• About us
  • Contact us
Saturday, April 11, 2026
24 °c
New Delhi
31 ° Sun
32 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मांडविया ने युवाओं से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिये आवेदन करने का आग्रह किया

News Desk by News Desk
November 1, 2024
in देश
मांडविया ने युवाओं से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार  के लिये आवेदन करने का आग्रह किया
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 01 नवंबर (कड़वा सत्य) केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने युवा भारतीयों से भारत के विकास और सामाजिक प्रगति में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देते हुये प्रतिष्ठित राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (एनवाईए) 2022-23 के लिये आवेदन करने का आग्रह किया है।
पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति में बताया गया है कि राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (2022-23) के लिये एक से 15 नवंबर, 2024 तक आवेदन दिये जा सकते हैं। विज्ञप्ति में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने युवा भारतीयों से भारत के विकास और सामाजिक प्रगति में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देते हुये प्रतिष्ठित राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (एनवाईए) 2022-23 के लिए आवेदन करने का आग्रह किया है।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि सभी क्षेत्रों में, चाहे वह खेल हो, समाज सेवा हो, विज्ञान हो या अनुसंधान हो, भारत के युवाओं की अद्वितीय भावना को उजागर करते हुये डॉ. मांडविया ने कहा कि ये पुरस्कार केवल एक सम्मान ही नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील और समावेशी भारत को बढ़ावा देने में युवा नेतृत्व का उत्सव हैं। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत युवा मामले विभाग, स्वास्थ्य, मानवाधिकारों को बढ़ावा देने, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा आदि विकास और सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिये व्यक्तियों (15-29 वर्ष की आयु के बीच) और संगठनों को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (एनवाईए) प्रदान करता है।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि पुरस्कारों का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना, युवाओं को समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने और इस प्रकार अच्छे नागरिक के रूप में अपनी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार करने के लिये प्रोत्साहित करना और समाज सेवा सहित राष्ट्रीय विकास के लिये युवाओं के साथ काम करने वाले स्वैच्छिक संगठनों द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देना है। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (2022-23) के लिये एक नवंबर से 15 नवंबर, 2024 तक गृह मंत्रालय के सामान्य पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। पुरस्कार पोर्टल का लिंक एचटीटीपीएस://अवार्डस.जीओभी.इन/ है । व्यक्तिगत पुरस्कार में एक पदक, एक प्रमाण पत्र और 1,00,000 रुपये तथा संस्था को 3,00,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की जायेगी।
डॉ मांडविया ने एक्स पर लिखा, “ नमस्कार मेरे युवा साथियों, राष्ट्र निर्माण में आपके अनमोल योगदान को सम्मानित करने के लिये ‘राष्ट्रीय युवा पुरस्कार – 2022-23’ के लिये आवेदन की तारीख एक नवंबर से 15 नवंबर जारी हो चुकी है। आप सभी से आग्रह है कि इस अवसर का लाभ उठाये और अपने योगदान को राष्ट्र के सामने प्रस्तुत करें।
लिंक एचटीटीपीएस://अवार्डस.जीओभी.इन#नेशनलयूथअवार्डस।
 .श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: Dr Mansukh Mandaviya has urged young Indians to contribute towards Indiaकेंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 19 फरवरी को गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। New Delhiनयी दिल्ली
Previous Post

भारतीय सैन्य टुकड़ी गरूड़ शक्ति अभ्यास के लिए इंडोनेशिया रवाना

Next Post

नेटिज़न्स को ‘लेडी सिंघम’ के रूप में भाया दीपिका पादुकोण का अंदाज

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
नेटिज़न्स को ‘लेडी सिंघम’ के रूप में भाया दीपिका पादुकोण का अंदाज

नेटिज़न्स को ‘लेडी सिंघम’ के रूप में भाया दीपिका पादुकोण का अंदाज

New Delhi, India
Saturday, April 11, 2026
Sunny
24 ° c
31%
12.6mh
36 c 26 c
Sun
38 c 26 c
Mon

ताजा खबर

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026
किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक करके वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

April 10, 2026
Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved