• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
29 °c
New Delhi
32 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जयपुर रग्स, हैपिनेस फाउंडेशन के बीच करार

News Desk by News Desk
October 15, 2024
in देश
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जयपुर रग्स, हैपिनेस फाउंडेशन के बीच करार
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (कड़वा सत्य) विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जयपुर रग्स और हैपिनेस फाउंडेशन ने सोमवार को एक करार किया, जिसके तहत इस वर्ष की थीम ‘कार्य स्थल पर मानसिक स्वास्थ्य’ को ध्यान में रखते हुये, दोनों संगठनों ने मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और कार्यस्थल में खुशहाल वातावरण बनाने के लिये मिलकर काम करने का निर्णय लिया है।
इन संगठनों की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस करार पर जयपुर रग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल फांसे और हैपिनेस फाउंडेशन के लुईस गैलार्डो ने हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर जयपुर रग्स के अध्यक्ष एन. के. चौधरी और वेलनेस कोड फाउंडेशन के वरिष्ठ सलाहकार के विक्रम रस्तोगी भी उपस्थित थे।
श्री चौधरी ने इस करार की महत्ता को रेखांकित करते हुये कहा, “ हमारा उद्देश्य है कि जयपुर रग्स के सभी कर्मचारी, श्रमिक, आर्टिजंस और स्टेकहोल्डर्स मानसिक और भावनात्मक रूप से समृद्ध हों। जब मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, तो कार्य की उत्पादकता में भी वृद्धि होती है। मानसिक रूप से खुशहाल कर्मचारी और सहयोगी, व्यापार में बेहतर परिणाम देते हैं। ”
उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल व्यावसायिक संस्थानों के लिये अनिवार्य होनी चाहिये, क्योंकि खराब मानसिक स्वास्थ्य से कार्य उत्पादकता प्रभावित होती है, जिससे संस्थान को नुकसान होता है। इस करार के तहत जयपुर रग्स और हैपिनेस फाउंडेशन मिलकर जयपुर रग्स इंस्टीट्यूट की स्थापना करेंगे, जो मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यह संस्थान न केवल जयपुर रग्स के कर्मचारियों और आर्टिजंस को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिये प्रशिक्षण देगा, बल्कि अन्य संस्थानों के लिये भी सेवायें उपलब्ध करायेगा। इसके अलावा, यह केंद्र मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुसंधान, वैचारिक नेतृत्व, कर्मचारी कल्याण और सामुदायिक विकास पर भी कार्य करेगा।
श्री चौधरी ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिये आपसी अपनत्व, तनाव को कम करना और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देना आवश्यक है। यह पहल जयपुर रग्स के भीतर एक सहयोगी और सकारात्मक कार्य वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।
इससे पहले, हैपिनेस फाउंडेशन के लुईस गैलार्डो ने जीवन के संघर्षों के बीच खुशियों के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “हम जीवन में संघर्षों से भाग नहीं सकते, लेकिन उन कठिनाइयों के बीच से खुशियां चुराना जरूरी है। यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य और कार्य उत्पादकता में सुधार लाता है।”
जयपुर रग्स एक पारिवारिक व्यवसाय है, जो पैतृक ज्ञान की रक्षा करने और ग् ीण शिल्प कौशल को वैश्विक उपभोक्ताओं के साथ जोड़ने के उद्देश्य से मजबूत हुआ है। मानवीय पहलू को मूल में रखकर कंपनी देश में कारीगरों का सबसे बड़ा नेटवर्क बन गयी है। यह 40,000 ग् ीण कारीगरों के घरों में समृद्धि लाने के लिये एक उपकरण के रूप में हस्तनिर्मित कालीन की सदियों पुरानी कला का उपयोग करता है, जिनमें से 85 प्रतिशत महिलायें हैं। 1978 में नंद किशोर चौधरी द्वारा केवल दो करघों के साथ स्थापित, अब इसके 7,000 से अधिक करघे हैं और 90 से अधिक देशों में बेचे जाते हैं। आज कंपनी इस पुश्तैनी शिल्प को नयी दृष्टि के साथ प्रदर्शित करने में सक्षम रचनात्मक प्रतिभाओं के साथ सहयोग करके समकालीन कलाकृतियाँ बनाती है।
श्रवण,  
कड़वा सत्य

Tags: Jaipur Rugs andNew DelhiWorld Mental Health Dayएक करार कियाकार्यस्थलखुशहाल वातावरणजयपुर रग्स और हैपिनेस फाउंडेशनजिसके तहत इस वर्ष थीमदोनों संगठनोंध्यान रखतेनयी दिल्लीनिर्णयमानसिक स्वास्थ्य बढ़ावा देनेमिलकर कामविश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस‘कार्य स्थल पर मानसिक स्वास्थ्य’
Previous Post

राइजिंग राजस्थान के तहत 76 हजार 400 करोड रुपये के निवेश के करार पर हस्ताक्षर

Next Post

अमेरिका ने की ताइवान तट पर चीन के सैन्य अभ्यास की निंदा

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
अमेरिका ने की ताइवान तट पर चीन के सैन्य अभ्यास की निंदा

अमेरिका ने की ताइवान तट पर चीन के सैन्य अभ्यास की निंदा

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
29 ° c
22%
13.7mh
38 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

April 12, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ

April 12, 2026
मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

April 12, 2026
‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

April 12, 2026
भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

April 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved