• About us
  • Contact us
Friday, April 10, 2026
23 °c
New Delhi
28 ° Fri
30 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

रेमल चक्रवात से बंगाल में चार लोगों की मौत, कोलकाता में पानी भरा

News Desk by News Desk
May 27, 2024
in राजनीति
रेमल चक्रवात से बंगाल में चार लोगों की मौत, कोलकाता में पानी भरा
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता, 27 मई (कड़वा सत्य) पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल के भारी तबाही मचाने के बाद भारी बारिश होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
तूफान के कारण कोलकाता के कुछ हिस्सों में पानी भर गया। इसके अलावा राज्य में सैकड़ों पेड़ उखड़ गये और बिजली के खंभे गिर गये, जिससे महानगर में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “ चक्रवात रेमल से शहर के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुये हैं। हमारे आपदा प्रबंधन समूह के कर्मी और विभिन्न पुलिस थानों के कर्मी यातायात को सुचारु रूप से चालू रखने के लिये तूफान में गिरे कई पेड़ों को हटाने के लिये पूरी रात प्रयास कर रहे हैं। ”
उन्होंने बताया कि मध्य कोलकाता में एक घर की छत का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दक्षिण 24 परगना के मौसुनी द्वीप में एक महिला पर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गयी और पूर्व बर्धमान के मेमारी में एक पिता-पुत्र की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी।
आधिकरिक सूत्रों ने कहा कि अपने आंगन में केले के उखड़े हुये पेड़ों की सफाई करते समय बिजली का तार गिरने से पिता-पुत्र दोनों की करंट लगने से मौत हो गयी।
कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने तूफान आने पर रात के दौरान केएमसी नियंत्रण कक्ष संभाला। उन्होंने कहा कि शहर के कई स्थानों पर पानी पंपों का उपयोग करके पानी निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन पेड़ों को दोबारा लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह से उखड़े नहीं हैं और उन्होंने कहा कि दक्षिण कोलकाता में हरे-भरे रवीन्द्र सरोबोर में दोबारा पेड़ लगाने के लिये इसे जनता के लिये बंद कर दिया जायेगा।
श्री हकीम ने कहा, “ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों को प्लास्टिक के उपयोग के बुरे प्रभाव के बारे में पता नहीं है क्योंकि उन चीजों के लिये मैनहोल जाम होने के कारण पार्क स्ट्रीट में जलभराव हो जाता है।”
उन्होंने बताया कि बालीगंज सर्कुलर रोड में रिकॉर्ड 264 मिमी बारिश दर्ज की गयी है।
मेयर ने कहा, “ बारिश रुकने और समुद्र में उठे ज्वार के समाप्त होने पर हमें सड़कों पर
भरे पानी को निकालने के लिये पांच घंटे चाहिये। ”
रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर के उत्तर से दक्षिण तक जलभराव देखा गया, जहां पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
एस्प्लेनेड और पार्क स्ट्रीट भूमिगत स्टेशन के बीच भरे पानी निकालने के बाद आज अपराह्न 12 बजकर पांच मिनट पर मेट्रो रेल सेवायें पूरी तरह फिर से शुरू हो गयीं।
कोलकाता हवाई अड्डे के मुताबिक, “ रेमल तूफान के मद्देनजर कल उड़ान संचालन बंद किये जाने के बाद कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह आठ बजकर 59 मिनट पर फिर से उड़ान संचालन शुरू हुआ।”
मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन में कहा गया है, “ तटीय बंगलादेश और पश्चिम बंगाल के आसपास के तटीय इलाके पर गंभीर चक्रवाती तूफान रेमल 27 मई को सुबह साढ़े पांच बजे कैनिंग (पश्चिम बंगाल) से लगभग 70 किमी उत्तर पूर्व और मोंगला (बंगलादेश) से 30 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया। तूफान के धीरे-धीरे और कमजोर पड़ने के आसार हैं। ”
बंगाल के तटीय जिलों और कोलकाता शहर में तूफान और बारिश जारी है। नदियां उफान पर हैं और दक्षिण 24 परगना में सुंदरवन और उत्तर 24 परगना के कई हिस्से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक हैं।
पूर्वी रेलवे ने दक्षिण 24 परगाना के अंतर्गत आने वाले सियालदह से दक्षिण खंड तक अपनी यात्री ट्रेन सेवायें बहाल कर दी हैं, जो विनाशकारी रेमल से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। पूर्व रेलवे सूत्रों ने कहा कि मुख्य खंड में ट्रैक पर जलभराव के कारण केवल हसनाबाद ट्रेन सेवा बाधित हुई। चक्रवाती तूफान रेमल से बंगलादेश और पश्चिम बंगाल के बीच भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आयी है। तूफान 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आया और भारी बारिश हुई, जिससे दक्षिण 24 परगना में घरों और खेतों में पानी भर गया, जहां राज्य प्रशासन और भारत सेवाश्रम संघ सहित कई गैर सरकारी संगठनों ने प्रभावित लोगों को निकालने के लिये शिविर खोले।
चक्रवाती तूफान रेमल से दक्षिण 24 परगना के कुछ हिस्सों में फूस की झोपड़ियाँ और मिट्टी से बनाये गये घरों को भी नष्ट कर दिया।
 .श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: कोलकाता
Previous Post

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट

Next Post

आध्यात्मिक सशक्तिकरण ही वास्तविक सशक्तिकरण : मुर्मु

Related Posts

भारत को कोयले की जरुरत कोल इंडिया पूरी करती रहेगी: प्रसाद
राजनीति

भारत को कोयले की जरुरत कोल इंडिया पूरी करती रहेगी: प्रसाद

January 27, 2025
भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया
खेल

भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

January 23, 2025
भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 132 रन पर रोका
खेल

भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 132 रन पर रोका

January 22, 2025
हार्दिक पांड्या ग्रुप लीडरशिप का हिस्सा है: सूर्यकुमार
खेल

हार्दिक पांड्या ग्रुप लीडरशिप का हिस्सा है: सूर्यकुमार

January 22, 2025
निचले क्रम बल्लेबाज हमारी टीम की मजबूत कड़ी
खेल

निचले क्रम बल्लेबाज हमारी टीम की मजबूत कड़ी

January 21, 2025
अमित शाह ने लोगों से 2026 में ममता शासन को समाप्त करने का  किया आग्रह
राजनीति

अमित शाह ने लोगों से 2026 में ममता शासन को समाप्त करने का किया आग्रह

October 27, 2024
Next Post
आध्यात्मिक सशक्तिकरण ही वास्तविक सशक्तिकरण : मुर्मु

आध्यात्मिक सशक्तिकरण ही वास्तविक सशक्तिकरण : मुर्मु

New Delhi, India
Friday, April 10, 2026
Mist
23 ° c
50%
8.3mh
34 c 22 c
Fri
36 c 24 c
Sat

ताजा खबर

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की

April 9, 2026
श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: हरजोत सिंह बैंस

श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: हरजोत सिंह बैंस

April 9, 2026
वाराणसी में ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन: 2 लाख PACS और दुनिया के सबसे बड़े अनाज भंडारण पर केंद्र का बड़ा फोकस

वाराणसी में ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन: 2 लाख PACS और दुनिया के सबसे बड़े अनाज भंडारण पर केंद्र का बड़ा फोकस

April 9, 2026
रामनगर में नया POPSK: 13 अप्रैल से शुरू होगा केंद्र, पुलिस रिपोर्ट के 5 दिन बाद घर आएगा पासपोर्ट

रामनगर में नया POPSK: 13 अप्रैल से शुरू होगा केंद्र, पुलिस रिपोर्ट के 5 दिन बाद घर आएगा पासपोर्ट

April 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

April 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved