• About us
  • Contact us
Monday, February 2, 2026
13 °c
New Delhi
18 ° Tue
18 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

विकसित भारत की इमारत छोटे-मझौले शहरों की बुनियाद पर खड़ी होगी: मोदी

News Desk by News Desk
December 18, 2023
in देश
विकसित भारत की इमारत छोटे-मझौले शहरों की बुनियाद पर खड़ी होगी: मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में शहरों की बड़ी भूमिका है और इसीलिए सरकार छोटे और मझौले शहरों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण देशभर में छोटे-मझौले शहरों की बुनियाद पर होगा।

श्री मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र में पिछले करीब 10 साल से चल रही सरकार के दौरान भारत में बुनियादी ढांचा क्षेत्र के विकास में अभूतपूर्व गति से काम हुआ है। साथ ही, सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं और अन्य कमजोर वर्गों की आर्थिक और सामाजिक तरक्की के लिए भी ठोस कदम उठाए हैं।

प्रधानमंत्री पांच राज्यों -राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को आभासी माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव संबंधी आचार संहिता के कारण यह यात्रा शुरू नहीं की जा सकी थी। श्री मोदी ने इस यात्रा को ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ बताया और कहा, “इसको हरी झंडी भले मोदी ने दिखाया हो, लेकिन इसकी कमान आम लोगों ने संभाल ली है।”

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विकास योजनाओं के कुछ लाभार्थियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम के शुरू में केंद्रीय शहरी विकास एवं रोजगार मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने श्री मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “विकसित भारत के संकल्प में हमारे शहरों की बहुत बड़ी भूमिका है। आजादी के लंबे समय तक जो भी विकास हुआ, उसका दायरा देश के कुछ बड़े शहरों तक सीमित रहा, लेकिन आज हम टियर-टू और टियर-थ्री वाले शहरों के विकास पर बल दे रहे हैं। देश के सैकड़ों छोटे शहर ही विकसित भारत की भव्य इमारत को सशक्त करने वाले हैं। ”

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को विकासशील देश से निकालकर विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा करने का लक्ष्य रखा है। उस समय भारत स्वतंत्रता की सौ वीं वर्षगांठ मना रहा होगा।

नीति आयोग का अनुमान है कि वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यस्था का संचालन अच्छी तरह हो, तो देश का सकल घरेलु उत्पाद (जीडीपी) 30 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगा। उस समय तक प्रति व्यक्ति औसत आय करीब 17,600 डॉलर होगी। वर्ष 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था 3.7 लाख करोड़ डॉलर के साथ दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनी थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विकास यात्रा मोदी की गारंटी को देश के कोने-कोने तक पहुंचा रही है और महज एक महीने में यात्रा हजारों गांवों के साथ-साथ डेढ़ हजार शहरों में भी पहुंच गयी है, जिसमें ज्यादातर छोटे और मझौले शहर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा की गाड़ी जिस गांव या शहर में अपना अभियान पूरा करती है, वहां दूसरे गांव या शहर के लोग उसकी अगुवाई करने लगते हैं।

श्री मोदी ने करोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने उस दौरान जनता की मदद करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। उन्होंने इस दौरान 20 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में हजारों करोड़ रुपये की मदद भेजने, मुफ्त टीका और राशन कार्यक्रम का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “अमृत मिशन हो या स्मार्ट सिटी मिशन इनके तहत छोटे शहरों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। गरीब हो, नव मध्य वर्ग हो या सम्पन्न वर्ग का परिवार हो सभी को बढ़ी हुयीं सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।”

इस कार्यक्रम में संबंधित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, जन प्रतिनिधि, अधिकारी और आम लोग भी जुड़े हुए थे। नवंबर में हुए इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने तीन प्रमुख राज्यों, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज की और तेलंगाना में अपना प्रदर्शन बेहतर किया। मिजोरम में एक नए दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेपीएम) ने पहली बार सरकार बनायी है।

मनोहर, संतोष

Tags: New DelhiPrime Minister Narendra Modithe big role of citthe government is paying special attention to the development of small and medium citiesछोटे और मझौले शहरोंनयी दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीभारत कोविकसित राष्ट्र बनानेविकास परविशेष ध्यान दे रहीशहरों की बड़ी भूमिकासरकार
Previous Post

सूरज एस्टेट डेवलपर्स का आईपीओ सोमवार से, मूल्य दायरा 340-360 रुपये

Next Post

उरुग्वे में तेज़ तूफ़ान से दो लोगों की मौत

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
उरुग्वे में तेज़ तूफ़ान से दो लोगों की मौत

उरुग्वे में तेज़ तूफ़ान से दो लोगों की मौत

New Delhi, India
Monday, February 2, 2026
Fog
13 ° c
100%
5mh
24 c 14 c
Tue
24 c 13 c
Wed

ताजा खबर

पटना में “एक शाम सुर-सम्राट रवि के नाम” – म्यूज़िकल क्विज़ में टीम B विजेता, संगीत प्रेमियों का उमड़ा सैलाब

पटना में “एक शाम सुर-सम्राट रवि के नाम” – म्यूज़िकल क्विज़ में टीम B विजेता, संगीत प्रेमियों का उमड़ा सैलाब

February 2, 2026
बिहार हाईवे प्रोजेक्ट्स पर बड़ी समीक्षा बैठक – Dilip Kumar Jaiswal ने DPR तेज करने के दिए निर्देश

बिहार हाईवे प्रोजेक्ट्स पर बड़ी समीक्षा बैठक – Dilip Kumar Jaiswal ने DPR तेज करने के दिए निर्देश

February 2, 2026
स्वच्छ भारत मिशन की मिसाल बन रहे फ़रीदाबाद के उदित नारायण बैंसला!

स्वच्छ भारत मिशन की मिसाल बन रहे फ़रीदाबाद के उदित नारायण बैंसला!

February 1, 2026
नूरी मसाले – एक परंपरा बेहतरीन स्वादिष्ट मसालों की!

नूरी मसाले – एक परंपरा बेहतरीन स्वादिष्ट मसालों की!

February 1, 2026
Punjab vs Centre: Budget 2026 में किसानों-युवाओं को झटका, CM मान बोले—केंद्र ने पंजाब से फिर किया नाइंसाफी

Punjab vs Centre: Budget 2026 में किसानों-युवाओं को झटका, CM मान बोले—केंद्र ने पंजाब से फिर किया नाइंसाफी

February 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved