ‘एक साथ मिलकर, हम अपने राज्य के लिए विकास और समृद्धि के एक सुनहरे युग की शुरुआत करेंगे।’
‘तेलुगु देशम पार्टी आंध्र प्रदेश के विकास और तेलुगु लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।’
श्री नायडू ने कहा ‘मैं आज राजग में फिर से शामिल होकर खुश हूं। पवनकल्याण गारू के साथ, मैं जनता की सरकार बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय गृह मंत्री अमितशाह जी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। आंध्र प्रदेश और विकास के एक नए युग की शुरुआत।’
इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी श्री चंद्रबाबू नायडू और श्री पवन कल्याण के राजग परिवार में शामिल होने के फैसले का स्वागत किया।
श्री नड्डा ने एक्स पर अपने पोस्ट के माध्यम से कहा, ‘मैं राजग परिवार में शामिल होने के श्री एन चन्द्रबाबू नायडू और श्री पवनकल्याण के फैसले का तहे दिल से स्वागत करता हूं। माननीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व के तहत, भाजपा, तेदेपा और जेएसपी हम देश की प्रगति और राज्य तथा आंध्र प्रदेश के लोगों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
डेस्क

Tags: BJPJSP agreed to contest elections togetherTDPचुनावजेएसपी नेतेदेपाभाजपामिलकरलड़ने परव्यक्त कीसहमति
Previous Post

दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमले में 3 की मौत, 9 घायल

Next Post

ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से मिलती है आलिया भट्ट को प्रेरणा

Related Posts

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर

February 6, 2025
दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल
देश

दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल

February 6, 2025
दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान

February 6, 2025
खरगे की दिल्ली की जनता से भारी मतदान की अपील
देश

खरगे की दिल्ली की जनता से भारी मतदान की अपील

February 5, 2025
भ्रष्ट व आराजक शासकों से मुक्त कराने के लिए दिल्लीवासी करेंगे मतदान:भाजपा
देश

भ्रष्ट व आराजक शासकों से मुक्त कराने के लिए दिल्लीवासी करेंगे मतदान:भाजपा

February 4, 2025
Next Post
ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से मिलती है आलिया भट्ट को प्रेरणा

ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से मिलती है आलिया भट्ट को प्रेरणा

New Delhi, India
Tuesday, March 17, 2026
Mist
19 ° c
64%
3.6mh
34 c 21 c
Wed
35 c 21 c
Thu

ताजा खबर

भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए 10 उड़नदस्ता दल गठित

भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए 10 उड़नदस्ता दल गठित

March 17, 2026
मध्यमा परीक्षा-2026 का शुभारम्भ, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने किया औचक निरीक्षण

मध्यमा परीक्षा-2026 का शुभारम्भ, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने किया औचक निरीक्षण

March 16, 2026
‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 16, 2026
नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर — गायब हुआ गैस सिलेंडर! स्मृति ईरानी का ‘सिलेंडर डांस’ अब कहां गया? चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आप का मोदी सरकार की लूट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर — गायब हुआ गैस सिलेंडर! स्मृति ईरानी का ‘सिलेंडर डांस’ अब कहां गया? चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आप का मोदी सरकार की लूट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

March 16, 2026
पंजाब बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को 2,000 करोड़ का आवंटन

पंजाब बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को 2,000 करोड़ का आवंटन

March 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved