• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
30 °c
New Delhi
32 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मोदी सोमवार को स्पेन के प्रधानमंत्री के साथ करेंगे टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्पलेक्स का उद्घाटन

News Desk by News Desk
October 27, 2024
in देश
मोदी सोमवार को स्पेन के प्रधानमंत्री के साथ करेंगे टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्पलेक्स का उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 27 अक्टूबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को गुजरात दौरे पर जाएंगे और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के साथ टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के वडोदरा परिसर में सी-295 परिवहन विमान के विनिर्माण के लिए स्थापित परिसर का उद्घाटन करेंगे।
श्री मोदी गुजारत के इस दौरे में कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। वह सोमवार को दस बजे वडोदरा में टीएएसएल परिसर में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो के साथ टाटा वायुयान विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री वहां से 11 बजे वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस जाएंगे और वहां से अमरेली जाएंगे और करीब 2:45 बजे दुधाला में भारत माता सरोवर का उद्घाटन करने के साथ वहीं से 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
श्री मोदी इस दौरे में लगभग 1,100 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई भुज-नालिया रेल गेज रूपांतरण परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस व्यापक परियोजना में 24 प्रमुख पुल, 254 छोटे पुल, तीन रोड ओवरब्रिज और 30 रोड अंडरब्रिज शामिल हैं और यह कच्छ जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
गौरतलब है कि यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस डिफेंस एंड स्पेस और टाटा समूह ने भारतीय वायुसेना के लिए सी-295 परिवहन की आपूर्ति और विनिर्माण का करार किया है। इसके तहत भारत कुल 56 विमान खरीदेगा, जिसमें 16 विमान एयरबस डिफेंस के स्पेन कारखाने से सीधे मंगाए जा रहे हैं शेष 40 भारत में बनाए जाने हैं।
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड बडादारा सुविधा भारत में निजी क्षेत्र में किसी सैन्य विमान के निर्माण को सम्पन्न करने वाली पहली असेंबली लाइन (एफएएल) होगी। इसमें विमान के निर्माण से लेकर संयोजन, परीक्षण और योग्यता, वितरण और विमान के रखरखाव तक एक संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र शामिल है।
इस विमान के भारत में निर्माण में सरकारी क्षेत्र की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड जैसी प्रमुख कंपनियां तथा सूक्ष्म, लघु और मझोले क्षेत्र के कई उद्यम भी योगदान देंगे।
श्री मोदी ने अक्टूबर 2022 में टाटा समूह के इस वायुयान विनिर्माण परिसर की आधारशिला रखी थी। प्रधानमंत्री अमरेली में दुधाला में जिस भारत माता सरोवर का उद्घाटन करेंगे वह गुजरात सरकार और निजी क्षेत्र के ढोलकिया फाउंडेशन के सहयोग से विकसित की गई है। ढोलकिया फाउंडेशन ने एक चेक डैम की क्षमता बढ़कर 24.5 करोड़ लीटर की गई है।
श्री मोदी अमेरेली में एक सार्वजनिक समारोह में अमरेली और उसके आस पास लगभग 4,900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से राज्य के अमरेली, जामनगर, मोरबी, देवभूमि द्वारका, जूनागढ़, पोरबंदर, कच्छ और बोटाद जिलों के नागरिकों को लाभ होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री 2,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में एनएच 151, एनएच 151ए और एनएच 51 और जूनागढ़ बाईपास के विभिन्न खंडों को चार लेन बनाने की परियोजना भी शामिल है।
इस कार्यक्रम में जामनगर जिले के ध्रोल बाईपास से मोरबी जिले के अमरान तक शेष खंड की चार-लेन परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी।
प्रधानमंत्री अमरेली जिले में जल आपूर्ति विभाग की 700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा श्री मोदी पर्यटन से संबंधित विकास पहलों की आधारशिला भी रखेंगे, जिसमें पोरबंदर जिले के मोकरसागर में कार्ली रिचार्ज जलाशय को विश्व स्तरीय टिकाऊ इको-पर्यटन गंतव्य में बदलना शामिल है।
संतोष
कड़वा सत्य

Tags: नयी दिल्लीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Previous Post

सैनी ने पानीपत में मैराथन को दी हरी झंडी

Next Post

धामी ने उपनि की 130 नई बसों को किया फ्लैग ऑफ

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
धामी ने उपनि की 130 नई बसों को किया फ्लैग ऑफ

धामी ने उपनि की 130 नई बसों को किया फ्लैग ऑफ

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
30 ° c
21%
14.8mh
38 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved