• About us
  • Contact us
Wednesday, February 4, 2026
12 °c
New Delhi
17 ° Thu
18 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

मांडविया और सिंधिया ने पेरिस ओलंपिक के लिए स्मरणीय डाक टिकट किए जारी

News Desk by News Desk
August 5, 2024
in खेल
मांडविया और सिंधिया ने पेरिस ओलंपिक के लिए स्मरणीय डाक टिकट किए जारी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 05 अगस्त (कड़वा सत्य)  केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय संचार और उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 33वें ओलंपिक पेरिस 2024 के उपलक्ष्य में सोमवार को संयुक्त रूप से स्मरणीय डाक टिकट जारी किए।
आज यहां आयाेजित कार्यक्रम में डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, “खेल केवल एक स्पर्धा नहीं हैं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका होते हैं। इन डाक टिकटों का जारी होना खेलों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो राष्ट्रीय गौरव और एथलीटों के लिए प्रोत्साहन का प्रतीक है।”
उन्होंने कहा कि खेल एक स्वस्थ राष्ट्र को बढ़ावा देते हैं जो कि धन और समृद्धि के लिए आवश्यक है। खेल लोगों को एक साथ लाते हैं, जिससे व्यक्तिगत फिटनेस और राष्ट्रीय कल्याण दोनों में वृद्धि होती है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सरकार का प्राथमिक ध्यान एथलीटों पर रहा है और सरकार ने सुनिश्चित किया है कि उन्हें सफल होने के लिए जरूरी तमाम सहायता और सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि सरकार ने संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए पूरी लगन से काम किया है ताकि एथलीट बिना किसी बाधा के उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने कहा, “इन डाक टिकटों को जारी करके हमने अपने खिलाड़ियों और अपने राष्ट्र को याद किया है। आइए हम सभी चीयर4भारत करें और अपने एथलीटों को प्रोत्साहित करें।”
केन्द्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 33वें ओलंपिक पेरिस 2024 पर एक डाक टिकट जारी करना भारत की ऐतिहासिक खेल विरासत को एक ट्रिब्यूट है। इस टिकट के साथ हम अपने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को मान देते हैं और उसे सेलिब्रेट करते हैं।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के विजन के अनुसार आज खेल और खेलों का बुनियादी ढांचा आखिरी मील तक पहुंच रहा है। यहां तक ​​​​कि हमारे डाक विभाग के कर्मचारी भी खेलों के क्षेत्र में अविश्वसनीय उपलब्धियां दिखा रहे हैं। मुझे यकीन है कि इस टिकट के जरिए हम डाक टिकट संग्रहण के अपने समृद्ध इतिहास में इज़ाफा करेंगे और युवा खिलाड़ियों को खेल क्षमताओं का निर्माण करने और वैश्विक मंच पर भारत को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करेंगे। मैं पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने वाले भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”
कार्यक्रम में हाल ही में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले सरबजोत सिंह, पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और स्टीपलचेज एथलीट सुधा सिंह सहित खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों के साथ-साथ डाक टिकट संग्रहकर्ता और स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।
 
कड़वा सत्य

Tags: New DelhiUnion Youth Affairs and Sports Minister Dr. Mansukh Mandaviya and Union Communications Minister Jyotiraditya M. Scindiaकिएकेंद्रीय युवा कार्यक्रम खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधियाजारीटिकटनयी दिल्लीपेरिस ओलंपिकलिएस्मरणीय डाक
Previous Post

भारत ने बंगलादेश के लिए रेलसेवाओं को रद्द किया

Next Post

दिल्ली मेट्रो ने की सुरक्षा जांच में सहयोग करने और समय से पहले स्टेशन पहुंचने की अपील

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
दिल्ली मेट्रो ने की सुरक्षा जांच में सहयोग करने और समय से पहले स्टेशन पहुंचने की अपील

दिल्ली मेट्रो ने की सुरक्षा जांच में सहयोग करने और समय से पहले स्टेशन पहुंचने की अपील

New Delhi, India
Wednesday, February 4, 2026
Mist
12 ° c
88%
6.8mh
23 c 12 c
Thu
25 c 13 c
Fri

ताजा खबर

SGST ग्रोथ में पंजाब पूरे भारत में अव्वल, 14.4% कैश कलेक्शन बढ़ोतरी — हरपाल सिंह चीमा

SGST ग्रोथ में पंजाब पूरे भारत में अव्वल, 14.4% कैश कलेक्शन बढ़ोतरी — हरपाल सिंह चीमा

February 3, 2026
कॉफ़ी: जानें! आप क्या पी रहे हैं?

कॉफ़ी: जानें! आप क्या पी रहे हैं?

February 3, 2026
अब बनाएँ अपनी वार्डरोब्स और ड्रॉवर्स को यूज़ेबल!

अब बनाएँ अपनी वार्डरोब्स और ड्रॉवर्स को यूज़ेबल!

February 3, 2026
Majithia Bail: अमन अरोड़ा बोले— कानून सियासी जश्न से मजबूत, ‘आप’ सरकार केस को अंजाम तक ले जाएगी

Majithia Bail: अमन अरोड़ा बोले— कानून सियासी जश्न से मजबूत, ‘आप’ सरकार केस को अंजाम तक ले जाएगी

February 3, 2026
अपने काम के विषय पर अच्छी पकड़ है; तो, इंटरव्यू क्लियर करने बहुत आसान हैं! – पी.आर. एक्स्पर्ट, श्री गोपेन्द्र नाथ भट्ट

अपने काम के विषय पर अच्छी पकड़ है; तो, इंटरव्यू क्लियर करने बहुत आसान हैं! – पी.आर. एक्स्पर्ट, श्री गोपेन्द्र नाथ भट्ट

February 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved