• About us
  • Contact us
Saturday, February 28, 2026
21 °c
New Delhi
26 ° Sun
27 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

मास्को पहुंचने पर मोदी का भव्य स्वागत

News Desk by News Desk
July 8, 2024
in विदेश
मास्को पहुंचने पर मोदी का भव्य स्वागत
Share on FacebookShare on Twitter

माॅस्को, 08 जुलाई (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूस की राजधानी मास्को पहुंचने पर देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुराेव ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।
श्री मोदी का विमान स्थानीय समयानुसार पौने तीन बजे मॉस्को के वनुकोवो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। रूसी सरकार ने उन्हें दुर्लभ सम्मान देते हुए प्रथम उप प्रधानमंत्री श्री मंतुरोव को श्री मोदी की अगवानी के भेजा। गौरतलब है कि यह दूसरा मौका था कि जब श्री मंतुरोव ने किसी विदेशी शासनाध्यक्ष की हवाईअड्डे पर अगवानी की है। इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मॉस्को यात्रा के दौरान भी श्री मंतुरोव ने उनकी अगवानी की थी। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री आमतौर पर किसी विदेशी शासनाध्यक्ष की अगवानी करने हवाईअड्डे नहीं जाते हैं।
श्री मोदी को रूसी सशस्त्र सेनाओं की एक संयुक्त टुकड़ी ने सलामी गारद पेश की और इसके बाद श्री मंतुरोव श्री मोदी के साथ एक ही कार में सवार हो कर होटल के लिए रवाना हो गये।
रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने श्री मोदी के सम्मान में स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे से नौ बजे के बीच निजी रात्रिभोज एवं बैठक का आयोजन किया है।
प्रधानमंत्री 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 8-9 जुलाई को मॉस्को की आधिकारिक यात्रा पर आये हैं। मॉस्को में प्रधानमंत्री क्रेमलिन में अज्ञात सैनिक की कब्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे और उसके बाद मॉस्को में प्रदर्शनी स्थल का दौरा करेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद दोनों नेताओं के बीच एक एकांत में बातचीत होगी, जिसके बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति श्री पुतिन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्तर की कड़वा सत्य होगी।
श्री मोदी नौ जुलाई को दोपहर बाद मास्को से विएना जाएंगे। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के निमंत्रण पर श्री मोदी 9-10 जुलाई को ऑस्ट्रिया में रहेंगे। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। भारत से आखिरी प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया की यात्रा पर 40 वर्षों पहले हुई थी। विएना में प्रधानमंत्री अपने औपचारिक स्वागत के अलावा, ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया में उच्च-स्तरीय व्यापारिक भागीदारी के साथ-साथ एकांत में एवं प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बैठक भी करेंगे।
प्रधानमंत्री ने रूस की यात्रा पर रवाना होने से पहले नयी दिल्ली में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हम अगले तीन दिन रूस और ऑस्ट्रिया में रहेंगे। ये यात्राएं उन देशों के साथ संबंधों को गहरा करने का एक शानदार अवसर होंगी, जिनके साथ भारत की समय-परीक्षित मित्रता है। उन्होंने दोनों देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ संवाद को लेकर अपनी दिलचस्पी जाहिर की है।
श्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस के बीच ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आदान-प्रदान क्षेत्रों सहित विशिष्‍ट और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पिछले दस वर्षों में बहुत आगे बढ़ी है। वह अपने मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा करेंगे। हम एक शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र के लिए अपनी सहायक भूमिका निभाना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑस्ट्रिया की यात्रा से उन्हें राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन और चांसलर कार्ल नेहमर से मिलने का अवसर प्राप्‍त होगा। ऑस्ट्रिया हमारा एक मजबूत ण्वं विश्वसनीय साझीदार है और हम लोकतंत्र और बहुलवाद के आदर्शों को साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा है। हम नवाचार, प्रौद्योगिकी और सतत विकास के नए और उभरते क्षेत्रों में हमारी साझेदारी को और भी अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए चर्चा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह ऑस्ट्रिया के चांसलर के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार और निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए दोनों पक्षों की व्यापारिक हस्तियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए भी बहुत उत्सुक हैं।
 
कड़वा सत्य

Tags: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीमाॅस्को
Previous Post

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण एवं गोपालगंज जिलों में नदियों के बढ़ते जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का लिया जायजा

Next Post

कीर्ति चक्र विजेता की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, महिला आयोग का नोटिस

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिवेणी में लगायी आस्था की डुबकी
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिवेणी में लगायी आस्था की डुबकी

February 5, 2025
मोदी, शाह ने की मतदाताओं से मतदान करने की अपील
देश

मोदी, शाह ने की मतदाताओं से मतदान करने की अपील

February 5, 2025
रूस बेलारूस में ओरेश्निक मिसाइल प्रणाली करेगा तैनात
विदेश

रूस बेलारूस में ओरेश्निक मिसाइल प्रणाली करेगा तैनात

February 5, 2025
मोदी ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर को दी बधाई
देश

मोदी ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर को दी बधाई

February 4, 2025
भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार
राजनीति

भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार

February 4, 2025
दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे हैं :मोदी
देश

दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे हैं :मोदी

February 3, 2025
Next Post
कीर्ति चक्र विजेता की  पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, महिला आयोग का नोटिस

कीर्ति चक्र विजेता की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, महिला आयोग का नोटिस

New Delhi, India
Saturday, February 28, 2026
Mist
21 ° c
60%
4.3mh
33 c 21 c
Sun
34 c 20 c
Mon

ताजा खबर

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

February 27, 2026
आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

February 27, 2026
मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

February 27, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved