• About us
  • Contact us
Friday, April 10, 2026
26 °c
New Delhi
30 ° Sat
31 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

मोदी ने किया एम्स हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ

News Desk by News Desk
October 29, 2024
in राजनीति
मोदी ने किया एम्स हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून, 29 अक्टूबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को धन्वंतरि जयंती के अवसर पर, उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के जरिए, देश की पहली हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया।
दिल्ली एम्स में आयोजित समारोह में उन्होंने देश भर के लिए कुल 12,850 करोड़ रुपए लागत वाली स्वास्थ्य क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्धाटन और शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एम्स ऋषिकेश से इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
श्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि एम्स, ऋषिकेश में हेली एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत और आधुनिक बन सकेंगी, हेली एम्बुलेंस संकट के समय लोगों के लिए  नी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कई बार जहां सड़क मार्ग से पहुंचना संभव नहीं होता, हेली एम्बुलेंस ऐसे स्थानों पर भी आसानी से पहुंच कर लोगों की सहायता करेगी। उन्होंने उत्तराखण्ड को हेली एम्बुलेंस और ड्रोन की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और नागर विमानन मंत्री   मोहन नायडू का आभार व्यक्त किया।
श्री धामी ने कहा कि इस सेवा का राज्य को लंबे समय से इंतजार था, अब एम्स ऋषिकेश से देश की पहली सरकारी हेली एम्बुलेंस शुरू हो रही है। यह सेवा 108 एम्बुलेंस की तर्ज पर चलेगी, जिसके जरिए राज्य के कौने-कौने से मरीजों को एम्स लाया जा सकेगा। यह सेवा निशुल्क उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में कई बार मरीज को बड़े अस्पताल तक पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी जीवनरक्षक सुविधा से युक्त हेली एम्बुलेंस दूर दराज के मरीजों के लिए जीवन दायनी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका टोल फ्री नंबर जारी होगा, जिसे सभी 13 जिलों के जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल से जोड़ा जाएगा। किसी भी आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की सिफारिश पर तत्काल हेली एम्बुलेंस उपलब्ध कराएगी जाएगी। इसी तरह ड्रोन के प्रयोग से भी दूर दराज के क्षेत्रों से ब्लड सैम्पल लाने और दवा पहुंचाने में मदद मिलेगी। सीएम ने कहा कि ट्रायल दौरान एम्स ऋषिकेश से टिहरी तक मात्र 30 मिनट में दवा पहुंचाई जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के पहले 70 साल में महज सात एम्स खोले गए, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब एम्स की संख्या तीन गुना हो चुकी है। इसी तरह आयुष्मान योजना भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। प्रदेश के लोगों को भी इस सेवा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में योजना शुरु किए जाने के समय इस पर 40 से 50 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान था, लेकिन अब इस पर एक हजार करोड़ का खर्च आ रहा है। अब 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को अतिरिक्त लाभ देने से उत्तराखण्ड के छह लाख बुजुर्गों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
श्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में काम कर रही है। किच्छा में एम्स ऋषिकेश के सेटेलाइट सेंटर पर भी तेजी से काम चल रहा है। प्रदेश सरकार वर्तमान 207 प्रकार की निशुल्क पैथालॉजी जांच की सुविधा दे रही है, पर सरकार यहीं पर रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में हवाई यातायात की सुविधा बढ़ाने में भी केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय का सहयोग मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने जौलीग्रांट, पंतनगर एयपोर्ट के विस्तार के साथ ही आरसीएस योजना में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर केंद्रीय नागर विमान मंत्री   मोहन नायडू ने कहा कि हेली एम्बुलेंस का प्रयोग पहाड़ी राज्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इसी तरह ड्रोन के जरिए भी एम्स की सेवाओं को घर घर तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं को विस्तार देने का प्रयास कर रही है, ताकि देश विदेश के यात्री उत्तराखण्ड आकर यहां की शक्ति अनुभव कर सकें। दस साल में उत्तराखंड में तेजी से विकास हुआ है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री  चंद अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, एम्स की निदेशक प्रो. मीनू सिंह भी उपस्थित थे।
सुमिताभ. 
कड़वा सत्य

Tags: All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) located in RishikeDehradunDhanvantari JayantiPrime Minister Narendra ModiUttarakhandउत्तराखंडऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)देशदेहरादूनधन्वंतरि जयंतीपहली हेली एम्बुलेंस सेवाप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीशुभारंभ
Previous Post

सिंथेटिक दवा मेथमफेटामाइन की गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड

Next Post

यह दिवाली ‘बहुत खास है, प्रभु   500 साल बाद भव्य मंदिर में विराजे हैं: मोदी

Related Posts

हरेला की हरियाली बनाम धूसर यथार्थ: उत्तराखंड की हरित रस्म और वन विनाश का अंतर्विरोध
देश

हरेला की हरियाली बनाम धूसर यथार्थ: उत्तराखंड की हरित रस्म और वन विनाश का अंतर्विरोध

July 16, 2025
उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का नौवां दिन, कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर
खेल

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का नौवां दिन, कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर

February 6, 2025
राष्ट्रीय खेल : केरल और उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में
खेल

राष्ट्रीय खेल : केरल और उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में

February 6, 2025
गाजियाबाद पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल होने से आठ घायल
राजनीति

गाजियाबाद पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल होने से आठ घायल

February 6, 2025
एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की
विदेश

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की

February 5, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धा के साथ किया त्रिवेणी में स्नान
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने   के साथ किया त्रिवेणी में स्नान

February 5, 2025
Next Post
यह दिवाली ‘बहुत खास है,  प्रभु राम 500 साल बाद भव्य मंदिर में विराजे हैं: मोदी

यह दिवाली ‘बहुत खास है, प्रभु   500 साल बाद भव्य मंदिर में विराजे हैं: मोदी

New Delhi, India
Friday, April 10, 2026
Mist
26 ° c
34%
18.4mh
36 c 24 c
Sat
36 c 26 c
Sun

ताजा खबर

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की

April 9, 2026
श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: हरजोत सिंह बैंस

श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: हरजोत सिंह बैंस

April 9, 2026
वाराणसी में ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन: 2 लाख PACS और दुनिया के सबसे बड़े अनाज भंडारण पर केंद्र का बड़ा फोकस

वाराणसी में ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन: 2 लाख PACS और दुनिया के सबसे बड़े अनाज भंडारण पर केंद्र का बड़ा फोकस

April 9, 2026
रामनगर में नया POPSK: 13 अप्रैल से शुरू होगा केंद्र, पुलिस रिपोर्ट के 5 दिन बाद घर आएगा पासपोर्ट

रामनगर में नया POPSK: 13 अप्रैल से शुरू होगा केंद्र, पुलिस रिपोर्ट के 5 दिन बाद घर आएगा पासपोर्ट

April 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

April 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved