• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
27 °c
New Delhi
32 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

भाजपा ने की मालीवाल के साथ हुई हाथापाई की निंदा, कठोर कार्रवाई की मांग की

News Desk by News Desk
May 15, 2024
in देश
भाजपा ने की मालीवाल के साथ हुई हाथापाई की निंदा, कठोर कार्रवाई की मांग की
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 15 मई (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुए हाथापाई की घटना की निंदा करते हुए इस घटना पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
भाजपा की प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने आज यहां पार्टी की केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुए हाथापाई की घटना को अत्यंत निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 48 घंटे से ये प्रश्न सबको विचलित कर रहा है कि सुल्तान यानि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शीशमहल में आखिर क्या हो रहा है? स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री आवास से दो फोन किए और उसके थोड़ी देर बाद उन्होंने स्वयं पुलिस थाने पहुंचकर मौखिक उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन लिखित में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। लगभग 32 घंटे बाद श्री   सिंह ने ये स्पष्ट किया कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा और वर्तमान आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास के अंदर बदसुलूकी हुई है। इसके बाद से स्वाति मालीवाल से किसी का कोई संपर्क नहीं हुआ है और ये जानना अत्यंत आवश्यक है कि वे सुरक्षित हैं भी या नहीं?
सुश्री इल्मी ने कहा कि सांसद   सिंह कहते हैं कि इस शिकायत का संज्ञान लिया गया है, लेकिन इस पर अब तक न तो कोई शिकायत दर्ज की गई है और न ही कोई कार्रवाई शुरू की गई है। एक राज्यसभा सदस्य का इतने समय तक गायब रहना अनेक शंकाओं को जन्म देता है। जब मुख्यमंत्री आवास में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुरक्षित नहीं है और उनके साथ हाथापाई हो रही है, तो दिल्ली की आम महिलाएं इस निकम्मी सरकार से क्या अपेक्षाएं रख सकती है?
सुश्री इल्मी ने कहा कि वह आप के इन नेताओं के करतूत बहुत अच्छे से जानती हैं और आज आम आदमी पार्टी की जो गंदगी जनता देख रही है, ये गंदगी देखकर ही उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया था। दिल्ली की जनता आज स्वयं आम आदमी पार्टी और उनके सुल्तान साहब (अरविंद केजरीवाल) के असली चरित्र से परिचित हो रही है।
उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से पहले, 2018 में अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल का नाम दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हाथापाई के आरोप में चार्जशीट में आया था। प्रश्न ये भी है कि क्या इनके आपसी रिश्तों में कोई दरार आई है, जिसके कारण ये सब हो रहा है? मुख्यमंत्री केजरीवाल को 13 मई को उनके आवास में घटी शर्मनाक घटना का काला सच जनता के सामने रखना होगा। पिछले 48 घंटे से देश की महिलाएं दिल्ली के मुख्यमंत्री से पूछ रही हैं कि उनके आवास के अंदर एक महिला के साथ हाथापाई कैसे हुई? अभी तक श्री केजरीवाल ने चुप्पी क्यों साध रखी है और उन्होंने अपने निजी सचिव (पीएस) विभव कुमार पर क्या कार्रवाई की है? क्या विभव कुमार ने अरविंद केजरीवाल के कहने पर स्वाति मालीवाल के साथ हाथापाई की? क्या श्री केजरीवाल विभव कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करने से बच रहे हैं? क्या स्वाति मालीवाल महफूज हैं? क्या स्वाति मालीवाल को चुप रहने के लिए धमकाया जा रहा है? अब तक इस घटना को लेकर कोई एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई है? क्या मुख्यमंत्री आवास में एक महिला सांसद के साथ हुई हाथापाई के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए? केजरीवाल जी की नैतिकता का तकाजा क्या हैं?
भाजपा प्रवक्ता ने श्री केजरीवाल पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जब सोनी मिश्रा ने रोते हुए तत्कालीन नरेला विधायक शरद चौहान द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की आपबीती उनके सामने रखी थी, तब श्री केजरीवाल ने समझौता करने की बात कही थी, जिस कारण से सोनी मिश्रा आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुई थीं। क्या स्वाति मालीवाल पर भी समझौता करने का दबाव डाला जा रहा है?
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सुश्री मालीवाल के प्रश्न पर चुप्पी साध ली। एक महिला सांसद के साथ मुख्यमंत्री आवास में हुई हाथापाई पर इंडिया समूह के नेताओं ने चुप्पी क्यों साध रखी है? ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के नारे लगाने वाली प्रियंका गांधी,   गांधी, ममता बनर्जी और उनकी साथी आतिशी मार्लेना इस प्रकरण पर चुप क्यों हैं? इंडी गठबंधन के नेता और गठबंधन के पोस्टर बॉय अरविंद केजरीवाल से इस मामले में प्रश्न क्यों नहीं पूछ रहे हैं?
सुश्री इल्मी ने कहा कि निर्भया आन्दोलन के वक्त से महिलाओं की सुरक्षा के लिए हम लोगों ने सड़कों पर जाकर लड़ाईयां लड़ी हैं, लाठियां खाई हैं और आंसू गैस झेले हैं और आज ये दिन आ गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर पर एक महिला राज्यसभा सांसद के साथ हाथापाई हो रही है और अभी तक कोई साफ सुथरा जवाब उनकी पार्टी की तरफ से नहीं मिल रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उस 13 मई की सुबह ऐसा क्या हुआ, जिसने स्वाति मालीवाल को दो इमरजेंसी कॉल करने और फिर थाने जाने के लिए मजबूर किया।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: Bharatiya Janata Party (BJP) has condemned the incident of scuffle with Rajya Sabha MP Swati Maliwalनयी दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
Previous Post

संविधान बचाने के चुनाव में गठबंधन की होगी जीत: खड़गे

Next Post

यूपी में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा : योगी

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
यूपी में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा : योगी

यूपी में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा : योगी

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
27 ° c
34%
14.4mh
37 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved