• About us
  • Contact us
Monday, February 16, 2026
13 °c
New Delhi
23 ° Tue
24 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

विराट पारी पर फिरा पानी, जीत के साथ राजस्थान अंकतालिका के शीर्ष पर

News Desk by News Desk
April 7, 2024
in खेल
विराट पारी पर फिरा पानी, जीत के साथ राजस्थान अंकतालिका के शीर्ष पर
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर 06 अप्रैल (कड़वा सत्य) राजस्थान रायल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन (69) और जॉस बटलर ( 100 नाबाद) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में दूसरे विकेट लिये 148 रन की तेज भागीदारी कर रायल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिलाने के साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज कर दिया।
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुये तीन विकेट पर 184 रन बनाये जिसके जवाब में राजस्थान ने विजय लक्ष्य पांच गेंद शेष रहते चार विकेट पर 189 रन बनाकर हासिल कर लिया।
सवाई मानसिंह स्टेडियम पर विराट कोहली (113 नाबाद) ने अपने आईपीएल करियर का सर्वाधिक स्कोर बनाया जो इस स्टेडियम पर किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है मगर संजू सैमसन और जॉस बटलर ने आरसीबी के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुये विजय लक्ष्य को बौना कर दिया।
हालांकि आरसीबी की तरह राजस्थान के भी तीन विकेट जल्दी जल्दी आउट हुये मगर बटलर और शिमरान हेटमायर (11 नाबाद) ने टीम को लगातार चौथी जीत दिला कर ही सांस ली। बटलर ने अपना शतक और जीत के लक्ष्य को छक्के के साथ पूरा किया।
राजस्थान का पहला विकेट पारी की दूसरी गेंद पर ही गिर गया था और उसका स्कोरबोर्ड चला भी नहीं था मगर संजू और बटलर ने आरसीबी के गेंदबाजों का दिलेरी के साथ सामना किया और आरसीबी के मुकाबले रन गति को बढा कर बनाये रखा। पारी के 15वें ओवर में संजू का विकेट गिरने के बाद आरसीबी के गेंदबाजों के हौसलों में इजाफा हुआ और रियान पराग (4) और ध्रुव जुरेल (2) को सस्ते में आउट कर अपनी टीम के लिये संभावनाओं के कपाट खोले मगर बटलर और हेटमायर ने आरसीबी की उम्मीदों पर तुषारापात करते हुये उसे अंकतालिका में आठवें स्थान पर ही रहने को मजबूर कर दिया।
इससे पहले विराट और फाफ डुप्लेसी (44) के साथ 125 रन की शतकीय भागीदारी की मदद से राजस्थान ने तीन विकेट पर 183 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर लिया था। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की सलामी जोड़ी ने आक् क शुरुआत की। दोनो बल्लेबाजों ने पहले 14 ओवर में 125 रन ठोक कर बड़े स्कोर का संकेत दे दिया था। डुप्लेसी केओवर की पहली गेंद पर फिरकी गेंदबाज यजुवेंद्र चहल का शिकार बने जिसके बाद आखिरी के छह ओवर के खेल में विराट ने अपनी रफ्तार बढायी और मैदान के चारों ओर चौकों छक्कों की बौछार कर दी। उन्होने अपनी शतकीय परी में 72 गेंद खेल कर 12 चौके और चार ऊंचे छक्के लगाये।
उन्होने पारी के आखिरी गेंद पर भी गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचा हालांकि डुप्लेसी के बाद दूसरे छोर पर उन्हे अपेक्षित मदद नहीं मिली वरना आरसीबी का स्कोर 200 के करीब पहुंच सकता था। ग्लेन मैक्सवेल मात्र एक रन बना पाये जबकि साैरभ चौहान ने नौ रनों का योगदान दिया। कैमरून ग्रीन पांच रन बना कर नाबाद लौटे।
यजुवेंद्र चहल राजस्थान के सर्वाधिक सफल गेंदबाज रहे जिन्होने 34 रन देकर मेहमान टीम के दो बल्लेबाजों को आउट किया वहीं नांद्र बर्गर ने मैक्सवेल का उपयोगी विकेट झटका।
 
कड़वा सत्य

Tags: 148 रनJaipurRajasthan Royals (RR) captainSanju Samson (69) and Josअंकतालिकाअपनी टीमइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)छह विकेटजयपुरजीत दिलानेतेज भागीदारीदूसरे विकेटराजस्थान रायल्स (आरआर) कप्तानरायल चैलेंजर्स बैंगलुरुशीर्ष स्थानसंजू सैमसन (69) और जॉस बटलर ( 100 नाबाद)
Previous Post

ऑस्ट्रेलिया के एनएसडब्ल्यू में भारी बारिश, बाढ़ से राज्य में काफी नुकसान

Next Post

प्रतीश विश्वनाथ ने लगाया शशि थरूर पर बिटकॉइन ईटीएफ पर पाखंड करने का आरोप

Related Posts

‘छावा’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुँचे अभिनेता विक्की कौशल
बॉलीवुड

‘छावा’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुँचे अभिनेता विक्की कौशल

February 4, 2025
भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार
राजनीति

भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार

February 4, 2025
सड़क हादसा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, दो घायल
राजनीति

सड़क हादसा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, दो घायल

February 3, 2025
राजस्थान में युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगी राज्य सरकार: भजनलाल
राजनीति

राजस्थान में युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगी राज्य सरकार: भजनलाल

February 2, 2025
कैंसर से लड़ने में बॉडी रिवाइवल हो सकता हैं कारगर साबित: खान
राजनीति

कैंसर से लड़ने में बॉडी रिवाइवल हो सकता हैं कारगर साबित: खान

February 2, 2025
जयपुर में होगा 25वां आईफा अवॉर्ड्स, शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन करेंगे होस्ट
मनोरंजन

जयपुर में होगा 25वां आईफा अवॉर्ड्स, शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन करेंगे होस्ट

January 25, 2025
Next Post
प्रतीश विश्वनाथ ने लगाया शशि थरूर पर बिटकॉइन ईटीएफ पर पाखंड करने का आरोप

प्रतीश विश्वनाथ ने लगाया शशि थरूर पर बिटकॉइन ईटीएफ पर पाखंड करने का आरोप

New Delhi, India
Monday, February 16, 2026
Mist
13 ° c
94%
4.7mh
29 c 17 c
Tue
30 c 19 c
Wed

ताजा खबर

परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

February 15, 2026
महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

February 15, 2026
India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

February 15, 2026
आया ज़माना हर्बल प्रॉडक्ट्स का!

आया ज़माना हर्बल प्रॉडक्ट्स का!

February 14, 2026
बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

February 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved