• About us
  • Contact us
Saturday, February 28, 2026
19 °c
New Delhi
26 ° Sun
27 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी

News Desk by News Desk
April 12, 2024
in राजनीति
माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर 12 अप्रैल (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि माफिया रक्तबीज हैं, इन्हें किसी भी हाल में दोबारा पनपने नहीं देना है। इनके सामने कांग्रेस नतमस्तक थी और सपा दुम दबाकर चलती थी, मगर आज इनमें से कुछ जेल में हैं तो कुछ जहन्नुम चले गये हैं। इनकी गर्मी को पूरी तरह से शांत कर दिया गया है।
देवबंद में सहारनपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि ये चुनाव स्पष्ट रूप से दो ध्रुवों में बंट चुका है। एक तरफ जातिवादी लोग हैं, दूसरी तरफ राष्ट्रवाद को समर्पित लोग हैं। एक तरफ सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाले हैं तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता का स्वाभिमान ऊंचा रहे, तेरा वैभव अमर रहे के भाव वाले लोग हैं।
मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्रि की चतुर्थ तिथि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता बालासुंदरी, मां शाकम्भरी और मां यमुना की पावन गोद में बसा सहारनपुर जनपद वीरों की उर्वरा भूमि है। आज महाप्रतापी महाराणा सांगा की पावन जयंती है। उनकी जयंती पर उनके सुपौत्र महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्पांजलि प्रदान करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। सैकड़ों साल के बाद भी देश महाराणा प्रताप को गर्व के साथ याद करता है, क्योंकि उनका त्याग देश और धर्म के लिए था, सत्ता के लिए नहीं था। मगर कांग्रेस और सपा, बसपा के लोग 20 साल से यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा बनने नहीं दे रहे थे।
उन्होने कहा कि मोदी सरकार के पहले कई सरकारें आईं, मगर क्या कोई अयोध्या में  मंदिर का निर्माण करा सकता था। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि   हुए ही नहीं। जैसे हनुमान जी जब  नी बूटी लेने गये थे तो कालनेमी  नाम का जप कर रहा था। इस चुनाव में भी आपके पास कालनेमी आएंगे और  नाम का जप करेंगे। मगर सच्चा राष्ट्रभक्त उसके साथ होगा जो   को लाए हैं। आपने देश में 10 साल और प्रदेश में 7 साल से हमारी सरकार को देखा है। आज दंगाई दंगा करना भूल गये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जहां से चिल्लाकर उपद्रव करते थे वो माइक ही हमने उतार दिये हैं। न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी। हमारा देश और हमारा धर्म ही हमारा राष्ट्रधर्म है। यह सुरक्षित है तो हम सुरक्षित रहेंगे। ये लोग जो जाति के नाम पर लड़ाने भिड़ाने का काम करते हैं और कालनेमी बनकर गुमराह कर रहे हैं उन्हें बजरंगी बनकर पहचानिए। जातिवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद का क्लेश हर डालिए और जनार्दन स्वरूप धारण कीजिए। आपका यही मंत्र होना चाहिए कि जो   को लाए हैं, जो कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किये हैं, जो तीन तलाक को खत्म किये हैं, हम उनको लाएंगे।
उन्होने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा सबने शासन किया मगर सहारनपुर को क्या दिया। यहां हाईवे के निर्माण को इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि कांट्रैक्टर कमीशन नहीं दे पा रहा था। मगर अब यहां हाईवे बन चुका है। अब जल्दी ही सहारनपुर से दिल्ली महज दो घंटे की दूरी पर होगा। हाईवे, रेलवे कनेक्टिविटी, विश्वविद्यालय और सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। मां शाकम्भरी के नाम पर बने यूनिवर्सिटी में सत्र प्रारंभ हो चुका है, चुनाव बाद इसका भव्य उद्घाटन होगा।
योगी ने कहा कि जिस सहारनपुर को पश्चिम का काशी बनना था यहां देवबंद को मजहबी जुनून का अड्डा बना दिया। छोटी छोटी सी बात को लेकर फतवा जारी होता था। वैक्सीन कैसे दी जाए इसे लेकर फतवा जारी होता था। यहां से अव्यवस्था और अराजकता फैलाने का प्रयास किया जाता था। विकास की कोई चर्चा नहीं करता था। आज यहां की हस्तशिल्प और कारीगरी दुनिया में धूम मचा रही है। यहां पहले भी कारीगर थे, मगर प्रोत्साहन नहीं था। पहले अन्नदाता किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। उपज का दाम नहीं मिलता था, चीनी मिलों को औने पौने दाम पर बेचकर माफिया के हवाले कर दिया जाता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की व्यवस्था को माफिया संचालित नहीं कर सकता। माफिया वहीं जाएगा जहां उसकी जगह है। कोई बेटी और व्यापारी के लिए खतरा बनेगा तो उसे मिट्टी भी नहीं मिलेगी। आज कोई माफिया जेल में है तो कोई जहन्नुम में है। बाकी जो बचे हैं स्वयं ही  नाम सत्य की यात्रा पर निकल गये हैं। यहां बड़े बड़े धुरंधर हुआ करते थे। जब वे चलते थे तो मुख्यमंत्री और मंत्री के काफिले रुक जाते थे। हमने उनकी गर्मी को शांत कर दिया है। जिनकी गर्मी शांत हो चुकी है, उनको ये जातिवादी संगठन फिर से पैदा करना चाहते हैं। इन्हें पैदा नहीं होने देना है, ये रक्तबीज हैं, सामान्य नागरिक का जीना ह  करते हैं। ऐसे जातिवादियों को दो टूक जवाब दीजिए।
योगी ने कहा कि जो माफिया समाज को लूटते थे उनकी संपत्ति को जब्त करके गरीबों का घर बनवाया जा रहा है। प्रयागराज का एक बहुत बड़ा माफिया था, उसके कब्जे से जमीनों को मुक्त कराते हुए वहां गरीबों के लिए हाईराइज बिल्डिंग का निर्माण कराया गया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मैं सात साल में जितनी बार सहारनपुर आया हूं, उतना कोई मुख्यमंत्री 60 साल में भी नहीं आया होगा। उन्होंने कहा कि देश में 2014 से पहले लोग भूख से मरते थे, आज 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। पहले कांग्रेस के लोग कमीशनखोरी करते थे। आज जनधन अकाउंट के जरिए बिचौलियों को समाप्त कर दिया गया है। सरकार किसी की जाति, मत मजहब देखकर नहीं, बल्कि सबका साथ सबका विकास के भाव से काम कर रही है।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, ब्रजेश सिंह, जसवंत सैनी, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेन्द्र जाटव, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सिंह सोम, जिला प्रभारी डीके शर्मा, चेयरमैन नगरपालिका देवबंद विपिन गर्ग सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: : योगीMafia is either in jail or in hell: Yogiजेल में हैंमाफियाया जहन्नुम मेंया तो
Previous Post

भारतीयों को ईरान और इजरायल की यात्रा नहीं करने का प र्श

Next Post

औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर फरवरी में 5.7 फीसदी

Related Posts

आप-दा के शासनकाल में लोगों के पीने के जल पर माफिया का कब्जा: भाजपा
देश

आप-दा के शासनकाल में लोगों के पीने के जल पर माफिया का कब्जा: भाजपा

February 3, 2025
मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात
देश

मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात

January 29, 2025
महाकुंभ संचालन का दायित्व योगी की जगह किसी अन्य को मिले: कांग्रेस
देश

महाकुंभ संचालन का दायित्व योगी की जगह किसी अन्य को मिले: कांग्रेस

January 29, 2025
कृषि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी यूपी एग्रीज : योगी
व्यापार

कृषि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी यूपी एग्रीज : योगी

January 28, 2025
अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा देने वाले, दिल्ली की जनता को फिर धोखा देंगे: योगी
देश

अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा देने वाले, दिल्ली की जनता को फिर धोखा देंगे: योगी

January 24, 2025
यूपी और भारत को जानने का अवसर है प्रयागराज महाकुंभ:योगी
राजनीति

यूपी और भारत को जानने का अवसर है प्रयागराज महाकुंभ:योगी

January 12, 2025
Next Post
औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर फरवरी में  5.7 फीसदी

औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर फरवरी में 5.7 फीसदी

New Delhi, India
Saturday, February 28, 2026
Mist
19 ° c
68%
7.9mh
33 c 21 c
Sun
34 c 20 c
Mon

ताजा खबर

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

February 27, 2026
आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

February 27, 2026
मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

February 27, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved