• About us
  • Contact us
Tuesday, February 24, 2026
15 °c
New Delhi
24 ° Wed
25 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

News Desk by News Desk
February 2, 2025
in खेल
भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराया
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई 02 फरवरी (कड़वा सत्य) अभिषेक शर्मा (नाबाद 135रन/ दो विकेट ) हरफनमौला और मोहम्मद शमी (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को पांचवें और अखिरी टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 150 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली।
भारत के रिकार्ड 247 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने तेजी के साथ रन बनाते हुए अच्छी शुरुआत करने का प्रयास किया दोनों के बीच पहले विकेट के लिए महज 2.1 ओवर में 23 रन की साझेदारी हुई। तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने बेन डकेट (शून्य) को आउटकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं टिक सका। आठवें ओवर में शिवम दुबे ने एक छोर थामे खड़े फिल सॉल्ट को आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। फिल सॉल्ट ने 23 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के लगाते हुए (55) रनों की पारी खेली। साल्ट के आलवा जेकब बेथेल (10) रन ही दहाई आंकड़े तक पहुंच सके। इंग्लैंड की पूरी टीम 10.3 ओवर में 97 के स्कोर पर ढ़ेर हो गई।
भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 25 रन देकर तीन विकेट लिये। अभिषेक शर्मा ने तीन रन देकर दो विकेट लिये। वरूण चक्रवर्ती ने 25 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। शिवम दुब ने 11 रन देकर दो विकेट लिये। रवि बिश्नोई ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहाँ वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जाॅस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए अभी मात्र 21 रन ही जोड़े थे कि मार्क वुड ने संजू सैमसन (16) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने छक्को की बारिश करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की खूब खबर ली। अभिषेक शर्मा ने मात्र 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। नौवें ओवर में ब्राइडन कार्स ने तिलक वर्मा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (24) रन बनाये। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 37 गेंदों में पांच चौके और 10 छक्कों की मदद से अपना शतक बनाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर विफल रहे। वह मात्र दो रन बनाकर आउट हुये। शिवम दुबे ने 13 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (30) रनों की पारी खेली। हार्दिक पंड्या (नौ) और रिंकू सिंह (नौ) रन बनाकर आउट हुये। 18वें ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में भारत का सातवां विकेट गिरा। अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों में सात चौके और 13 छक्के लगाते हुए 135 रनों की पारी खेली। उन्हें आदिल रशीद ने आउट किया। अक्षर पटेल (15) रनआउट हुये। 20वें ओवर में मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इंग्लैंड की ओर से ब्राइडन कार्स ने तीन विकेट लिये।मार्क वुड को दो विकेट मिले। जोफ़्रा आर्चर,जेमी ओवर्टन और आदिल रशीद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
 
कड़वा सत्य

Tags: 150mumbai india beat england by 150 runsइंग्‍लैंडभारतमुम्बईरनोंहराया
Previous Post

जापान मिचिबिकी-6 उपग्रह के साथ पांचवां एच3 रॉकेट लॉन्च करेगा

Next Post

26 साल से सत्ता से दूर है भाजपा, इस बार मौका दें :राजनाथ

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
खेल

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

February 6, 2025
मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित
खेल

मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित

February 5, 2025
पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल
खेल

पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल

February 5, 2025
होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन
व्यापार

होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन

February 4, 2025
Next Post
26 साल से सत्ता से दूर है भाजपा, इस बार मौका दें :राजनाथ

26 साल से सत्ता से दूर है भाजपा, इस बार मौका दें :राजनाथ

New Delhi, India
Tuesday, February 24, 2026
Mist
15 ° c
88%
3.6mh
31 c 18 c
Wed
32 c 18 c
Thu

ताजा खबर

बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

February 23, 2026
सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

February 23, 2026
भगवंत सिंह मान का बड़ा ऐलान- लुधियाना में 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट मार्च से शुरू

भगवंत सिंह मान का बड़ा ऐलान- लुधियाना में 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट मार्च से शुरू

February 23, 2026
यूँ दिखें ट्रेडिशनली स्टाइलिश और ट्रैंडी!

यूँ दिखें ट्रेडिशनली स्टाइलिश और ट्रैंडी!

February 23, 2026
मॉडर्न किचन-अप्लायंसेज़: किचन को लगी फ़ैशन की हवा!

मॉडर्न किचन-अप्लायंसेज़: किचन को लगी फ़ैशन की हवा!

February 23, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved