• About us
  • Contact us
Monday, February 16, 2026
22 °c
New Delhi
23 ° Tue
24 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

यूपी में हो गया है अपराधियों का राम नाम सत्य : योगी

News Desk by News Desk
March 7, 2024
in राजनीति
यूपी में हो गया है अपराधियों का राम नाम सत्य : योगी
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ, 7 मार्च (कड़वा सत्य) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि आज अयोध्या में रामलला भी आ गए हैं और उत्तर प्रदेश के अपराधियों का राम नाम सत्य भी हो गया है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कृषकों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए जाने के उपलक्ष्य में ‘संकल्प की सिद्धि’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी कार्य श्रीराम का नाम लेकर चल रहा है, इसलिए किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये डबल इंजन की सरकार है। ये वही उत्तर प्रदेश है जहां 2017 से पहले न किसान सुरक्षित था, न उसकी फसल, न बिजली थी, न किसान का सम्मान, न बीज मिलता था और न खाद और पानी। मगर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आपके हितों की पूरी चिंता करने के लिए हरदम तैयार बैठी है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आए किसानों और किसान यूनियन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन देश की आबादी के सबसे बड़े राज्य के अन्नदाता किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। जब डबल इंजन की सरकार पीएम के विजन को धरातल पर उतारने के लिए कृषक बिल माफी के इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने जा रही है। इसके लिए प्रदेश के सभी अन्नदाताओं का हृदय से अभिनंदन और बधाई। उन्होंने कहा कि आज यहां प्रदेश के वित्तमंत्री, कृषि मंत्री, ऊर्जा मंत्री, मुख्य सचिव, बिजली विभाग के अधिकारी, किसान यूनियन के नेता सभी मौजूद हैं। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है।
योगी ने कहा कि यूपी देश का हृदयस्थल है, दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि और सबसे अच्छा जलसंसाधन हमारे पास है। यही नहीं हमारा अन्नदाता किसान भी परिश्रमी और पुरुषार्थी है। उसी की मेहनत और परिश्रम का परिणाम है कि आज खाद्यान उत्पादन में यूपी देश में नंबर वन है। ये सबकुछ पहले भी था, पहले भी हमारे पास क्षमता थी, मगर पिछली सरकारों में किसानों की उपेक्षा की गई। किसान कभी सरकार के एजेंडे का हिस्सा नहीं रहे। लेकिन, प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आने के बाद जो कार्य प्रारंभ हुए आज उसके परिणाम हमारे सामने हैं। आज उसी को एक नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए हम सब यहां उपस्थित हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 14 लाख 78 हजार 591 किसानों के पास निजी नलकूप हैं। इसमें से 13 लाख 48 हजार 93 निजी नलकूप 10 हॉर्स पॉवर या उससे नीचे के हैं। 1 लाख 28 हजार 944 नलकूप ऐसे हैं जो 10 से 15 हॉर्स पावर क्षमता वाले हैं। इसी प्रकार 8 हजार 923 ऐसे नलकूप हैं जो 15 हॉर्स पॉवर से ऊपर की क्षमता के हैं। इन सभी को बिल माफी योजना के साथ जोड़ा जा रहा है। हम इसे 1 अप्रैल 2023 से ही लागू किया है। इसके लिए सरकार ने गत वर्ष 1500 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई है और इस बार 2400 करोड़ की व्यवस्था की गई है। हमने हमारे अन्नदाता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापति करते हुए, जो वादा किया था वो आज पूरा करके दिखाया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर किसानों से पीएम कुसुम योजना के साथ जुड़ने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत ट्यूबवेल पर सौलर पैनल लगाकर किसान बिजली पैदा कर सकेंगे। अपने उपयोग के बाद बची हुई बिजली सरकार को भी बेच सकेंगे। इससे न केवल किसानों को अतिरिक्त आमदनी होगी बल्कि उनके बिजली की आवश्यकता की भी पूर्ति होगी। इसमें कृषि विभाग और ऊर्जा विभाग की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि प्रदेश के 14 लाख 78 हजार किसानों को प्राथमिकता के साथ पीएम कुसुम योजना के साथ जोड़ सकें। इससे प्रदेश के तकरीबन 15 लाख किसान परिवारों के 65 लाख सदस्य सीधे सीधे लाभान्वित होंगे।
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि अन्नदाता किसानों को किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता न हो। पीएम कुसुम योजना का उद्देश्य यही है कि अन्नदाता किसान आत्मनिर्भर बने और 2047 में जब भारत विकसित राष्ट्र बने तो हमारा किसान भी खुशहाल हो। जबतक हमारा अन्नदाता खुशहाल नहीं होगा, भारत खुशहाल नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों का हित सर्वोपरि रखने वाली सरकार है। 2017 में सरकार बनने के बाद हमने सबसे पहला काम 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने का किया है। मुख्यमंत्री ने किसानों को महाशिवरात्रि और होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विद्युत मंत्री एके शर्मा, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव विद्युत विभाग महेश कुमार गुप्ता, बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में आए प्रदेशभर के अन्नदाता एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
प्रदीप

Tags: : योगीRam name of criminals has become true in UP: Yogiअपराधियों कायूपी मेंराम नाम सत्यहो गया है
Previous Post

दिल्ली की 30 फीसदी आबादी के सिर से छत छीनने पर अमादा भाजपा : आप

Next Post

केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि

Related Posts

मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात
देश

मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात

January 29, 2025
महाकुंभ संचालन का दायित्व योगी की जगह किसी अन्य को मिले: कांग्रेस
देश

महाकुंभ संचालन का दायित्व योगी की जगह किसी अन्य को मिले: कांग्रेस

January 29, 2025
कृषि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी यूपी एग्रीज : योगी
व्यापार

कृषि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी यूपी एग्रीज : योगी

January 28, 2025
अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा देने वाले, दिल्ली की जनता को फिर धोखा देंगे: योगी
देश

अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा देने वाले, दिल्ली की जनता को फिर धोखा देंगे: योगी

January 24, 2025
यूपी और भारत को जानने का अवसर है प्रयागराज महाकुंभ:योगी
राजनीति

यूपी और भारत को जानने का अवसर है प्रयागराज महाकुंभ:योगी

January 12, 2025
वनटांगिया गांव में दिवाली की खुशियां बांटेंगे योगी
राजनीति

वनटांगिया गांव में दिवाली की खुशियां बांटेंगे योगी

October 29, 2024
Next Post
केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि

केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि

New Delhi, India
Monday, February 16, 2026
Mist
22 ° c
50%
5.4mh
29 c 17 c
Tue
30 c 19 c
Wed

ताजा खबर

परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

February 16, 2026
महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

February 15, 2026
India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

February 15, 2026
आया ज़माना हर्बल प्रॉडक्ट्स का!

आया ज़माना हर्बल प्रॉडक्ट्स का!

February 14, 2026
बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

February 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved