• About us
  • Contact us
Tuesday, March 10, 2026
23 °c
New Delhi
31 ° Wed
31 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

भारत-मैक्सिको के बीच सहयोग व्यापक और बहु-क्षेत्रीय हो सकता है: सीतारमण

News Desk by News Desk
October 19, 2024
in व्यापार
भारत-मैक्सिको के बीच सहयोग व्यापक और बहु-क्षेत्रीय हो सकता है: सीतारमण
Share on FacebookShare on Twitter

मैक्सिको सिटी 19 अक्टूबर (कड़वा सत्य) केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि भारत-मैक्सिको के बीच सहयोग संभावित रूप से व्यापक और बहु-क्षेत्रीय हो सकता है, जिससे दोनों देशों के बीच गहरा और अधिक गतिशील सहयोग हो जिसमें भारत विशेष रूप से फार्मा विनिर्माण और ऑटोमोटिव क्षेत्रों में विकास और निवेश के लिए जबरदस्त अवसर प्रदान कर रहा है।
श्रीमती सीतारमण ने यहां ‘व्यापार एवं निवेश सहयोग को बढ़ावा देने’ पर आयोजित भारत मैक्सिको व्यापार एवं निवेश शिखर सम्मेलन में यह बात कही। इसमें मैक्सिको सिटी की आर्थिक विकास मंत्री माननीय मनोला जाबोल्ज़ा अल्दामा और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के पूर्व अध्यक्ष  चंद्रन दिनेश भी उपस्थित थे। इसका आयोजन भारतीय व्यापार एवं वाणिज्य परिषद , भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा मैक्सिको में भारतीय दूतावास और आर्थिक मामलों के विभाग के सहयोग से किया गया था और इसमें आईटी, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य और ऑटोमोटिव क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 250 निवेशकों और व्यापार कर्मियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
भारत की राजनीतिक स्थिरता, एक बड़े कुशल कार्यबल और बढ़ते बुनियादी ढांचे पर जोर देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि संयुक्त प्रयास विविधीकरण के माध्यम से लचीलेपन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, विशेष रूप से सेमीकंडक्टर, प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) और अन्य उच्च तकनीक वाले इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे महत्वपूर्ण घटकों के लिए। उन्होेंने कहा कि भारत मैक्सिको साझेदारी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और अनुसंधान एवं विकास सुविधाओं के लिए निवेश प्रोत्साहन के माध्यम से एक-दूसरे के बाजारों में गहरी पैठ को प्रोत्साहित कर सकती है, विशेष रूप से 5जी, एआई और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे बढ़ते क्षेत्रों में।
श्रीमती सीतारमण ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और इंडिया स्टैक जैसी पहलों के साथ फिनटेक क्षेत्र में भारत के डिजिटल अर्थव्यवस्था में वैश्विक स्तर पर उभरने को रेखांकित किया और कहा कि मैक्सिको के बढ़ते डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के साथ, भारत मैक्सिको साझेदारी , फिनटैक और डिजिटल पेमें में सीमा पार सहयोग और नवाचार के लिए सहयोग किया जा सकता है।
वित्त मंत्री गिफ्ट सिटी में बैंकिंग, फंड प्रबंधन, वैश्विक इन-हाउस क्षमता केंद्र, विमान पट्टे, जहाज पट्टे, विदेशी विश्वविद्यालयों की स्थापना जैसे क्षेत्रों में सहयोग और निवेश के अवसरों की खोज के लिए मैक्सिको की संस्थाओं को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि गिफ्टी सिटी एक वैश्विक पुनर्बीमा और सतत वित्त केंद्र बन रहा है और इसलिए यह हितधारकों के लिए  जनक अवसर प्रदान करता है।
वित्त मंत्री ने रेखांकित किया कि दोनों देशों के बीच सहयोग से मैक्सिको द्वारा फार्मास्यूटिकल्स और चिकित्सा उपकरणों की अधिक सोर्सिंग के लिए बी2बी इंटरैक्शन की सुविधा मिल सकती है, जिसमें फार्मा और मेडटेक क्षेत्र में पारस्परिक रूप से लाभकारी निवेश के अवसरों की खोज पर विशेष जोर दिया जा सकता है। उन्होंने निजी क्षेत्र से इस साझेदारी और जुड़ाव को अगले स्तर तक ले जाने में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया।
शेखर
कड़वा सत्य

Tags: comprehensive and multi-regionalcooperationIndia-MexicoSitharamanबीचभारत-मैक्सिकोव्यापक और बहु-क्षेत्रीयसहयोगसीतारमण
Previous Post

दबंग दिल्ली केसी ने यू मुंबा को 36-28 से हराया

Next Post

गोपालगंज के कोर्ट परिसर में अंधाधुंध गोलीबारी, कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को मारी गोली

Related Posts

भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी
देश

भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी

February 3, 2025
इसरो-ईएसए आगामी एक्सियन-4 मिशन में माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान में करेंगे सहयोग
राजनीति

इसरो-ईएसए आगामी एक्सियन-4 मिशन में माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान में करेंगे सहयोग

February 1, 2025
सीतारमण ने दिया आम बजट को अंतिम रूप
व्यापार

सीतारमण ने दिया आम बजट को अंतिम रूप

January 31, 2025
रंगारंग लेजर शो के बीच मोदी ने किया देवभूमि में राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ
खेल

रंगारंग लेजर शो के बीच मोदी ने किया देवभूमि में राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ

January 29, 2025
जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने में सबका सहयोग जरूरी : मुर्मु
देश

जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने में सबका सहयोग जरूरी : मुर्मु

January 25, 2025
कम्बोडिया में समारोह में अफरातफरी के बीच तीन की मौत
विदेश

कम्बोडिया में समारोह में अफरातफरी के बीच तीन की मौत

January 23, 2025
Next Post
गोपालगंज के कोर्ट परिसर में अंधाधुंध गोलीबारी, कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को मारी गोली

गोपालगंज के कोर्ट परिसर में अंधाधुंध गोलीबारी, कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को मारी गोली

New Delhi, India
Tuesday, March 10, 2026
Mist
23 ° c
83%
5.4mh
38 c 23 c
Wed
38 c 23 c
Thu

ताजा खबर

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

March 9, 2026
पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

March 9, 2026
पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

March 9, 2026
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved